चन्दौलीनवागत जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने कार्यभार ग्रहण कर विकास कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने का संकल्प जताया। उन्होंने अंत्योदय वर्ग तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने, राजस्व वादों के शीघ्र निस्तारण और कलेक्ट्रेट की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
17 Nov · 31 views
चन्दौलीसकलडीहा थाना क्षेत्र के ओनावल गांव में बीती रात करीब 2 बजे अज्ञात चोरों ने विकास यादव के घर से ₹70 हजार नकदी और लाखों रुपये के सोने के जेवरात चोरी कर लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
17 Nov · 51 views
चन्दौलीनवागत जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने 16 नवंबर को चंदौली का कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर का भ्रमण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों से विभागीय कार्यों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
16 Nov · 79 views
चन्दौलीधानापुर के अंश कंप्यूटर सेंटर एवं अनुज डिजिटल लाइब्रेरी में यूपी पुलिस में चयनित दीपक मौर्य और होमगार्ड में चयनित राहुल मौर्य को सम्मानित किया गया। डॉ. रिंकू राव ने युवाओं से देश सेवा के साथ समाज सेवा को प्राथमिकता देने की अपील की।
16 Nov · 70 views
चन्दौलीनौगढ़ के मझगाई बीट स्थित आरक्षित वन भूमि पर अवैध कब्जे की कोशिश को वन विभाग ने नाकाम कर दिया। कक्ष संख्या 20-बी में जुताई करते ट्रैक्टर को सीज किया गया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।
16 Nov · 13 views
चन्दौलीचंदौली जिले के नए जिलाधिकारी बनाए गए शैलेश कुमार। वर्तमान जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग को विशेष सचिव, मुख्यमंत्री बनाया गया। प्रशासनिक फेरबदल में दोनों अधिकारियों की नई तैनाती हुई।
16 Nov · 152 views
चन्दौलीजनपद के सभी नौ विकासखंडों में 640 स्थानों पर छठ महापर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। गंगा घाटों से लेकर नदियों, तालाबों और सरोवरों तक श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया।
16 Nov · 47 views
चन्दौलीबसौली गांव में छठ पूजा के दौरान उपनिरीक्षक अरविंद कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम घाट पर मुस्तैद है। व्रती महिलाओं और उनके परिजनों की सुरक्षा के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।
15 Nov · 12 views
चन्दौलीकंदवा-बरहनी क्षेत्र में छठ महापर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। रीना त्रिपाठी सपरिवार घाट पहुंचीं और हरिशंकर वर्मा ने व्रतियों को नि:शुल्क पान वितरित किया।
15 Nov · 28 views
चन्दौलीटीमिलपुरा दुर्गा माता मंदिर के पास पोखरे पर छठ महापर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सपा जिला सचिव रामाश्रय यादव मौजूद रहे और श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।
15 Nov · 37 views
चन्दौलीजनपद में छठ महापर्व के दौरान पुलिस के साथ राजस्व विभाग भी पूरी मुस्तैदी से जुटा रहा। विभिन्न घाटों पर सुरक्षा निगरानी, अनाउंसमेंट और स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था के बीच श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण माहौल में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया।
15 Nov · 31 views
चन्दौलीजनपद में डाला छठ महापर्व पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। चंदौली, शहाबगंज, मुगलसराय, चकिया और सैयदराजा समेत विभिन्न क्षेत्रों के घाटों, पोखरों और नदियों पर व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
15 Nov · 104 views