अपने प्रदेश की खबर, अपने लोगों की आवाज़। Saturday, 21 November
Our authors

Author: सेनापति कुमार मौर्य

179 stories

जमुर्खा गांव में ग्राम सभा की जमीन पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने तहसील में किया प्रदर्शनचन्दौली

जमुर्खा गांव में ग्राम सभा की जमीन पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने तहसील में किया प्रदर्शन

सकलडीहा क्षेत्र के जमुर्खा गांव में ग्राम सभा की जमीन पर कथित कब्जे के आरोप को लेकर ग्रामीणों ने तहसील में प्रदर्शन किया। एसडीएम आकांक्षा सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। एसडीएम ने जल्द जमीन खाली कराने की बात कही।

29 Oct · 256 views
सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर भड़के ग्रामीण, रतनपुरा में प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनीचन्दौली

सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर भड़के ग्रामीण, रतनपुरा में प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी

रतनपुरा गांव में भोजापुर स्थित नमन हॉस्पिटल से तेनुवट तक सड़क निर्माण अधूरा रहने और निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी के आरोपों को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि मानक के अनुरूप काम नहीं होने पर सड़क निर्माण नहीं होने देंगे।

28 Oct · 381 views
मिशन शक्ति केन्द्र की पहल से फिर एक हुए बिछड़े दंपति, काउंसलिंग से सुलझा पारिवारिक विवादचन्दौली

मिशन शक्ति केन्द्र की पहल से फिर एक हुए बिछड़े दंपति, काउंसलिंग से सुलझा पारिवारिक विवाद

सकलडीहा थाना स्थित मिशन शक्ति केन्द्र की पहल से पारिवारिक विवाद में अलग हुए दंपति फिर साथ रहने को राजी हो गए। काउंसलिंग के जरिए दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बनी और पति-पत्नी को परिजनों के साथ खुशी-खुशी विदा किया गया।

28 Oct · 118 views
पशु आरोग्य मेले में 960 पशुओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 60 की हुई लघु शल्य चिकित्साचन्दौली

पशु आरोग्य मेले में 960 पशुओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 60 की हुई लघु शल्य चिकित्सा

माटीगांव में आयोजित पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले में 960 छोटे-बड़े पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर कृमिनाशक दवाएं दी गईं। 60 पशुओं की लघु शल्य चिकित्सा भी की गई। पशुपालकों को विभागीय योजनाओं और मोबाइल वेटरनरी यूनिट की सेवाओं की जानकारी दी गई।

28 Oct · 268 views
महेसुआ में पशु आरोग्य मेले में 908 पशुओं का उपचार, पशुपालकों को योजनाओं की दी गई जानकारीचन्दौली

महेसुआ में पशु आरोग्य मेले में 908 पशुओं का उपचार, पशुपालकों को योजनाओं की दी गई जानकारी

सकलडीहा क्षेत्र के महेसुआ, नई बाजार में आयोजित पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले में 908 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार किया गया। शिविर में 40 पशुओं की लघु शल्य चिकित्सा, कृमिनाशक दवा वितरण और तीन मादा गोवंश में कृत्रिम गर्भाधान के साथ पशुपालकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

27 Oct · 272 views
सकलडीहा में सफाई व्यवस्था बदहाल, गंदगी और जलभराव से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शनचन्दौली

सकलडीहा में सफाई व्यवस्था बदहाल, गंदगी और जलभराव से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन

सकलडीहा में प्राचीन सरोवर, हाईवे और मंदिर मार्गों पर गंदगी व जलभराव से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। कस्बावासियों ने डाला छठ, दीपावली और देव दीपावली से पहले सफाई कराने की मांग करते हुए समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

27 Oct · 295 views
पुलिस लाइन निर्माण के दौरान मजदूर की मौत, पांच दिन बाद भी शेष मुआवजे का इंतजारचन्दौली

पुलिस लाइन निर्माण के दौरान मजदूर की मौत, पांच दिन बाद भी शेष मुआवजे का इंतजार

भोजापुर में निर्माणाधीन पुलिस लाइन की सातवीं मंजिल से गिरकर मजदूर अशोक राजभर की मौत के पांच दिन बाद भी परिजनों को शेष मुआवजे का इंतजार है। मंगलवार को तहसीलदार अभिजीत प्रताप सिंह ने परिवार से मुलाकात कर शीघ्र मुआवजा दिलाने में हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।

27 Oct · 125 views
सकलडीहा पुलिस और मिशन शक्ति टीम ने भटकी नाबालिग को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपाचन्दौली

सकलडीहा पुलिस और मिशन शक्ति टीम ने भटकी नाबालिग को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा

सकलडीहा बाजार में रात्रि गश्त के दौरान पुलिस और मिशन शक्ति टीम को भटकी 15 वर्षीय बालिका मिली। काउंसलिंग के बाद उसे सुरक्षित आश्रय में रखकर परिजनों से संपर्क किया गया। 25 अक्टूबर को आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर बालिका को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया गया।

25 Oct · 592 views
महीनों से दूषित पड़ा सकलडीहा का प्राचीन सरोवर, मंदिर मार्ग पर गंदगी से ग्रामीणों में आक्रोशचन्दौली

महीनों से दूषित पड़ा सकलडीहा का प्राचीन सरोवर, मंदिर मार्ग पर गंदगी से ग्रामीणों में आक्रोश

सकलडीहा कस्बे का प्राचीन सरोवर और मंदिर मार्ग महीनों से गंदगी व दूषित पानी की समस्या से जूझ रहा है। दूषित पानी के कारण दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन दूसरे तालाब में करना पड़ा। देव दीपावली और डाला छठ से पहले ग्रामीणों ने सफाई की मांग करते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल और जिलाधिकारी से शिकायत करने की बात कही है।

25 Oct · 16 views
बिसापुर में संचारी रोगों से बचाव को लेकर किसानों को किया जागरूक, चूहों और छछूंदर से सतर्क रहने की अपीलचन्दौली

बिसापुर में संचारी रोगों से बचाव को लेकर किसानों को किया जागरूक, चूहों और छछूंदर से सतर्क रहने की अपील

बिसापुर स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार परिसर में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत किसानों को जागरूक किया गया। कृषि विभाग ने डेंगू, मलेरिया और लेप्टोस्पायरोसिस से बचाव, स्वच्छता, अनाज के सुरक्षित भंडारण तथा चूहों और छछूंदर की रोकथाम के उपाय बताए।

25 Oct · 26 views
विजयवाड़ा से घर लौटते समय मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहरामचन्दौली

विजयवाड़ा से घर लौटते समय मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

सकलडीहा ब्लॉक स्थित नोनार तुलसी आश्रम गांव निवासी 30 वर्षीय सतीश कुमार गौतम उर्फ जयंत की गंभीर बीमारी से मौत हो गई। विजयवाड़ा से निजी एंबुलेंस द्वारा घर लाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया। रविवार को बलुआ घाट पर अंतिम संस्कार किया जा रहा है।

25 Oct · 526 views
सकलडीहा में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज, एसडीएम आकांक्षा सिंह ने बूथों का किया निरीक्षणचन्दौली

सकलडीहा में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज, एसडीएम आकांक्षा सिंह ने बूथों का किया निरीक्षण

सकलडीहा विधानसभा में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत एसडीएम आकांक्षा सिंह ने चार बूथों का निरीक्षण किया। अभियान में करीब एक हजार नए मतदाताओं के फॉर्म-6 के आवेदन लिए गए। अधिकारियों को छूटे हुए नाम जोड़ने और दोहरी प्रविष्टियों की जांच के निर्देश दिए गए।

24 Oct · 353 views