वाराणसीसारनाथ स्थित सम्राट अशोक कुटी विहार में एल.सी. मौर्य के तत्वावधान में भव्य भिक्खुसंघ भोजनदान एवं पुण्यानुमोदन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें लगभग 500 पूज्य भिक्खुओं को भोजनदान कर विश्वशांति, मानव कल्याण और सामाजिक सद्भावना की मंगलकामना की गई।
15 Nov · 17 views
चन्दौलीबाल साहित्य और सृजनशीलता का अनूठा उदाहरण सामने आया है। पीएम श्री सीपीएस चंदौली की कक्षा 1 की 6 वर्षीय छात्रा कुमारी आस्था को उनकी कहानी कहने की कला पर अंतरराष्ट्रीय संस्था 'प्रज्ञालय' द्वारा 'विशिष्ट प्रतिभा सम्मान' से नवाजा गया। इस दौरान 20 देशों के बच्चों की रचनाओं वाली पुस्तक 'दूध की कटोरी' का विमोचन हुआ।
19 Oct · 150 views
चन्दौलीचंदौली के चकिया की मौलाना आजाद इंटर कॉलेज की छात्रा अदिति केशरी ने बरेली में आयोजित राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। धनश्री ट्रेडर्स एंड पेंट के प्रोपराइटर रंजीत मौर्य ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
08 Oct · 106 views
चन्दौलीविश्व शिक्षक दिवस पर सकलडीहा के प्राथमिक विद्यालय अहिकौरा में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ता अमित मौर्य ने शिक्षकों को कलम एवं माला पहनाकर सम्मानित किया और समाज निर्माण में उनके योगदान की सराहना की।
05 Oct · 320 views
चन्दौलीसकलडीहा पीजी कॉलेज में मनोविज्ञान विभाग और मैत्री बोध परिवार के तत्वावधान में तनाव प्रबंधन पर संगोष्ठी आयोजित हुई। इसमें विद्यार्थियों को योग और मैत्री बोध ध्यान का अभ्यास कराया गया।
01 Oct · 223 views
चन्दौलीसकलडीहा पीजी कॉलेज के बीए प्रथम सेमेस्टर के छात्रों ने आविष्कार फाउंडेशन द्वारा आयोजित 'यंग एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम' में 'Re-Grow' आइडिया के लिए जिले में दूसरा स्थान हासिल किया।
01 Oct · 294 views
चन्दौली'सेवा में संकल्प' अभियान के तहत आईटीआई कॉलेज रेवसा में आयोजित जिला स्तरीय कला प्रतियोगिता में कम्पोजिट विद्यालय अलीनगर की छात्रा प्रिया कुमारी ने पहला स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद साधना सिंह और क्षेत्र के विधायकों की मौजूदगी में नन्हे बच्चों को सम्मानित किया गया।
01 Oct · 588 views
चन्दौलीचंदौली के सकलडीहा स्थित प्राथमिक विद्यालय केशवपुर में 'मॉनिटर बैज' और 'आउट पास' वितरण की पहल शुरू हुई है, जिससे बच्चों में नेतृत्व क्षमता और अनुशासन के गुण विकसित हो रहे हैं।
29 Sep · 33 views
चन्दौलीसकलडीहा पीजी कॉलेज में सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन हुआ। छात्राओं ने जीवंत अभिनय से महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।
29 Sep · 32 views
चन्दौलीपिपरी गांव की ज्ञान ज्योति ने गरीबी से जूझकर जौनपुर के सरकारी अस्पताल में एक्स-रे टेक्नीशियन का पद हासिल किया। मजदूर पिता की बेटी की इस सफलता पर समाजसेवियों ने घर पहुंचकर बधाई दी।
26 Sep · 50 views
चन्दौलीचंदौली के सैयदराजा में आयोजित 4 दिवसीय 70वीं राज्यस्तरीय वुशू प्रतियोगिता का समापन हो गया। मेरठ मंडल ने 92 अंकों के साथ ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की, वहीं मिर्जापुर मंडल रनर-अप रहा।
26 Sep · 43 views
चन्दौलीबालिका सशक्तिकरण की प्रतीक 'मीना' के जन्मदिन पर चंदौली में भव्य कार्यक्रम हुआ। CDO आर. जगत साई ने उत्कृष्ट महिला सुगमकर्ताओं व पावर एंजेल्स को सम्मानित किया और बेटियों को अपने कक्ष में बुलाकर करियर गाइडेंस दी।
24 Sep · 30 views