चन्दौलीपदुमनाथपुर पंचायत भवन में आयोजित निःशुल्क नेत्र शिविर में 85 लोगों की आंखों की जांच हुई। इनमें 18 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किए गए। अगला शिविर 27 अक्टूबर को मधुबन बहोरिकपुर में लगेगा।
22 Oct · 88 views
चन्दौलीसकलडीहा में परिषदीय अनुदेशकों ने श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर को ज्ञापन सौंपकर सुप्रीम कोर्ट के 4 फरवरी 2026 के आदेशानुसार बकाया एरियर भुगतान और वर्तमान पद पर नियमितीकरण की मांग उठाई है।
22 Oct · 96 views
चन्दौलीधानापुर में सपा ने स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर बैठक की। समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय सचिव हरदेव कुशवाहा ने कहा कि पार्टी दोनों सीटें भारी मतों से जीतेगी।
22 Oct · 113 views
चन्दौलीकमालपुर में श्रद्धा और उल्लास के साथ भरत मिलाप कार्यक्रम संपन्न हुआ। रथ पर सवार भगवान श्रीराम, माता जानकी और लक्ष्मण के दर्शन के लिए रामभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।
22 Oct · 168 views
चन्दौलीअहिकौरा में सामाजिक कार्यकर्ताओं और पत्रकार टीम ने उभरती हुई प्रतिभा, बाल डांसर निखिल पासवान को सम्मानित किया। निखिल अपने डांस ग्रुप के जरिए जिले का नाम रोशन कर रहे हैं।
22 Oct · 258 views
चन्दौलीअजहा ग्राम पंचायत में 'जनसुरक्षा संतृप्तीकरण अभियान' के तहत बृहद वित्तीय समावेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को केंद्र सरकार की विभिन्न बीमा और पेंशन योजनाओं की जानकारी दी गई।
22 Oct · 114 views
चन्दौलीकमालपुर में पूर्व प्रधान के नेतृत्व में विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। 25 हजार रुपये की इनामी मुख्य कुश्ती बराबरी पर छूटी।
22 Oct · 113 views
चन्दौलीधीना थाना क्षेत्र के डेढ़गांवा के पास नहर और नाले से 32 व 35 वर्ष के दो अज्ञात युवकों के शव मिलने से हड़कंप मच गया है। गोली और धारदार हथियार से हत्या की आशंका जताई जा रही है। एसपी आकाश पटेल ने फॉरेंसिक टीम के साथ मौके का निरीक्षण कर शिनाख्त और जांच शुरू कर दी है।
22 Oct · 796 views
चन्दौलीबलुआ क्षेत्र में पुलिस व स्वाट टीम ने लकड़ी के बुरादे की आड़ में चंडीगढ़ से बिहार ले जाई जा रही 2 करोड़ मूल्य की 1200 पेटी (11,408 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक पकड़ा। हिमाचल और पंजाब निवासी दो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
22 Oct · 102 views
चन्दौलीवाराणसी खंड स्नातक व शिक्षक एमएलसी चुनाव-2026 के लिए गुरुवार को कलेक्ट्रेट से मतदान पार्टियों को रवाना कर दिया गया। 23 अक्टूबर (शुक्रवार) को 10 केंद्रों पर सुबह 8 बजे से मतदान होगा। सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं।
22 Oct · 127 views
चन्दौलीधानापुर थाना क्षेत्र के गुरेहू के पास बुधवार रात बाइक अनियंत्रित होकर खड़ी गाड़ी से टकरा गई। हादसे में दिया गांव निवासी कुंदन पांडेय (35) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। 108 एंबुलेंस की समय पर मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया।
22 Oct · 99 views
चन्दौलीधीना थाना क्षेत्र के डेढ़गांवा के पास नहर में बोरे में बंद शव मिलने से सनसनी फैल गई है। दो अलग-अलग स्थानों पर शव होने की सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त और जांच शुरू कर दी है।
22 Oct · 98 views