चन्दौलीसकलडीहा थाना क्षेत्र के बहरवानी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी करन को गिरफ्तार किया है। 27 सितंबर को हुए हमले में तीन लोग घायल हुए थे। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
30 Oct · 492 views
चन्दौलीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा से पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी की। इसके तहत चंदौली जिले के 2,03,650 किसानों के खातों में धनराशि हस्तांतरित की गई। कृषि विज्ञान केंद्र सहित जिले की ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हुआ।
30 Oct · 121 views
चन्दौलीकन्दवा थाना क्षेत्र में अधिवक्ता विनीत कुमार सिंह को सड़क किनारे मिले 50 हजार रुपये उन्होंने ईमानदारी दिखाते हुए पुलिस को सौंप दिए। पुलिस ने नकदी मालखाने में सुरक्षित रखकर वास्तविक मालिक से संपर्क करने की अपील की है।
30 Oct · 143 views
चन्दौलीचक्रवाती तूफान से हुए नुकसान का जायजा लेने डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। अधिकारियों को फसल, मकान और संपत्तियों की क्षति का तत्काल सर्वे कराकर पात्र प्रभावितों को जल्द मुआवजा देने के निर्देश दिए।
30 Oct · 142 views
चन्दौलीपुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने पुलिस कार्यालय, पुलिस लाइन, साइबर क्राइम थाना और स्मार्ट कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। जनसुनवाई में गुणवत्ता, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण और पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
30 Oct · 190 views
चन्दौलीसैयदराजा थाना क्षेत्र में रामदास पर कांच की बोतल से जानलेवा हमला करने के आरोपी बली उर्फ प्रिंस सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर खून से सनी टी-शर्ट और कांच का टुकड़ा बरामद किया गया।
30 Oct · 165 views
चन्दौलीधानापुर ब्लॉक के पगही गांव के नरहरपुर में किसान अर्जुन कुमार की करीब 12 बिस्वा कटी धान की फसल बारिश के पानी में डूबकर भीग गई। किसान खुद पानी में उतरकर फसल बाहर निकालने को मजबूर हैं।
30 Oct · 235 views
चन्दौलीवार्ड नंबर 06 इंदिरा नगर में शंकर मोड़, दुल्हन वाटिका के सामने वाली गली में एक साल से जलभराव और गंदगी की समस्या बनी हुई है। क्षेत्रवासियों ने गली निर्माण और भूमिगत जल निकासी की मांग की है।
30 Oct · 243 views
चन्दौलीपुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के लिए बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। नौगढ़, चकरघट्टा, कंदवा और धीना से 2025 बैच के करीब चार दर्जन आरक्षियों को मुगलसराय, अलीनगर, सैयदराजा और सदर कोतवाली समेत प्रमुख थानों पर नई तैनाती दी गई है।
29 Oct · 201 views
चन्दौलीजनपद में सुबह से हो रही बारिश के चलते करवा चौथ पर चंद्र दर्शन नहीं हो सके। महिलाएं पूजा की थाली लेकर अपने घरों के बारजों और छतों पर चंद्रमा को निहारती रहीं, लेकिन बादलों के कारण चांद नजर नहीं आया। इसके बावजूद महिलाओं की आस्था, श्रद्धा और उत्साह बरकरार रहा।
29 Oct · 158 views
चन्दौलीचंदौली में लगातार मूसलाधार बारिश और विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए 30 अक्टूबर को प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के विद्यालयों में पठन-पाठन बाधित रहेगा। शिक्षकों और कर्मचारियों को विद्यालय में उपस्थित रहकर विभागीय कार्य पूरे करने होंगे।
29 Oct · 531 views
चन्दौलीखरौझा गांव में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय जाने वाला रास्ता नाली व सड़क निर्माण के कारण बदहाल है। बारिश से कीचड़ और फिसलन बढ़ने से बच्चों व शिक्षकों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने जिला पंचायत और संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने की मांग की है।
29 Oct · 398 views