चन्दौलीसकलडीहा रेलवे स्टेशन पर बुधवार को पटना-सिकंदराबाद एक्सप्रेस की चपेट में आने से करीब 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने और घटना की जांच शुरू कर दी है।
15 Oct · 776 views
चन्दौलीसकलडीहा में आशा और आशा संगिनी कार्यकर्ताओं का 30 सितंबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार जारी है। कार्यकर्ताओं ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है। हालांकि, प्रसव और जच्चा-बच्चा से जुड़ी आपातकालीन सेवाओं में सहयोग जारी रखने का निर्णय लिया है।
15 Oct · 424 views
चन्दौलीसकलडीहा पीजी कॉलेज में मिशन शक्ति 6.0 के तहत साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। विशेषज्ञों और पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी से बचने, बैंकिंग जानकारी सुरक्षित रखने और सोशल मीडिया का सतर्कता से उपयोग करने के तरीके बताए।
15 Oct · 356 views
चन्दौलीसकलडीहा में बिजली चोरी के मामले में गैर जमानती वारंट पर फरार चल रहे अरविन्द को पुलिस ने घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
15 Oct · 487 views
चन्दौलीसकलडीहा ब्लॉक के बहरवानी गांव में मिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत आयोजित कार्यशाला में 33 किशोरियों को सिलाई, बुनाई और कढ़ाई प्रशिक्षण के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करने के साथ रैली भी निकाली गई।
14 Oct · 21 views
चन्दौलीसकलडीहा थाना गली में आवारा बछड़े के हमले से बुजुर्ग लवकुश जायसवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी पसली, कूल्हे और हाथ में चोटें आई हैं। जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद आवारा गोवंशों की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है।
14 Oct · 17 views
चन्दौलीसकलडीहा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय नई बाजार में मिशन शक्ति के तहत कक्षा 6 की छात्रा खुश्बू राय एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं। उन्होंने प्रार्थना सभा, कक्षा संचालन, मध्याह्न भोजन और स्मार्ट क्लास सहित विद्यालय की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
14 Oct · 20 views
चन्दौलीसकलडीहा ब्लॉक की मधुबन बनवासी बस्ती में चंदौली दर्पण की खबर का असर हुआ। प्रशासन ने 24 घंटे के भीतर खराब हैंडपंप की मरम्मत कर पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी, जिससे दर्जन भर परिवारों को राहत मिली।
14 Oct · 17 views
चन्दौलीचंदौली के सकलडीहा स्थित अंबेडकर बस्ती में जलभराव, कीचड़ और गंदगी से स्थानीय लोग परेशान हैं। नालियों के अभाव में रास्तों पर जमा गंदे पानी से मच्छरों का प्रकोप और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ने की आशंका है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से पक्की नाली बनवाने और जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
14 Oct · 161 views
चन्दौलीसकलडीहा में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई। स्टेट हाईवे निर्माण की मिट्टी बेच रहे ओवरलोड ट्रैक्टर को पुलिस ने किया जब्त, अन्य वाहनों पर भी कसेगा शिकंजा।
13 Oct · 40 views
चन्दौलीसकलडीहा में जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकियों का निर्माण अधूरा, शुद्ध पेयजल के लिए तरस रहे दर्जनों गांवों के ग्रामीण।
13 Oct · 393 views
चन्दौलीसकलडीहा ब्लॉक में 1 नवंबर को लगने वाले मेगा विधिक शिविर को लेकर प्री-मेगा कैंप आयोजित, 8 लाभार्थियों को मिला आवास।
13 Oct · 388 views