चन्दौलीचंदौली की सकलडीहा तहसील में सात सूत्रीय मांगों को लेकर 40 लेखपालों ने अतिरिक्त कार्यभार का बहिष्कार कर दिया है। इसके चलते आय, जाति, निवास व वरासत जैसे महत्वपूर्ण राजस्व कार्य ठप हो गए हैं।
25 Sep · 40 views
चन्दौलीबालिका सशक्तिकरण की प्रतीक 'मीना' के जन्मदिन पर चंदौली में भव्य कार्यक्रम हुआ। CDO आर. जगत साई ने उत्कृष्ट महिला सुगमकर्ताओं व पावर एंजेल्स को सम्मानित किया और बेटियों को अपने कक्ष में बुलाकर करियर गाइडेंस दी।
24 Sep · 30 views
चन्दौलीवाराणसी में आयोजित नेशनल मिल्किंग कॉम्पिटिशन में चंदौली के अली डेयरी फॉर्म की भैंस ने 22.3 लीटर दूध देकर देश में तीसरा स्थान हासिल किया। मो. साजिद अली और मो. राशिद अली ने इस उपलब्धि से 'धान के कटोरे' चंदौली का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।
24 Sep · 594 views
वाराणसीवाराणसी में उ.प्र. पेंशनर्स कल्याण संस्था ने जिलाध्यक्ष इं. एस. डी. मिश्र की अध्यक्षता में बैठक कर जिलाधिकारी के माध्यम से पीएम मोदी को 7 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इसमें 8वें वेतन आयोग में पूर्व पेंशनरों को शामिल करने व 18 माह के DA एरियर भुगतान की मांग की गई।
24 Sep · 138 views
लखनऊवाराणसी स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के MLC चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। 23 अक्टूबर 2026 को होने वाले मतदान के लिए आचार संहिता लागू कर दी गई है।
24 Sep · 73 views
उत्तर प्रदेशचंदौली मुख्यालय स्थित बालिका इंटर कॉलेज के पास तेज हवा से पीपल का पेड़ 11 KV लाइन पर गिर गया। बबुरी रोड समेत कई वार्डों में बिजली ठप्प, मरम्मत कार्य जारी।
23 Sep · 621 views
उत्तर प्रदेशजिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग एवं मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साई ने प्राथमिक विद्यालय बसारिकपुर, कंपोजिट विद्यालय खगवल और बर्थरा खुंद गेस्ट हाउस का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने खगवल में मध्याह्न भोजन (MDM) चखकर गुणवत्ता पर संतोष जताया और पठन-पाठन का स्तर सुधारने के निर्देश दिए।
23 Sep · 421 views