सकलडीहा थाना पुलिस ने सलेमपुर इंटर कॉलेज में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के पास से चोरी हुआ मिक्सर, स्पीकर, बर्तन और बिजली का सामान बरामद किया गया है।
सकलडीहा। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सकलडीहा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सलेमपुर स्थित राजनरायन सिंह जय हिंद इंटर कॉलेज में हुई चोरी की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए पुलिस टीम ने दो शातिर अभियुक्तों को धर दबोचा। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से चोरी का सारा सामान बरामद कर लिया गया है।
स्कूल का ताला तोड़कर उड़ाया था सामान
कॉलेज के परिचारक हवलदार कुमार निवासी दिनदासपुर ने सकलडीहा थाने में तहरीर दी थी कि 2/3 अक्टूबर की रात अज्ञात चोरों ने स्कूल का ताला तोड़कर कीमती सामान पार कर दिया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
नहर मोड़ के पास से हुई गिरफ्तारी
थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद के नेतृत्व में गश्त पर निकली पुलिस टीम ने 6 अक्टूबर की रात सलेमपुर नहर मोड़ के पास से संदिग्ध हालत में घूम रहे दो युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने सलेमपुर इंटर कॉलेज में चोरी करने की बात कबूल कर ली।
सतीश राजभर उर्फ चिल्लर (25 वर्ष) - निवासी सलेमपुर सिवाने, थाना बलुआ, चंदौली
संदीप राय (26 वर्ष) - निवासी सलेमपुर सिवाने, थाना बलुआ, चंदौली।
अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने 1 मिक्सर मशीन, 1 लाउड स्पीकर, 12 स्टील थाली एवं 15 स्टील गिलास, 1 बिजली बोर्ड तथा 50 मीटर बिजली केबल बरामद हुआ।
पुराना अपराधी है सतीश राजभर
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि अभियुक्त सतीश राजभर पूर्व में भी चोरी के कई मामलों में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ बलुआ और सकलडीहा थाने में पहले से चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने मामले में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
इस दौरान थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद, उप-निरीक्षक अजय कुमार शर्मा, हेड कांस्टेबल अवधेश प्रसाद, कांस्टेबल अभिषेक सिंह एवं कांस्टेबल देवेन्द्र मौर्य।