सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने नोनार और फुल्ली गांव में जनसंपर्क कर ग्रामीणों का हाल जाना। उन्होंने भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियां गिनाते हुए आगामी चुनाव में समर्थन की अपील की।
सकलडीहा। सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुशील सिंह ने शनिवार को क्षेत्र के नोनार और फुल्ली गांव में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधी बातचीत कर उनका कुशलक्षेम जाना और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर समर्थन व सहयोग की अपील की।
जनसंपर्क के दौरान विधायक सुशील सिंह ने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ही गांव, गरीब, शोषित और किसान का वास्तविक विकास संभव हो सका है। सरकार ने सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य सेवा और मुफ्त राशन जैसी मूलभूत सुविधाओं को गांव-गांव और हर घर तक पहुंचाने का ऐतिहासिक काम किया है।
कार्यक्रम में ग्रामीणों ने भी अपने गांव व क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा, जिस पर विधायक ने अधिकारियों को त्वरित संज्ञान लेने का निर्देश देते हुए जल्द से जल्द समाधान कराने का ठोस आश्वासन दिया।
जनसंपर्क कार्यक्रम में स्थानीय जन प्रतिनिधियों और ग्रामीणों की भारी मौजूदगी रही। मुख्य रूप से पूर्व प्रधान हरिनारायण मोर, प्रधान मदन मोर, डॉ. कमल मौर्य, अजीत शर्मा, प्रधान संजय मौर्य, चंद्रभूषण यादव, भरत यादव, रामाश्रय बिन्द, रामायन बिन्द, यशवंत मौर्य, रमाकांत मौर्य, सेवालाल बिन्द, गुरु दयाल, जामवंत मौर्य, बृजेश शर्मा, मनीष वर्मा, चंद्रशेखर मौर्य, मिश्री राजभर, रामविलास शर्मा, नंदलाल पाल और राजू पाल सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।