अपने प्रदेश की खबर, अपने लोगों की आवाज़। Saturday, 21 November
Tag

Tag: चन्दौली

662 stories

चंदौली में जनगणना-2027 की तैयारी तेज, 3759 प्रगणकों और 644 सुपरवाइजरों को मिलेगा प्रशिक्षणचन्दौली

चंदौली में जनगणना-2027 की तैयारी तेज, 3759 प्रगणकों और 644 सुपरवाइजरों को मिलेगा प्रशिक्षण

चंदौली में जनगणना-2027 की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिले के 10 चार्जों में 3759 प्रगणकों और 644 सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण देने के लिए 70 फील्ड ट्रेनर तैनात किए गए हैं। तहसीलवार प्रशिक्षण केंद्र और तिथियां निर्धारित की गई हैं।

26 Oct · 68 views
नौगढ़ में कुएं में गिरने से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, गमछे से हुई पहचान, गांव में पसरा मातमचन्दौली

नौगढ़ में कुएं में गिरने से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, गमछे से हुई पहचान, गांव में पसरा मातम

नौगढ़ थाना क्षेत्र के मलेवर गांव में 70 वर्षीय शिवधनी यादव की कुएं में गिरने से मौत हो गई। पानी के इंजन का सेक्शन पाइप बांधते समय उनका पैर फिसल गया। शाम को कुएं की मुंडेर पर लटका गमछा देखकर ग्रामीणों को हादसे का पता चला। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला गया।

26 Oct · 19 views
चंदौली में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण का प्रशिक्षण शुरू, डीएम ने दिए सटीक और पारदर्शी कार्य के निर्देशचन्दौली

चंदौली में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण का प्रशिक्षण शुरू, डीएम ने दिए सटीक और पारदर्शी कार्य के निर्देश

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के तहत प्रगणकों और सुपरवाइजरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने सैयदराजा के नेशनल इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण कर सटीक और पारदर्शी गणना के निर्देश दिए, जबकि एडीएम ने चकिया प्रशिक्षण केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रथम बैच का प्रशिक्षण 28 अक्टूबर तक चलेगा।

26 Oct · 33 views
धानापुर के वर्दीसंडा पश्चिम बस्ती में नाली-सड़क की मांग को लेकर दूसरे दिन भी भूख हड़ताल, ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनीचन्दौली

धानापुर के वर्दीसंडा पश्चिम बस्ती में नाली-सड़क की मांग को लेकर दूसरे दिन भी भूख हड़ताल, ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी

धानापुर ब्लॉक स्थित वर्दीसंडा पश्चिम बस्ती में नाली और सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। दिवाकर रावण के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन को पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने समर्थन दिया। ग्रामीणों ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।

26 Oct · 23 views
मठपुरवा में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़े श्रद्धालुचन्दौली

मठपुरवा में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़े श्रद्धालु

मठपुरवा स्थित श्री राम जानकी मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। कथा वाचिका मानस मयूरी शालिनी त्रिपाठी जी कथा का वाचन करेंगी। आयोजन पूर्व ग्राम प्रधान सरजू मिश्रा एवं समस्त ग्रामवासियों के नेतृत्व में हो रहा है, जबकि ग्राम प्रधान अखिलेश कुमार मिश्रा का विशेष सहयोग है।

26 Oct · 59 views
नमो घाट पर रंगोली से सजा राष्ट्रगौरव, आसमान में भारतीय वायुसेना ने दिखाया शौर्यचन्दौली

नमो घाट पर रंगोली से सजा राष्ट्रगौरव, आसमान में भारतीय वायुसेना ने दिखाया शौर्य

वाराणसी के नमो घाट पर एयर शो 2026 के स्वागत में चंदौली के बेसिक शिक्षा विभाग ने भव्य रंगोली बनाई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार और अन्य अधिकारियों के मार्गदर्शन में सुबह पांच से नौ बजे तक चले इस रचनात्मक प्रयास ने देशभक्ति और भारतीय संस्कृति की झलक पेश की। दोपहर में भारतीय वायुसेना के विमानों के प्रदर्शन ने आयोजन को और रोमांचक बनाया।

25 Oct · 201 views
सकलडीहा पुलिस और मिशन शक्ति टीम ने भटकी नाबालिग को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपाचन्दौली

सकलडीहा पुलिस और मिशन शक्ति टीम ने भटकी नाबालिग को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा

सकलडीहा बाजार में रात्रि गश्त के दौरान पुलिस और मिशन शक्ति टीम को भटकी 15 वर्षीय बालिका मिली। काउंसलिंग के बाद उसे सुरक्षित आश्रय में रखकर परिजनों से संपर्क किया गया। 25 अक्टूबर को आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर बालिका को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया गया।

25 Oct · 594 views
महीनों से दूषित पड़ा सकलडीहा का प्राचीन सरोवर, मंदिर मार्ग पर गंदगी से ग्रामीणों में आक्रोशचन्दौली

महीनों से दूषित पड़ा सकलडीहा का प्राचीन सरोवर, मंदिर मार्ग पर गंदगी से ग्रामीणों में आक्रोश

सकलडीहा कस्बे का प्राचीन सरोवर और मंदिर मार्ग महीनों से गंदगी व दूषित पानी की समस्या से जूझ रहा है। दूषित पानी के कारण दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन दूसरे तालाब में करना पड़ा। देव दीपावली और डाला छठ से पहले ग्रामीणों ने सफाई की मांग करते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल और जिलाधिकारी से शिकायत करने की बात कही है।

25 Oct · 17 views
बिसापुर में संचारी रोगों से बचाव को लेकर किसानों को किया जागरूक, चूहों और छछूंदर से सतर्क रहने की अपीलचन्दौली

बिसापुर में संचारी रोगों से बचाव को लेकर किसानों को किया जागरूक, चूहों और छछूंदर से सतर्क रहने की अपील

बिसापुर स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार परिसर में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत किसानों को जागरूक किया गया। कृषि विभाग ने डेंगू, मलेरिया और लेप्टोस्पायरोसिस से बचाव, स्वच्छता, अनाज के सुरक्षित भंडारण तथा चूहों और छछूंदर की रोकथाम के उपाय बताए।

25 Oct · 27 views
बाल मेधा प्रतियोगिता में मेधावियों पर होगी पुरस्कारों की बरसात, 22 नवंबर को परीक्षाचन्दौली

बाल मेधा प्रतियोगिता में मेधावियों पर होगी पुरस्कारों की बरसात, 22 नवंबर को परीक्षा

बसगावां में 22 नवंबर को बाल मेधा प्रतियोगिता आयोजित होगी। कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थी भाग लेंगे। दोनों वर्गों में प्रथम 10 स्थान पाने वालों को साइकिल समेत आकर्षक पुरस्कार मिलेंगे, जबकि सभी प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। आवेदन 15 नवंबर तक प्राप्त और 16 नवंबर तक जमा किए जा सकेंगे।

25 Oct · 137 views
नाली और खड़ंजा निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों की भूख हड़ताल, दो दशक से विकास न होने का आरोपचन्दौली

नाली और खड़ंजा निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों की भूख हड़ताल, दो दशक से विकास न होने का आरोप

धानापुर ब्लॉक स्थित वर्दीसंडा पश्चिम बस्ती में नाली और खड़ंजा निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीण भूख हड़ताल पर बैठे हैं। दो दशक से विकास कार्य न होने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने काम शुरू होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है।

25 Oct · 22 views
धानापुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, सोनहुली में राकेश यादव के घर से लाखों की नकदी और गहने पारचन्दौली

धानापुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, सोनहुली में राकेश यादव के घर से लाखों की नकदी और गहने पार

धानापुर थाना क्षेत्र के सोनहुली गांव में चोरों ने राकेश यादव के घर से लाखों की नकदी और गहने चुरा लिए। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में नाराजगी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

25 Oct · 35 views