चन्दौलीसकलडीहा कोतवाली मार्ग पर सरकारी हैंडपंप के पास महीनों से गंदा पानी जमा होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। दूषित पानी की आशंका के बीच नवरात्र में व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं को दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों ने जलनिकासी, हैंडपंप की मरम्मत और पानी की जांच कराने की मांग की है।
18 Oct · 83 views
चन्दौलीसकलडीहा त्रिमुहानी पर नवरात्र के दौरान भी गंदगी का अंबार लगा होने से स्थानीय लोगों और व्यापारियों में नाराजगी है। व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा सोनी सेठ ने पंचायत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से सफाई व्यवस्था सुधारने और छुट्टा पशुओं की समस्या दूर करने की मांग की।
18 Oct · 61 views
चन्दौलीसकलडीहा में शारदीय नवरात्र पर राजशाही और आजाद मार्केट के दुर्गा पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मां दुर्गा की भव्य प्रतिमाओं के दर्शन के साथ प्रसाद वितरण हुआ। सुरक्षा के लिए सीओ और कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ तैनात रहे।
18 Oct · 78 views
चन्दौलीसकलडीहा क्षेत्र के डेढ़ावल गांव में राकेश खरवार के घर कोबरा सांप मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे सर्पमित्र मार्कंडेय प्रजापति ने सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया और ग्रामीणों को सावधानी बरतने की सलाह दी।
18 Oct · 197 views
चन्दौलीसकलडीहा में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, हेल्पलाइन नंबरों और साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के बाद जागरूकता रैली निकाली गई।
17 Oct · 65 views
चन्दौलीसकलडीहा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 43 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से चार का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए सौंपा गया।
17 Oct · 81 views
चन्दौलीसकलडीहा कोतवाली पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत पारिवारिक विवाद सुलझाकर आठ बिछड़े दंपतियों को फिर से मिलाया। आपसी गलतफहमियां दूर होने के बाद सभी ने साथ रहने का संकल्प लिया।
17 Oct · 75 views
चन्दौलीसकलडीहा विकास खंड परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 45 जोड़ों का विवाह धूमधाम से संपन्न हुआ। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देकर विवाह प्रमाण पत्र वितरित किए।
17 Oct · 39 views
चन्दौलीऑटो से बिहार जा रही सकलडीहा क्षेत्र की पार्वती देवी को तीन महिलाओं ने कथित तौर पर नकली जेवर देकर ठग लिया। महिला का मंगलसूत्र और कान की बालियां लेकर आरोपित महिलाएं फरार हो गईं।
16 Oct · 30 views
चन्दौलीधानापुर पुलिस पर रितेश कुमार मौर्या उर्फ सोनू को हिरासत में लेकर गायब करने और मारपीट का आरोप लगाते हुए भाकपा माले ने सकलडीहा तहसील में प्रदर्शन किया। संगठन ने निष्पक्ष जांच की मांग की।
16 Oct · 168 views
चन्दौलीसकलडीहा क्षेत्र के पौरा गांव निवासी 40 वर्षीय आशा देवी 26 सितंबर से लापता हैं। पति गुलजार कनौजिया ने 7 अक्टूबर को गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस महिला की तलाश में जुटी है।
16 Oct · 42 views
चन्दौलीसकलडीहा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन हादसे में मृत 85 वर्षीय डॉ. जगराम प्रसाद प्रजापति ‘सुमन’ की पहचान हो गई है। वे बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, रांची के पूर्व छात्र कल्याण अधिष्ठाता-सह-कुलसचिव और पशु चिकित्सा विज्ञान के वरिष्ठ शिक्षाविद् थे।
16 Oct · 1,002 views