अपने प्रदेश की खबर, अपने लोगों की आवाज़। Saturday, 21 November

682 stories

सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर भड़के ग्रामीण, रतनपुरा में प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनीचन्दौली

सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर भड़के ग्रामीण, रतनपुरा में प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी

रतनपुरा गांव में भोजापुर स्थित नमन हॉस्पिटल से तेनुवट तक सड़क निर्माण अधूरा रहने और निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी के आरोपों को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि मानक के अनुरूप काम नहीं होने पर सड़क निर्माण नहीं होने देंगे।

28 Oct · 384 views
संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम, दौड़ और कबड्डी में किया शानदार प्रदर्शनचन्दौली

संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम, दौड़ और कबड्डी में किया शानदार प्रदर्शन

बरहनी ब्लॉक के अरंगी पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आयोजित संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने दौड़ और कबड्डी में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग की दौड़ में ककरैत, अदसड़ और अरंगी की छात्राओं ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि कबड्डी में मुड्डा विद्यालय की टीम विजेता रही।

28 Oct · 161 views
रोजगार मेले में 1207 अभ्यर्थियों ने किया प्रतिभाग, 392 को मिला जॉब ऑफरचन्दौली

रोजगार मेले में 1207 अभ्यर्थियों ने किया प्रतिभाग, 392 को मिला जॉब ऑफर

महामाया पालीटेक्निक धानापुर में जिला सेवायोजन कार्यालय और पालीटेक्निक के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रोजगार मेले में 28 से अधिक कंपनियों ने भाग लिया। मेले में 1207 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें 392 को जॉब ऑफर मिला।

28 Oct · 149 views
मिशन शक्ति केन्द्र की पहल से फिर एक हुए बिछड़े दंपति, काउंसलिंग से सुलझा पारिवारिक विवादचन्दौली

मिशन शक्ति केन्द्र की पहल से फिर एक हुए बिछड़े दंपति, काउंसलिंग से सुलझा पारिवारिक विवाद

सकलडीहा थाना स्थित मिशन शक्ति केन्द्र की पहल से पारिवारिक विवाद में अलग हुए दंपति फिर साथ रहने को राजी हो गए। काउंसलिंग के जरिए दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बनी और पति-पत्नी को परिजनों के साथ खुशी-खुशी विदा किया गया।

28 Oct · 121 views
पशु आरोग्य मेले में 960 पशुओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 60 की हुई लघु शल्य चिकित्साचन्दौली

पशु आरोग्य मेले में 960 पशुओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 60 की हुई लघु शल्य चिकित्सा

माटीगांव में आयोजित पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले में 960 छोटे-बड़े पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर कृमिनाशक दवाएं दी गईं। 60 पशुओं की लघु शल्य चिकित्सा भी की गई। पशुपालकों को विभागीय योजनाओं और मोबाइल वेटरनरी यूनिट की सेवाओं की जानकारी दी गई।

28 Oct · 269 views
चोरी के लोहे की पुल्ली बेचने की कोशिश? बबुरी पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा, दो पुल्ली बरामदचन्दौली

चोरी के लोहे की पुल्ली बेचने की कोशिश? बबुरी पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा, दो पुल्ली बरामद

लिस ने चोरी की दो लोहे की पुल्ली बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। कमती पुलिया और शहाबगंज की कबाड़ दुकान से हुई कार्रवाई में आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।

28 Oct · 132 views
शहाबगंज में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, 3,130 रुपये नकद बरामदचन्दौली

शहाबगंज में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, 3,130 रुपये नकद बरामद

शहाबगंज थाना क्षेत्र के केराडीह गांव में पुलिस ने जुआ खेलने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से 3,130 रुपये नकद और ताश के 52 पत्ते बरामद हुए। पुलिस ने सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

28 Oct · 560 views
करवा चौथ को लेकर चंदौली के बाजारों में बढ़ी रौनक, सुहागिनों ने जमकर की खरीदारीचन्दौली

करवा चौथ को लेकर चंदौली के बाजारों में बढ़ी रौनक, सुहागिनों ने जमकर की खरीदारी

करवा चौथ पर्व को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। सुहागिन महिलाओं ने साड़ी, चूड़ी, मेहंदी, करवा और पूजन सामग्री की जमकर खरीदारी की। गुरुवार, 29 अक्टूबर को महिलाएं पति की दीर्घायु और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के लिए निर्जला व्रत रखेंगी।

28 Oct · 103 views
मतदाता सूची में फर्जी नाम जोड़ने या हटाने पर होगी कानूनी कार्रवाई, एक साल तक की जेल का प्रावधानचन्दौली

मतदाता सूची में फर्जी नाम जोड़ने या हटाने पर होगी कानूनी कार्रवाई, एक साल तक की जेल का प्रावधान

उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार ने मतदाता सूची में फर्जी नाम जोड़ने या हटाने के लिए झूठी घोषणा करने वालों को चेतावनी दी है। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 31 के तहत दोषी पाए जाने पर एक साल तक की जेल, जुर्माना या दोनों का प्रावधान है। प्रशासन ने नागरिकों से सही जानकारी देने की अपील की है।

28 Oct · 116 views
चंदौली में शराब की खाली बोतल से दोस्त पर हमला, सिर और गर्दन में गंभीर चोट, ट्रामा सेंटर रेफरचन्दौली

चंदौली में शराब की खाली बोतल से दोस्त पर हमला, सिर और गर्दन में गंभीर चोट, ट्रामा सेंटर रेफर

सैयदराजा थाना क्षेत्र स्थित फुटिया मोड़ पर शराब के नशे में दो दोस्तों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि प्रिंस उर्फ बाली ने रामदास पर खाली शराब की बोतल से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर और गर्दन में गंभीर चोटें आईं। घायल का ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। पुलिस परिजनों की तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

28 Oct · 130 views
फेफड़ों के संक्रमण से जूझ रहे हेड कांस्टेबल मुकेश यादव का निधन, पुलिस विभाग में शोकचन्दौली

फेफड़ों के संक्रमण से जूझ रहे हेड कांस्टेबल मुकेश यादव का निधन, पुलिस विभाग में शोक

हेड कांस्टेबल मुकेश यादव का फेफड़ों में संक्रमण के चलते वाराणसी के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। 2005 बैच के पुलिसकर्मी के निधन से परिवार और पुलिस विभाग में शोक की लहर है।

28 Oct · 217 views
चंदौली में बीज दुकानों पर छापेमारी, 20 नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे, पांच प्रतिष्ठानों को नोटिसचन्दौली

चंदौली में बीज दुकानों पर छापेमारी, 20 नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे, पांच प्रतिष्ठानों को नोटिस

कृषि विभाग ने रबी सीजन से पहले 42 बीज दुकानों का औचक निरीक्षण कर गेहूं, चना, मटर और सरसों के 20 नमूने लिए। पांच प्रतिष्ठान बंद मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। विभाग ने किसानों को प्रमाणित बीज खरीदने और अनुशंसित मात्रा में उर्वरकों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

27 Oct · 465 views