चन्दौलीसकलडीहा में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, हेल्पलाइन नंबरों और साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के बाद जागरूकता रैली निकाली गई।
17 Oct · 66 views
चन्दौलीकमालपुर की रामलीला में लंका दहन के भव्य मंचन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। हनुमान बने अरविंद दुबे के दमदार अभिनय और कलाकारों की शानदार प्रस्तुति पर पूरा मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
17 Oct · 96 views
चन्दौलीधानापुर ब्लॉक में आयोजित स्काउट-गाइड बिगनर कोर्स में 158 शिक्षकों ने प्रशिक्षण लिया। खंड शिक्षा अधिकारी अश्वनी कुमार सिंह ने अनुशासन, नेतृत्व और चरित्र निर्माण में स्काउट-गाइड की भूमिका पर जोर देते हुए शिक्षकों को प्रमाण पत्र वितरित किए।
17 Oct · 165 views
चन्दौलीसकलडीहा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 43 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से चार का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए सौंपा गया।
17 Oct · 82 views
चन्दौलीसकलडीहा कोतवाली पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत पारिवारिक विवाद सुलझाकर आठ बिछड़े दंपतियों को फिर से मिलाया। आपसी गलतफहमियां दूर होने के बाद सभी ने साथ रहने का संकल्प लिया।
17 Oct · 76 views
चन्दौलीसदर विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत पड़या सदर में करीब 1.30 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय का बारजा उद्घाटन से पहले ही गिर गया। घटना ने निर्माण की गुणवत्ता और विभागीय निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
17 Oct · 439 views
चन्दौलीसकलडीहा विकास खंड परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 45 जोड़ों का विवाह धूमधाम से संपन्न हुआ। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देकर विवाह प्रमाण पत्र वितरित किए।
17 Oct · 40 views
चन्दौलीनौगढ़ क्षेत्र के पंडी गांव में 62 वर्षीय लालमनी का जंगल में शव मिलने के अगले दिन उनकी 80 वर्षीय मां सोमारी की भी मौत हो गई। एक ही परिवार में दो मौतों से गांव में शोक की लहर है।
17 Oct · 79 views
चन्दौली17 अक्टूबर को मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान सभी बीएलओ अपने-अपने बूथों पर मौजूद रहे और पात्र नागरिकों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ फॉर्म-6 भरने की प्रक्रिया में सहयोग दिया।
17 Oct · 116 views
चन्दौलीमहेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज में प्रेरणा–संवाद कार्यक्रम के दौरान ब्रिगेडियर जी.एल. राय ने छात्र-छात्राओं को सफलता का मंत्र दिया। उनके पुत्र सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल संजीव राय की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में अनुशासन, राष्ट्रसेवा, लक्ष्य निर्धारण और समय के सदुपयोग पर जोर दिया गया।
17 Oct · 502 views
चन्दौलीचहनिया स्थित प्राथमिक विद्यालय रमौली में छात्राओं ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का रूप धारण कर भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और नारी शक्ति का सुंदर संदेश दिया। छात्राओं की आकर्षक वेशभूषा और शानदार प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।
17 Oct · 143 views
चन्दौलीचंदौली जिले में स्थित तड़वा वीर बाबा मंदिर अपनी अनोखी मान्यताओं के लिए चर्चित है। श्रद्धालु यहां गाड़ियों पर माला लगवाकर सुरक्षित यात्रा की प्रार्थना करते हैं। मान्यता पूरी होने पर घंटा चढ़ाने और मुर्गा छोड़ने की परंपरा भी इस मंदिर को खास पहचान देती है।
17 Oct · 414 views