चन्दौलीचंदौली में लगातार मूसलाधार बारिश और विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए 30 अक्टूबर को प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के विद्यालयों में पठन-पाठन बाधित रहेगा। शिक्षकों और कर्मचारियों को विद्यालय में उपस्थित रहकर विभागीय कार्य पूरे करने होंगे।
29 Oct · 530 views
चन्दौलीभोजपुर में निर्माणाधीन पुलिस लाइन की सातवीं मंजिल से गिरकर मजदूर अशोक राजभर की मौत के बाद श्रमिकों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। मजदूरों का आरोप है कि हेलमेट और सेफ्टी बेल्ट नहीं दिए जा रहे तथा मजदूरी भी बकाया है। उन्होंने सुरक्षा इंतजाम दुरुस्त करने और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।
29 Oct · 214 views
चन्दौलीचहनियां बाजार में गुरुवार सुबह दुकान के बरामदे में टेबल पर एक अज्ञात महिला का शव मिला। महिला करीब दो महीने से बाजार में मांगकर गुजारा कर रही थी। बलुआ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
29 Oct · 172 views
चन्दौलीबंगाल की खाड़ी में चक्रवाती मौसम तंत्र के संभावित असर को देखते हुए चंदौली में अलर्ट जारी किया गया है। डीएम चंद्र मोहन गर्ग के निर्देश पर कलेक्ट्रेट में 24×7 आपदा कंट्रोल रूम सक्रिय किया गया है। आपात स्थिति में नागरिक 1077 और 262100 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
29 Oct · 124 views
चन्दौलीउत्तर प्रदेश में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों का लखनऊ के ईको गार्डन में 28 सितंबर से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना 28 अक्टूबर की देर रात समाप्त हो गया। संगठन के अनुसार, 29 अक्टूबर से सभी सीएचओ अपने कार्यस्थलों पर लौटकर नियमित स्वास्थ्य सेवाएं और विभागीय कार्य संभालेंगे।
29 Oct · 210 views
चन्दौलीसदर कोतवाली क्षेत्र में झांसी नेशनल हाईवे पर ट्रेलर और मुर्गों से भरी पिकअप की जोरदार टक्कर में चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।
29 Oct · 108 views
चन्दौलीपुलिस ने रात 1 से 4 बजे तक विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अलीनगर में 30 गैस सिलिंडर और टाटा मैजिक बरामद कर 4 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए।
29 Oct · 123 views
चन्दौलीएसपी आकाश पटेल ने अपराध समीक्षा बैठक में अपराधियों की गिरफ्तारी, गोतस्करी पर रोक और कानून-व्यवस्था मजबूत करने के कड़े निर्देश दिए।
29 Oct · 120 views
चन्दौलीबरहनी ब्लॉक के अरंगी पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आयोजित संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने दौड़ और कबड्डी में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग की दौड़ में ककरैत, अदसड़ और अरंगी की छात्राओं ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि कबड्डी में मुड्डा विद्यालय की टीम विजेता रही।
28 Oct · 160 views
चन्दौलीमहामाया पालीटेक्निक धानापुर में जिला सेवायोजन कार्यालय और पालीटेक्निक के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रोजगार मेले में 28 से अधिक कंपनियों ने भाग लिया। मेले में 1207 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें 392 को जॉब ऑफर मिला।
28 Oct · 148 views
चन्दौलीलिस ने चोरी की दो लोहे की पुल्ली बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। कमती पुलिया और शहाबगंज की कबाड़ दुकान से हुई कार्रवाई में आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।
28 Oct · 131 views
चन्दौलीउप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार ने मतदाता सूची में फर्जी नाम जोड़ने या हटाने के लिए झूठी घोषणा करने वालों को चेतावनी दी है। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 31 के तहत दोषी पाए जाने पर एक साल तक की जेल, जुर्माना या दोनों का प्रावधान है। प्रशासन ने नागरिकों से सही जानकारी देने की अपील की है।
28 Oct · 114 views