चन्दौलीवाराणसी के नमो घाट पर आयोजित एयर शो को लेकर चंदौली में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए। डीएम चंद्र मोहन गर्ग और एसपी आकाश पटेल ने डुमरी, सुजाबाद, कटेसर, बहादुरपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
24 Oct · 88 views
चन्दौलीसकलडीहा विधानसभा में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत एसडीएम आकांक्षा सिंह ने चार बूथों का निरीक्षण किया। अभियान में करीब एक हजार नए मतदाताओं के फॉर्म-6 के आवेदन लिए गए। अधिकारियों को छूटे हुए नाम जोड़ने और दोहरी प्रविष्टियों की जांच के निर्देश दिए गए।
24 Oct · 355 views
चन्दौलीकमालपुर संकुल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर पर प्राथमिक विद्यालय कोहना कमालपुर और उच्च प्राथमिक स्तर पर कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय कमालपुर ओवरऑल चैंपियन बने। छात्राओं की शानदार पीटी प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया।
24 Oct · 121 views
चन्दौलीकमालपुर क्षेत्र स्थित असवरिया मोड़ पर स्कूटी और बाइक की आमने-सामने टक्कर में कम्पोजिट विद्यालय जनौली की सहायक अध्यापिका इसरत बानो गंभीर रूप से घायल हो गईं। निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।
24 Oct · 273 views
चन्दौलीमतदाता सूची में नए और छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम दर्ज कराने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान युवाओं और पात्र नागरिकों ने फॉर्म-6 भरकर पंजीकरण के लिए आवेदन किया।
24 Oct · 417 views
चन्दौलीBSA सचिन कुमार ने 150 विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण के लिए हरी झंडी दिखाकर वाराणसी रवाना किया। बच्चों ने पराग डेयरी और पारले-जी बिस्किट फैक्ट्री में दूध प्रसंस्करण और बिस्किट निर्माण की आधुनिक तकनीक को करीब से जाना।
24 Oct · 79 views
चन्दौलीमद्धूपुर में हैल्पेज इंडिया और इंडियन एनर्जी एक्सचेंज के सीएसआर सहयोग से निःशुल्क विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 750 लोगों की स्वास्थ्य जांच हुई और जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए। मोबाइल मेडिकल यूनिट के जरिए 20 गांवों में नियमित स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं। में हैल्पेज इंडिया और इंडियन एनर्जी एक्सचेंज के सीएसआर सहयोग से निःशुल्क विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 750 लोगों की स्वास्थ्य जांच हुई और जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए। मोबाइल मेडिकल यूनिट के जरिए 20 गांवों में नियमित स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं।
24 Oct · 23 views
चन्दौलीगांधी नगर स्थित सूर्या जूनियर हाई स्कूल में मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य राधेश्याम पाल और वरिष्ठ शिक्षक सुरेश मौर्य ने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।
24 Oct · 101 views
चन्दौलीरामगढ़ (बरऊर) गांव में स्वीकृत 500 मीटर संपर्क मार्ग का निर्माण शुरू नहीं होने से ग्रामीण नाराज हैं। करीब 300 मतदाताओं वाली बस्ती के लोगों ने सात दिन का अल्टीमेटम देते हुए भूख हड़ताल और आगामी चुनावों में मतदान बहिष्कार की चेतावनी दी है।
24 Oct · 167 views
चन्दौलीपरिषदीय शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए 24 अक्टूबर को बैठक होगी। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों को 30 सितंबर तक की छात्र संख्या के आधार पर रिक्त पदों का विवरण निर्धारित प्रारूपों में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
23 Oct · 151 views
चन्दौलीसकलडीहा क्षेत्र में भोजापुर गांव के पास निर्माणाधीन पुलिस लाइन की सातवीं मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत हो गई। परिजनों ने सुरक्षा व्यवस्था में कमी का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की और धरने पर बैठ गए।
23 Oct · 508 views
चन्दौलीकमालपुर में रामलीला के अंतिम प्रसंग राजगद्दी का भव्य मंचन हुआ। भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक पर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। कलाकारों ने धर्म, सत्य और आदर्श जीवन का संदेश दिया।
23 Oct · 154 views