अपने प्रदेश की खबर, अपने लोगों की आवाज़। Saturday, 21 November

682 stories

चंदौली में शराब तस्करों का दुस्साहस, सकलडीहा थाना अध्यक्ष की गाड़ी में मारी टक्कर, बाल-बाल बचे SHOचन्दौली

चंदौली में शराब तस्करों का दुस्साहस, सकलडीहा थाना अध्यक्ष की गाड़ी में मारी टक्कर, बाल-बाल बचे SHO

चंदौली में शराब तस्करों ने सकलडीहा थाना अध्यक्ष भूपेंद्र निषाद की गाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे में SHO और हमराही बाल-बाल बच गए। बिहार बॉर्डर के पास नाकेबंदी के दौरान तस्कर ट्रक छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

15 Oct · 683 views
गैस सिलेंडर लीक होने से कच्चे मकान में लगी भीषण आग, दो लाख रुपये नकद समेत लाखों का सामान राखचन्दौली

गैस सिलेंडर लीक होने से कच्चे मकान में लगी भीषण आग, दो लाख रुपये नकद समेत लाखों का सामान राख

पिपरी गांव में गैस सिलेंडर लीक होने से कच्चे मकान में भीषण आग लग गई। हादसे में शिवकुमार पांडेय के घर में रखे दो लाख रुपये नकद समेत लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

15 Oct · 259 views
कमालपुर रामलीला में नटखटैया और खर-दूषण वध का भव्य मंचन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा परिसरचन्दौली

कमालपुर रामलीला में नटखटैया और खर-दूषण वध का भव्य मंचन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा परिसर

कमालपुर में रामलीला के दौरान नटखटैया और खर-दूषण वध की लीला का भव्य मंचन किया गया। कलाकारों के शानदार अभिनय और प्रभावशाली संवादों ने दर्शकों का मन मोह लिया। भगवान श्रीराम के जयकारों से रामलीला परिसर गूंज उठा।

14 Oct · 366 views
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 48 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ, नवदंपतियों को बांटी गई उपहार सामग्रीचन्दौली

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 48 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ, नवदंपतियों को बांटी गई उपहार सामग्री

चंदौली के विकास खंड सदर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 48 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। विधायक रमेश जायसवाल की मौजूदगी में आयोजित समारोह में नवदंपतियों को शासन के निर्धारित मानकों के अनुसार उपहार सामग्री वितरित की गई और उनके सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की गई।

14 Oct · 380 views
लोक जन सोशलिस्ट पार्टी ने सरकार की नीतियों के खिलाफ सौंपा नौ सूत्रीय मांगपत्र, न्याय व्यवस्था पर उठाए सवालचन्दौली

लोक जन सोशलिस्ट पार्टी ने सरकार की नीतियों के खिलाफ सौंपा नौ सूत्रीय मांगपत्र, न्याय व्यवस्था पर उठाए सवाल

लोक जन सोशलिस्ट पार्टी की जिला इकाई ने सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों और जेठवारा थाना प्रभारी पर राष्ट्रीय अध्यक्ष से अभद्र व्यवहार के आरोप के विरोध में जिलाधिकारी को नौ सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। जिलाध्यक्ष भोलानाथ विश्वकर्मा ने न्याय व्यवस्था और लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर सवाल उठाए।

14 Oct · 298 views
मिशन शक्ति से सशक्त बनेंगी बेटियां, बहरवानी में 33 किशोरियों को मिला प्रशिक्षण प्रमाण पत्रचन्दौली

मिशन शक्ति से सशक्त बनेंगी बेटियां, बहरवानी में 33 किशोरियों को मिला प्रशिक्षण प्रमाण पत्र

सकलडीहा ब्लॉक के बहरवानी गांव में मिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत आयोजित कार्यशाला में 33 किशोरियों को सिलाई, बुनाई और कढ़ाई प्रशिक्षण के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करने के साथ रैली भी निकाली गई।

14 Oct · 22 views
शिकारगंज में भीषण सड़क हादसे की सूचना, ट्रेलर के नीचे दुकानदार के दबे होने की आशंकाचन्दौली

शिकारगंज में भीषण सड़क हादसे की सूचना, ट्रेलर के नीचे दुकानदार के दबे होने की आशंका

शिकारगंज क्षेत्र में वाहन संख्या UP 78 HN 0148 की टक्कर से सड़क किनारे स्थित गुमटी नहर की ओर गिर गई। दुकानदार का पता नहीं चलने पर ट्रेलर के नीचे दबे होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मौके पर पहुंची, जबकि दुकानदार की स्थिति की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

14 Oct · 482 views
सकलडीहा में आवारा बछड़े के हमले से बुजुर्ग गंभीर, पसली-कूल्हे और हाथ में आई चोटचन्दौली

सकलडीहा में आवारा बछड़े के हमले से बुजुर्ग गंभीर, पसली-कूल्हे और हाथ में आई चोट

सकलडीहा थाना गली में आवारा बछड़े के हमले से बुजुर्ग लवकुश जायसवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी पसली, कूल्हे और हाथ में चोटें आई हैं। जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद आवारा गोवंशों की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

14 Oct · 18 views
मिशन शक्ति की अनूठी पहल: सकलडीहा में एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं कक्षा 6 की छात्रा खुश्बू रायचन्दौली

मिशन शक्ति की अनूठी पहल: सकलडीहा में एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं कक्षा 6 की छात्रा खुश्बू राय

सकलडीहा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय नई बाजार में मिशन शक्ति के तहत कक्षा 6 की छात्रा खुश्बू राय एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं। उन्होंने प्रार्थना सभा, कक्षा संचालन, मध्याह्न भोजन और स्मार्ट क्लास सहित विद्यालय की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

14 Oct · 21 views
चंदौली में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय में मिली खामियां, डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने लगाई फटकारचन्दौली

चंदौली में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय में मिली खामियां, डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने लगाई फटकार

चंदौली के चकिया स्थित गणेशपुर में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के निरीक्षण में खामियां मिलने पर डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने नाराजगी जताई। उन्होंने निर्माण एजेंसी को कमियां दूर करने और गुणवत्ता में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

14 Oct · 437 views
"चंदौली दर्पण" की खबर का असर: 24 घंटे में ठीक हुआ मधुबन की बनवासी बस्ती का हैंडपंप, ग्रामीणों को मिली राहतचन्दौली

"चंदौली दर्पण" की खबर का असर: 24 घंटे में ठीक हुआ मधुबन की बनवासी बस्ती का हैंडपंप, ग्रामीणों को मिली राहत

सकलडीहा ब्लॉक की मधुबन बनवासी बस्ती में चंदौली दर्पण की खबर का असर हुआ। प्रशासन ने 24 घंटे के भीतर खराब हैंडपंप की मरम्मत कर पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी, जिससे दर्जन भर परिवारों को राहत मिली।

14 Oct · 18 views
मिशन शक्ति फेज-6.0: सकलडीहा में 35 महिलाओं को प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र, इलिया में मेधावी छात्राओं को मिलीं 25 साइकिलेंचन्दौली

मिशन शक्ति फेज-6.0: सकलडीहा में 35 महिलाओं को प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र, इलिया में मेधावी छात्राओं को मिलीं 25 साइकिलें

चंदौली में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत इलिया के दुर्गावती इंटर कॉलेज में मेधावी छात्राओं को 25 साइकिलें वितरित की गईं। पुलिस टीमों ने जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए महिला सुरक्षा, अधिकारों और स्वावलंबन का संदेश दिया।

14 Oct · 459 views