चंदौली। नगर पंचायत स्थित प्रसिद्ध श्री राम जानकी शिवमठ मंदिर परिसर में मंगलवार को विजयदशमी के पावन अवसर पर भव्य एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरा मंदिर प्रांगण माता रानी और प्रभु श्री राम के जयकारों से गूंज उठा तथा दिनभर श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा।

​श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद, मांगी खुशहाली की मन्नतें
​मंदिर में हर वर्ष विजयादशमी पर भंडारा आयोजित करने की परंपरा रही है। इसी क्रम में आयोजित भंडारे में सुबह से ही दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया। सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष और बच्चों ने पंक्तिबद्ध होकर अनुशासित तरीके से माता रानी का प्रसाद ग्रहण किया तथा अपने परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
Add sanajyस्काउट-गाइड छात्राओं के सेवा भाव की हुई सराहना
​भंडारे में सामाजिक समरसता और सेवा भाव का अनुपम उदाहरण देखने को मिला। आयोजकों के साथ-साथ स्काउट-गाइड की छात्राओं ने पूरी निष्ठा और तत्परता के साथ श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। छात्राओं की इस अनुशासित सेवा भावना की मंदिर समिति और उपस्थित नागरिकों ने जमकर प्रशंसा की।

​सद्भाव और सहभागिता का दिखा संदेश
​इस धार्मिक आयोजन ने न केवल श्रद्धालुओं को आस्था के सूत्र में बांधा, बल्कि सामाजिक सहभागिता का भी संदेश दिया।
​कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिवशंकर अग्रहरि, प्रदुम अग्रवाल, चंदन अग्रहरि, संदीप अग्रहरि, राजीव अग्रहरि, अशोक केसरी, आयुष अग्रहरि, सैयद अंसारी और पंडित दीनानाथ त्रिपाठी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं प्रसाद वितरण में सहयोग करने वाली स्काउट-गाइड छात्राओं में खुशी, आकांक्षा, प्रिया, करिश्मा, प्रीति, शिवानी, रोशनी, प्रतिज्ञा, ब्यूटी और अवंतिका शामिल रहीं। वरिष्ठ पत्रकार गणेश प्रसाद गुप्ता ने भी व्यवस्था में अपना सराहनीय योगदान दिया।