धानापुर। क्षेत्र के लोगों को अब होंडा मोटरसाइकिल की खरीदारी और सर्विसिंग के लिए दूसरे शहरों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। धानापुर के खड़ान मोड़ पर श्याम होंडा मोटरसाइकिल एजेंसी का शुभारंभ होने से क्षेत्रीय ग्राहकों को बड़ी सौगात मिली है। इंजीनियर श्यामलाल गौतम की ओर से स्थापित एजेंसी का उद्घाटन एसबीआई प्रबंधक दीपक कुमार ने फीता काटकर किया।

नई एजेंसी में ग्राहकों को होंडा बाइक की खरीदारी से लेकर सर्विसिंग तक की सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। इससे धानापुर के साथ ही आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोगों को भी सहूलियत मिलेगी। स्थानीय स्तर पर सुविधा उपलब्ध होने से ग्राहकों का समय और भागदौड़ दोनों बचेंगे।
16
गौरतलब है कि चंदौली जिले में इससे पहले 8 अगस्त 2025 को चकिया में होंडा का शोरूम शुरू हुआ था। अब धानापुर में श्याम होंडा की शुरुआत के साथ जिले में होंडा का दूसरा शोरूम संचालित हो गया है।

उद्घाटन समारोह में बालकृष्ण भारती (पूर्व राजधानी गार्ड, जबलपुर, मध्य प्रदेश), चंद्रिका प्रसाद (सेवानिवृत्त सेना कर्मी), रामलाल गौतम (उप निरीक्षक, लखनऊ), रामकृत (सेवानिवृत्त रेलवे कर्मी), शशिभूषण अवस्थी, कमलभूषण अवस्थी, रविभूषण अवस्थी, विपिन कुमार (सीआरपीएफ), कमला, मुन्ना (शहीदगांव), कवींद्र कुमार (प्रवक्ता, धराव इंटर कॉलेज), ज्ञानचंद कांत, देवचंद भारती, प्रखर, माधव, दीपाली जायसवाल, अनामिका पांडेय, प्रतीक दूबे, चंदन पाल, मंहगू राम, आशुतोष दीक्षित, मुकेश कुमार सिंह और रामकेवल अवस्थी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

श्याम होंडा के शुरू होने से धानापुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में होंडा ग्राहकों को स्थानीय स्तर पर खरीदारी और सर्विसिंग की सुविधा मिल सकेगी।