चन्दौलीसकलडीहा क्षेत्र स्थित सरेहुआ–ताजपुर मार्ग पर PWD की सड़क के गड्ढे को भरने के बजाय कपड़ा टांगकर राहगीरों को सावधान किया जा रहा है। सड़क की बदहाली और संभावित हादसों को लेकर विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
19 Oct · 97 views
चन्दौलीचंदौली के नौगढ़-मंगरही मार्ग पर नीलगाय से बाइक टकराने से 32 वर्षीय मुलायम यादव की मौत हो गई, जबकि पत्नी बबीता गंभीर रूप से घायल हो गईं। जंगल में मोबाइल नेटवर्क नहीं मिलने के कारण घायल महिला करीब दो घंटे तक मदद के लिए भटकती रहीं। हादसे में दो मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।
19 Oct · 110 views
चन्दौलीबाल साहित्य और सृजनशीलता का अनूठा उदाहरण सामने आया है। पीएम श्री सीपीएस चंदौली की कक्षा 1 की 6 वर्षीय छात्रा कुमारी आस्था को उनकी कहानी कहने की कला पर अंतरराष्ट्रीय संस्था 'प्रज्ञालय' द्वारा 'विशिष्ट प्रतिभा सम्मान' से नवाजा गया। इस दौरान 20 देशों के बच्चों की रचनाओं वाली पुस्तक 'दूध की कटोरी' का विमोचन हुआ।
19 Oct · 152 views
चन्दौलीशिव क्लब ने बांस के सूप और कुश की चटाई जैसी प्राकृतिक सामग्रियों से दुर्गा पूजा का भव्य प्रवेश द्वार बनाया जो चर्चा का विषय बना हुआ है।
18 Oct · 103 views
चन्दौलीसकलडीहा क्षेत्र में अनुदेशकों ने एरियर भुगतान, नियमितीकरण और सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन की मांग को लेकर सेवखर गांव में प्रदर्शन किया। करीब 14 वर्षों से कार्यरत अनुदेशकों ने मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
18 Oct · 129 views
चन्दौलीसकलडीहा कोतवाली मार्ग पर सरकारी हैंडपंप के पास महीनों से गंदा पानी जमा होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। दूषित पानी की आशंका के बीच नवरात्र में व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं को दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों ने जलनिकासी, हैंडपंप की मरम्मत और पानी की जांच कराने की मांग की है।
18 Oct · 84 views
चन्दौलीसकलडीहा त्रिमुहानी पर नवरात्र के दौरान भी गंदगी का अंबार लगा होने से स्थानीय लोगों और व्यापारियों में नाराजगी है। व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा सोनी सेठ ने पंचायत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से सफाई व्यवस्था सुधारने और छुट्टा पशुओं की समस्या दूर करने की मांग की।
18 Oct · 62 views
चन्दौलीसकलडीहा में शारदीय नवरात्र पर राजशाही और आजाद मार्केट के दुर्गा पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मां दुर्गा की भव्य प्रतिमाओं के दर्शन के साथ प्रसाद वितरण हुआ। सुरक्षा के लिए सीओ और कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ तैनात रहे।
18 Oct · 79 views
चन्दौलीशहाबगंज क्षेत्र के तियरा गांव में नलकूप पर गए 30 वर्षीय आलोक कुमार की सांप के काटने से मौत हो गई। जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
18 Oct · 555 views
चन्दौलीसकलडीहा क्षेत्र के डेढ़ावल गांव में राकेश खरवार के घर कोबरा सांप मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे सर्पमित्र मार्कंडेय प्रजापति ने सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया और ग्रामीणों को सावधानी बरतने की सलाह दी।
18 Oct · 198 views
चन्दौलीधानापुर ब्लॉक स्थित अहिकौरा गांव में आवारा कुत्ते ने चार लोगों को काटकर घायल कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है। लोगों ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से कुत्ते को जल्द पकड़ने की मांग की है।
18 Oct · 165 views
चन्दौलीमहानवमी के अवसर पर 19 अक्टूबर को भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 के तहत आदेश जारी कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
18 Oct · 263 views