चन्दौलीसदर तहसील क्षेत्र अंतर्गत बिछिया कला स्थित जिला बुद्ध मंदिर बौद्ध विहार में चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने उनके मानवतावादी विचारों और शांति-अहिंसा के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
20 Oct · 79 views
चन्दौलीसदर कोतवाली परिसर में विजयदशमी के अवसर पर मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीओ चारु द्विवेदी और एसएचओ बीपी पांडेय ने छात्र-छात्राओं को गुड टच-बैड टच, साइबर सुरक्षा और महिला अधिकारों की महत्वपूर्ण जानकारी दी।
20 Oct · 84 views
चन्दौलीदशहरे के मौके पर वित्तीय विशेषज्ञ डॉ. विनय प्रकाश तिवारी ने निवेश के रास्ते की 10 बड़ी बाधाओं का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि टालमटोल, दिखावे के खर्च और वित्तीय अनुशासनहीनता जैसी बुराइयों से दूर रहकर ही अगली पीढ़ी के लिए मजबूत संपत्ति बनाई जा सकती है।
20 Oct · 613 views
चन्दौलीधानापुर में राजन जी महाराज की श्रीराम कथा से पूर्व नरौली गंगा घाट से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। विधायक सुशील सिंह और ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह सहित भारी संख्या में राम भक्त शामिल हुए।
20 Oct · 208 views
चन्दौलीधानापुर स्थित विजयदशमी पोखरा पर शाम को 35 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन होगा। श्री रामलीला समिति की ओर से मेले का आयोजन किया जाएगा, जबकि सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहेगा।
20 Oct · 151 views
चन्दौलीटिमिलपुर अभेद आश्रम में संत चंद्रशेखर साधु जी महाराज ने नवरात्रि पर नौ कन्याओं का विधि-विधान से पूजन कर नारी शक्ति और सम्मान का संदेश दिया।
19 Oct · 29 views
चन्दौलीकैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने सकलडीहा को जल्द नगर पंचायत का दर्जा दिलाने और बंद पड़े रामलीला-रावण दहन कार्यक्रम को दोबारा शुरू कराने का आश्वासन दिया है।
19 Oct · 603 views
चन्दौलीचंदौली मझवार रेलवे स्टेशन के नवनिर्मित ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल है। ओवरब्रिज पर स्टंटबाजी और मनचलों की हरकतों से स्थानीय लोग परेशान हैं।
19 Oct · 207 views
चन्दौलीबरहनी स्थित मां मंशा देवी मंदिर में शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक चले मंत्रोच्चार का नवमी तिथि को हवन-पूजन के साथ समापन हुआ। इसके बाद आरती, कन्या भोज और भंडारे का आयोजन किया गया।
19 Oct · 138 views
चन्दौलीसारिंगपुर में समाजवादी पार्टी की ब्लॉक स्तरीय बैठक में शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी लाल बिहारी यादव और स्नातक एमएलसी प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा को दोबारा विजयी बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव और घर-घर जाकर प्रचार करने का निर्णय लिया।
19 Oct · 188 views
चन्दौलीवाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी निर्वाचन-2026 के लिए 23 अक्टूबर को 10 मतदान केंद्रों पर करीब 30,211 मतदाता वोट डालेंगे। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए पांच जोन, 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात किए गए हैं। मतदान पार्टियां 22 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट से रवाना होंगी।
19 Oct · 116 views
चन्दौलीइलिया क्षेत्र में बेन धरौली नहर के बटौवा फाल के नीचे कुलावों से खेतों तक पानी नहीं पहुंचने से हजारों बीघा धान की फसल पर संकट मंडरा रहा है। समस्या के विरोध में किसान विकास मंच ने खिलची गांव में प्रदर्शन कर सिंचाई विभाग से तत्काल समाधान की मांग की।
19 Oct · 461 views