अपने प्रदेश की खबर, अपने लोगों की आवाज़। Saturday, 21 November
Uttar Pradesh newsroom

Category: चन्दौली

Published stories and latest updates

666 stories

मान्यता प्राप्त पत्रकारों और उनके आश्रितों को मिलेगी कैशलेस चिकित्सा सुविधा, आयुष्मान पोर्टल शुरू करने की सहमतिचन्दौली

मान्यता प्राप्त पत्रकारों और उनके आश्रितों को मिलेगी कैशलेस चिकित्सा सुविधा, आयुष्मान पोर्टल शुरू करने की सहमति

उत्तर प्रदेश में मान्यता प्राप्त पत्रकारों और उनके आश्रितों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए AB-PMJAY पोर्टल को Go-Live करने की सहमति दी गई है। सूचना निदेशक विशाल सिंह ने जिला सूचना अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर पात्र पत्रकारों और उनके परिजनों का विवरण पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।

27 Oct · 143 views
सकलडीहा में सफाई व्यवस्था बदहाल, गंदगी और जलभराव से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शनचन्दौली

सकलडीहा में सफाई व्यवस्था बदहाल, गंदगी और जलभराव से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन

सकलडीहा में प्राचीन सरोवर, हाईवे और मंदिर मार्गों पर गंदगी व जलभराव से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। कस्बावासियों ने डाला छठ, दीपावली और देव दीपावली से पहले सफाई कराने की मांग करते हुए समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

27 Oct · 296 views
पुलिस लाइन निर्माण के दौरान मजदूर की मौत, पांच दिन बाद भी शेष मुआवजे का इंतजारचन्दौली

पुलिस लाइन निर्माण के दौरान मजदूर की मौत, पांच दिन बाद भी शेष मुआवजे का इंतजार

भोजापुर में निर्माणाधीन पुलिस लाइन की सातवीं मंजिल से गिरकर मजदूर अशोक राजभर की मौत के पांच दिन बाद भी परिजनों को शेष मुआवजे का इंतजार है। मंगलवार को तहसीलदार अभिजीत प्रताप सिंह ने परिवार से मुलाकात कर शीघ्र मुआवजा दिलाने में हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।

27 Oct · 127 views
इंटर कॉलेजों में संविधान संवाद अभियान को लेकर शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण, कानूनी साक्षरता क्लबों के जरिए जागरूक होंगे विद्यार्थीचन्दौली

इंटर कॉलेजों में संविधान संवाद अभियान को लेकर शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण, कानूनी साक्षरता क्लबों के जरिए जागरूक होंगे विद्यार्थी

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से संविधान संवाद अभियान को लेकर शिक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कानूनी साक्षरता क्लबों के माध्यम से इंटर कॉलेजों में विद्यार्थियों को संविधान, मौलिक अधिकारों, बाल सुरक्षा कानूनों और मुफ्त कानूनी सहायता के प्रति जागरूक किया जाएगा।

27 Oct · 142 views
ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत एनडीपीएस एक्ट के आरोपी को 2 वर्ष 3 माह का कठोर कारावासचन्दौली

ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत एनडीपीएस एक्ट के आरोपी को 2 वर्ष 3 माह का कठोर कारावास

ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत प्रभावी पैरवी और साक्ष्य संकलन के फलस्वरूप चंदौली न्यायालय ने मुगलसराय थाने में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामले में अभियुक्त रियाज खान उर्फ राजू को 2 वर्ष 3 माह के कठोर कारावास और 2,000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया।

27 Oct · 141 views
चहनियां में मिट्टी का टीला ढहने से महिला की मौत, दूसरी गंभीर घायल, बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफरचन्दौली

चहनियां में मिट्टी का टीला ढहने से महिला की मौत, दूसरी गंभीर घायल, बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर

चहनियां स्थित बलुआ निषाद बस्ती में गंगा किनारे मिट्टी की खुदाई के दौरान टीला ढहने से 54 वर्षीय तेतरा देवी की मौत हो गई, जबकि 36 वर्षीय लक्ष्मीना देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिला को बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। हादसे से गांव में मातम पसरा है।

27 Oct · 110 views
रामपुर दिया में तीसरी बार नहीं हुई कोटे की खुली बैठक, अधिकारियों के न पहुंचने पर ग्रामीणों में आक्रोशचन्दौली

रामपुर दिया में तीसरी बार नहीं हुई कोटे की खुली बैठक, अधिकारियों के न पहुंचने पर ग्रामीणों में आक्रोश

धानापुर ब्लॉक के रामपुर दिया गांव में कोटे की दुकान के चयन के लिए बुलाई गई खुली बैठक तीसरी बार नहीं हो सकी। अधिकारियों के नहीं पहुंचने से नाराज ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी। बीडीओ ने लापरवाही करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की बात कही है।

27 Oct · 131 views
चंदौली-गाजीपुर के लोगों को मिलेगी बड़ी राहत, 15 नवंबर तक चालू होगा नगवां-चोचकपुर पीपा पुलचन्दौली

चंदौली-गाजीपुर के लोगों को मिलेगी बड़ी राहत, 15 नवंबर तक चालू होगा नगवां-चोचकपुर पीपा पुल

चंदौली-गाजीपुर के लोगों को जल्द राहत मिलने वाली है। नगवां-चोचकपुर में गंगा नदी पर पीपा पुल का निर्माण 5 नवंबर से शुरू होगा और 15 नवंबर तक इसे चालू करने की तैयारी है। इससे 60-70 किलोमीटर का चक्कर कम होगा और कई जिलों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

27 Oct · 65 views
शहाबगंज में गोवंशों को क्रूरतापूर्वक बांधकर रखने का आरोप, एक गिरफ्तारचन्दौली

शहाबगंज में गोवंशों को क्रूरतापूर्वक बांधकर रखने का आरोप, एक गिरफ्तार

शहाबगंज थाना क्षेत्र के केरायगांव में पुलिस ने खंडहरनुमा मकान के छप्पर से दो गोवंशों को बरामद कर महाउद्दीन उर्फ महाऊ को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर गोवंशों को पकड़कर बिहार में बेचने का आरोप है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

27 Oct · 175 views
यूपी में चक्रवात 'अर्णब' का असर, 28 से 31 अक्टूबर तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्टचन्दौली

यूपी में चक्रवात 'अर्णब' का असर, 28 से 31 अक्टूबर तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

चक्रवात 'अर्णब' के संभावित प्रभाव से उत्तर प्रदेश में 28 से 31 अक्टूबर तक बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। कई जिलों में भारी बारिश की आशंका के बीच राहत आयुक्त कार्यालय ने आम लोगों और किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

27 Oct · 118 views
चंदौली में जनगणना-2027 की तैयारी तेज, 3759 प्रगणकों और 644 सुपरवाइजरों को मिलेगा प्रशिक्षणचन्दौली

चंदौली में जनगणना-2027 की तैयारी तेज, 3759 प्रगणकों और 644 सुपरवाइजरों को मिलेगा प्रशिक्षण

चंदौली में जनगणना-2027 की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिले के 10 चार्जों में 3759 प्रगणकों और 644 सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण देने के लिए 70 फील्ड ट्रेनर तैनात किए गए हैं। तहसीलवार प्रशिक्षण केंद्र और तिथियां निर्धारित की गई हैं।

26 Oct · 68 views
नौगढ़ में कुएं में गिरने से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, गमछे से हुई पहचान, गांव में पसरा मातमचन्दौली

नौगढ़ में कुएं में गिरने से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, गमछे से हुई पहचान, गांव में पसरा मातम

नौगढ़ थाना क्षेत्र के मलेवर गांव में 70 वर्षीय शिवधनी यादव की कुएं में गिरने से मौत हो गई। पानी के इंजन का सेक्शन पाइप बांधते समय उनका पैर फिसल गया। शाम को कुएं की मुंडेर पर लटका गमछा देखकर ग्रामीणों को हादसे का पता चला। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला गया।

26 Oct · 19 views