सकलडीहा रेलवे स्टेशन पर बुधवार को पटना-सिकंदराबाद एक्सप्रेस की चपेट में आने से करीब 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने और घटना की जांच शुरू कर दी है।
सकलडीहा। सकलडीहा रेलवे स्टेशन पर बुधवार को ट्रेन की चपेट में आने से करीब 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। घटना स्टेशन के प्लेटफार्म के पश्चिमी छोर पर बाबा कालेश्वरनाथ मंदिर के सामने हुई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। सूचना मिलने पर सकलडीहा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और राजकीय रेलवे पुलिस को घटना की जानकारी दी।
जानकारी के अनुसार व्यक्ति पटना-सिकंदराबाद एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। मृतक ने कुर्ता-पायजामा पहन रखा था। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास शुरू किया।
थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद ने बताया कि प्रथम दृष्टया व्यक्ति की मौत ट्रेन से कटने के कारण हुई है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।