चंदौली। परिषदीय विद्यालयों में पठन-पाठन का स्तर सुधारने और सरकारी व्यवस्थाओं की धरातली हकीकत परखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग एवं मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) आर. जगत साई ने जनपद के विभिन्न विद्यालयों और बर्थरा खुंद स्थित गेस्ट हाउस का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्राथमिक विद्यालय बसारिकपुर तथा कंपोजिट विद्यालय खगवल में शिक्षा की गुणवत्ता, छात्र उपस्थिति और साफ-सफाई का गहन अवलोकन किया। अधिकारियों ने कक्षाओं में जाकर बच्चों से संवाद किया और उनसे सवाल पूछकर पढ़ाई के स्तर को जांचा। साथ ही अध्यापकों को पठन-पाठन की गुणवत्ता और बेहतर करने तथा बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
dm-chandramohan-garg-cdo-r-jagat-sai-inspect-schools-chandauli -1


अधिकारियों ने चखा मध्याह्न भोजन (MDM)
कंपोजिट विद्यालय खगवल के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साई ने स्वयं बच्चों के साथ बैठकर मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) चखा। भोजन की स्वाद व गुणवत्ता मानक के अनुरूप पाए जाने पर दोनों अधिकारियों ने पूर्ण संतुष्टि जताई। इसके बाद अधिकारियों ने बर्थरा खुंद स्थित गेस्ट हाउस का औचक अवलोकन किया और वहां की व्यवस्थाओं तथा रखरखाव को लेकर संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।