चन्दौलीवाराणसी में आयोजित नेशनल मिल्किंग कॉम्पिटिशन में चंदौली के अली डेयरी फॉर्म की भैंस ने 22.3 लीटर दूध देकर देश में तीसरा स्थान हासिल किया। मो. साजिद अली और मो. राशिद अली ने इस उपलब्धि से 'धान के कटोरे' चंदौली का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।
24 Sep · 596 views
चन्दौलीचंदौली के धानापुर (दिया गांव) निवासी व आरक्षक गोरखनाथ यादव ने 7वीं राज्य स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के सीनियर-B वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। Duty के साथ रोजाना 3-4 घंटे योग साधना कर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया।
24 Sep · 372 views
लखनऊवाराणसी स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के MLC चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। 23 अक्टूबर 2026 को होने वाले मतदान के लिए आचार संहिता लागू कर दी गई है।
24 Sep · 74 views
चन्दौलीचंदौली के सैयदराजा थाना क्षेत्र के परेवा गांव में 16 वर्षीय सुहानी गुप्ता ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस और फील्ड यूनिट ने साक्ष्य जुटाकर शव को कब्जे में लिया तथा आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट गई है।
24 Sep · 42 views
उत्तर प्रदेशचंदौली मुख्यालय स्थित बालिका इंटर कॉलेज के पास तेज हवा से पीपल का पेड़ 11 KV लाइन पर गिर गया। बबुरी रोड समेत कई वार्डों में बिजली ठप्प, मरम्मत कार्य जारी।
23 Sep · 623 views
उत्तर प्रदेशजिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग एवं मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साई ने प्राथमिक विद्यालय बसारिकपुर, कंपोजिट विद्यालय खगवल और बर्थरा खुंद गेस्ट हाउस का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने खगवल में मध्याह्न भोजन (MDM) चखकर गुणवत्ता पर संतोष जताया और पठन-पाठन का स्तर सुधारने के निर्देश दिए।
23 Sep · 422 views
उत्तर प्रदेशCSC के माध्यम से डिश टीवी कनेक्शन देने में चंदौली जिला पूरे उत्तर प्रदेश में अव्वल रहा, जबकि गाजीपुर दूसरे और आजमगढ़ तीसरे स्थान पर रहे। 34 कनेक्शन लगाकर प्रदेश में प्रथम स्थान पाने वाले इमरान अंसारी को यूपी हेड अखिलेश पांडेय और सीएससी जिला हेड रामभरोस यादव ने सम्मानित किया।
23 Sep · 573 views
उत्तर प्रदेशचंदौली कलेक्ट्रेट सभागार में इफको द्वारा सहकारिता बिक्री केंद्र प्रभारियों के लिए नैनो उर्वरक जागरूकता सह-प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें नैनो यूरिया, नैनो DAP और सागरिका के सही प्रयोग व बीजोपचार से खेती की लागत घटाने और पैदावार बढ़ाने के उपाय बताए गए।
23 Sep · 57 views
उत्तर प्रदेशकलेक्ट्रेट सभागार में 'मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना' व 'भारत टैक्सी' सेवा का शुभारंभ हुआ। इस योजना के तहत किसानों को 6% ब्याज पर ₹6 लाख तक का ऋण मिलेगा, वहीं भारत टैक्सी से चालकों और यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
23 Sep · 54 views
उत्तर प्रदेशचंदौली के नौगढ़ थाना क्षेत्र के कस्बा बाघी गांव में घर के बाहर खेलते समय 4 वर्षीय मासूम गड़ही में गिर गया। पानी में डूबने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
23 Sep · 53 views
उत्तर प्रदेशचंदौली के बलुआ थाना क्षेत्र में मारुफपुर स्थित जियो पेट्रोल पंप के पास स्कूल बस की चपेट में आने से साइकिल सवार अधेड़ की दर्दनाक मौत। पुलिस शव की शिनाख्त और मामले की जांच में जुटी।
23 Sep · 53 views
उत्तर प्रदेशजिले के बेरोज़गार युवाओं को अब नौकरी की तलाश में दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत जनपद के युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही रोजगार मुहैया कराकर स्वावलंबी बनाने की एक बड़ी पहल शुरू की गई है। इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत आगामी 29 सितंबर 2026 को चकिया विधानसभा के द्विवेदी प्राइवेट आईटीआई (अहरौरा रोड) परिसर में एक विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
23 Sep · 56 views