अपने प्रदेश की खबर, अपने लोगों की आवाज़। Saturday, 21 November

682 stories

NH-19 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर की टक्कर से पिकअप चालक की मौत, खलासी घायलचन्दौली

NH-19 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर की टक्कर से पिकअप चालक की मौत, खलासी घायल

चंदौली में NH-19 पर जसौली के पास ट्रेलर की टक्कर से पिकअप चालक पंकज चौधरी की मौत हो गई, जबकि खलासी रितेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। NHAI की टीम ने रेस्क्यू कर चालक के शव को बाहर निकाला।

25 Oct · 75 views
वाराणसी एयर शो को लेकर चंदौली में प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसपी ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजाचन्दौली

वाराणसी एयर शो को लेकर चंदौली में प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसपी ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

वाराणसी के नमो घाट पर आयोजित एयर शो को लेकर चंदौली में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए। डीएम चंद्र मोहन गर्ग और एसपी आकाश पटेल ने डुमरी, सुजाबाद, कटेसर, बहादुरपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

24 Oct · 88 views
सकलडीहा में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज, एसडीएम आकांक्षा सिंह ने बूथों का किया निरीक्षणचन्दौली

सकलडीहा में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज, एसडीएम आकांक्षा सिंह ने बूथों का किया निरीक्षण

सकलडीहा विधानसभा में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत एसडीएम आकांक्षा सिंह ने चार बूथों का निरीक्षण किया। अभियान में करीब एक हजार नए मतदाताओं के फॉर्म-6 के आवेदन लिए गए। अधिकारियों को छूटे हुए नाम जोड़ने और दोहरी प्रविष्टियों की जांच के निर्देश दिए गए।

24 Oct · 355 views
कमालपुर में संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न, प्राथमिक में कोहना तो उच्च प्राथमिक में कन्या विद्यालय बना ओवरऑल चैंपियनचन्दौली

कमालपुर में संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न, प्राथमिक में कोहना तो उच्च प्राथमिक में कन्या विद्यालय बना ओवरऑल चैंपियन

कमालपुर संकुल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर पर प्राथमिक विद्यालय कोहना कमालपुर और उच्च प्राथमिक स्तर पर कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय कमालपुर ओवरऑल चैंपियन बने। छात्राओं की शानदार पीटी प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया।

24 Oct · 121 views
असवरिया मोड़ पर स्कूटी-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, शिक्षिका गंभीर घायल, बेहतर इलाज के लिए रेफरचन्दौली

असवरिया मोड़ पर स्कूटी-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, शिक्षिका गंभीर घायल, बेहतर इलाज के लिए रेफर

कमालपुर क्षेत्र स्थित असवरिया मोड़ पर स्कूटी और बाइक की आमने-सामने टक्कर में कम्पोजिट विद्यालय जनौली की सहायक अध्यापिका इसरत बानो गंभीर रूप से घायल हो गईं। निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।

24 Oct · 273 views
चंदौली में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए चला विशेष अभियान, डीएम ने बूथों का किया निरीक्षणचन्दौली

चंदौली में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए चला विशेष अभियान, डीएम ने बूथों का किया निरीक्षण

मतदाता सूची में नए और छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम दर्ज कराने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान युवाओं और पात्र नागरिकों ने फॉर्म-6 भरकर पंजीकरण के लिए आवेदन किया।

24 Oct · 417 views
दिव्यांग बच्चों की अनूठी पाठशाला: BSA सचिन कुमार ने हरी झंडी दिखाकर एक्सपोजर विजिट के लिए किया रवानाचन्दौली

दिव्यांग बच्चों की अनूठी पाठशाला: BSA सचिन कुमार ने हरी झंडी दिखाकर एक्सपोजर विजिट के लिए किया रवाना

BSA सचिन कुमार ने 150 विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण के लिए हरी झंडी दिखाकर वाराणसी रवाना किया। बच्चों ने पराग डेयरी और पारले-जी बिस्किट फैक्ट्री में दूध प्रसंस्करण और बिस्किट निर्माण की आधुनिक तकनीक को करीब से जाना।

24 Oct · 79 views
ग्राम मद्धूपुर में निःशुल्क विशेष स्वास्थ्य शिविर, 750 लोगों की हुई जांच, जरूरतमंदों को बांटे गए चश्मेचन्दौली

ग्राम मद्धूपुर में निःशुल्क विशेष स्वास्थ्य शिविर, 750 लोगों की हुई जांच, जरूरतमंदों को बांटे गए चश्मे

मद्धूपुर में हैल्पेज इंडिया और इंडियन एनर्जी एक्सचेंज के सीएसआर सहयोग से निःशुल्क विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 750 लोगों की स्वास्थ्य जांच हुई और जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए। मोबाइल मेडिकल यूनिट के जरिए 20 गांवों में नियमित स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं। में हैल्पेज इंडिया और इंडियन एनर्जी एक्सचेंज के सीएसआर सहयोग से निःशुल्क विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 750 लोगों की स्वास्थ्य जांच हुई और जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए। मोबाइल मेडिकल यूनिट के जरिए 20 गांवों में नियमित स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं।

24 Oct · 23 views
मेधावी विद्यार्थियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित, सूर्या जूनियर हाई स्कूल में हुआ समारोहचन्दौली

मेधावी विद्यार्थियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित, सूर्या जूनियर हाई स्कूल में हुआ समारोह

गांधी नगर स्थित सूर्या जूनियर हाई स्कूल में मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य राधेश्याम पाल और वरिष्ठ शिक्षक सुरेश मौर्य ने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।

24 Oct · 101 views
स्वीकृत सड़क नहीं बनने से ग्रामीणों में नाराजगी, ‘सड़क नहीं तो वोट नहीं’ का ऐलान, प्रशासन को 7 दिन का अल्टीमेटमचन्दौली

स्वीकृत सड़क नहीं बनने से ग्रामीणों में नाराजगी, ‘सड़क नहीं तो वोट नहीं’ का ऐलान, प्रशासन को 7 दिन का अल्टीमेटम

रामगढ़ (बरऊर) गांव में स्वीकृत 500 मीटर संपर्क मार्ग का निर्माण शुरू नहीं होने से ग्रामीण नाराज हैं। करीब 300 मतदाताओं वाली बस्ती के लोगों ने सात दिन का अल्टीमेटम देते हुए भूख हड़ताल और आगामी चुनावों में मतदान बहिष्कार की चेतावनी दी है।

24 Oct · 167 views
चंदौली में परिषदीय शिक्षकों की पदोन्नति की प्रक्रिया तेज, रिक्त पदों का ब्योरा लेकर 24 अक्टूबर को होगी बैठकचन्दौली

चंदौली में परिषदीय शिक्षकों की पदोन्नति की प्रक्रिया तेज, रिक्त पदों का ब्योरा लेकर 24 अक्टूबर को होगी बैठक

परिषदीय शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए 24 अक्टूबर को बैठक होगी। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों को 30 सितंबर तक की छात्र संख्या के आधार पर रिक्त पदों का विवरण निर्धारित प्रारूपों में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

23 Oct · 151 views
निर्माणाधीन पुलिस लाइन की सातवीं मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग पर धरने पर बैठे परिजनचन्दौली

निर्माणाधीन पुलिस लाइन की सातवीं मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग पर धरने पर बैठे परिजन

सकलडीहा क्षेत्र में भोजापुर गांव के पास निर्माणाधीन पुलिस लाइन की सातवीं मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत हो गई। परिजनों ने सुरक्षा व्यवस्था में कमी का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की और धरने पर बैठ गए।

23 Oct · 508 views