अपने प्रदेश की खबर, अपने लोगों की आवाज़। Saturday, 21 November

682 stories

विकास भवन के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अधिवक्ता का शव, चंदौली कचहरी में शोक की लहरचन्दौली

विकास भवन के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अधिवक्ता का शव, चंदौली कचहरी में शोक की लहर

विकास भवन के पास 40 वर्षीय अधिवक्ता निखिलेश चंद्र गौतम का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राष्ट्रीय अधिवक्ता संघ ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

31 Oct · 181 views
भोका बांध के खराब गेटों से किसानों की फसल पर दोहरी मार, किसान विकास मंच ने बंधी डिवीजन के खिलाफ खोला मोर्चाचन्दौली

भोका बांध के खराब गेटों से किसानों की फसल पर दोहरी मार, किसान विकास मंच ने बंधी डिवीजन के खिलाफ खोला मोर्चा

चकिया ब्लॉक स्थित भोका बांध के गेट नंबर 2 और 3 बंद नहीं होने से खेतों में लगातार पानी पहुंचने का आरोप लगाते हुए किसान विकास मंच ने बंधी डिवीजन के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसानों ने सोमवार को सिंचाई विभाग कार्यालय पर धरने की चेतावनी दी है।

31 Oct · 26 views
वाराणसी की 40 छात्राओं को मिलेगा निःशुल्क इमरजेंसी केयर नर्सिंग प्रशिक्षण का अवसर, 6 महीने का होगा कोर्सचन्दौली

वाराणसी की 40 छात्राओं को मिलेगा निःशुल्क इमरजेंसी केयर नर्सिंग प्रशिक्षण का अवसर, 6 महीने का होगा कोर्स

वाराणसी के संत साईं शिक्षण संस्थान में 40 छात्राओं को छह महीने का निःशुल्क इमरजेंसी केयर नर्सिंग प्रशिक्षण देने की जानकारी दी गई है। रहने, खाने, कपड़े और किताबों की सुविधा भी निःशुल्क उपलब्ध कराने का दावा किया गया है।

31 Oct · 143 views
चंदौली में 20 लाख का गांजा बरामद, अर्टिगा कार से तस्करी कर रहे तीन तस्कर गिरफ्तार; पुलिस को टक्कर मारकर भागने की कोशिशचन्दौली

चंदौली में 20 लाख का गांजा बरामद, अर्टिगा कार से तस्करी कर रहे तीन तस्कर गिरफ्तार; पुलिस को टक्कर मारकर भागने की कोशिश

चंदौली में एसओजी, सर्विलांस और अलीनगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर 60 किलो गांजे के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। अर्टिगा कार से बरामद गांजे की कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, गांजा ओडिशा से लाकर सुल्तानपुर में खपाया जाना था।

31 Oct · 123 views
चंदौली पुलिस ने फिर बसाए दो उजड़े परिवार, मिशन शक्ति की पहल से पति-पत्नी के बीच दूर हुईं दूरियांचन्दौली

चंदौली पुलिस ने फिर बसाए दो उजड़े परिवार, मिशन शक्ति की पहल से पति-पत्नी के बीच दूर हुईं दूरियां

मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के तहत थाना बलुआ पुलिस ने पारिवारिक विवाद में अलग हुए दो दंपतियों के बीच सुलह कराई। आपसी सहमति से दोनों दंपति फिर साथ रहने को राजी हुए।

31 Oct · 182 views
कुदरत की मार से खेतों में बिछी किसान की मेहनत, बारिश ने बर्बाद की तीन बीघा धान की फसलचन्दौली

कुदरत की मार से खेतों में बिछी किसान की मेहनत, बारिश ने बर्बाद की तीन बीघा धान की फसल

चंदौली के सदर विकासखंड स्थित बरठा पुरवा गांव में बारिश और तेज हवाओं से किसान बृजेश सिंह की करीब तीन बीघा धान की खड़ी फसल खेतों में गिर गई। फसल बर्बाद होने से किसान की चिंता बढ़ गई है।

31 Oct · 139 views
सेवा और आस्था का संगम बनी डैडीज इंटरनेशनल स्कूल की 21वीं निःशुल्क अयोध्या यात्रा, 25 श्रद्धालु हुए रवानाचन्दौली

सेवा और आस्था का संगम बनी डैडीज इंटरनेशनल स्कूल की 21वीं निःशुल्क अयोध्या यात्रा, 25 श्रद्धालु हुए रवाना

डैडीज इंटरनेशनल स्कूल की ओर से आयोजित 21वीं निःशुल्क अयोध्या यात्रा में सकलडीहा के 25 श्रद्धालु प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए रवाना हुए। डॉ. विनय प्रकाश तिवारी और अजीत पाठक ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया।

31 Oct · 172 views
चंदौली पुलिस ने मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस, एसपी आकाश पटेल ने पुलिसकर्मियों को दिलाई एकता और अखंडता की शपथचन्दौली

चंदौली पुलिस ने मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस, एसपी आकाश पटेल ने पुलिसकर्मियों को दिलाई एकता और अखंडता की शपथ

राष्ट्रीय एकता दिवस पर चंदौली पुलिस लाइन में एसपी आकाश पटेल ने पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। जिले के सभी थानों और पुलिस कार्यालयों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।

31 Oct · 156 views
चंदौली में 2 नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, जिले में बनाए गए 147 क्रय केंद्र; 2441 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा समर्थन मूल्यचन्दौली

चंदौली में 2 नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, जिले में बनाए गए 147 क्रय केंद्र; 2441 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा समर्थन मूल्य

चंदौली में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत 2 नवंबर से धान खरीद शुरू होगी। जिले में 147 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2441 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है। किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री और पंजीकरण अनिवार्य किया गया है।

31 Oct · 337 views
चंदौली में बारिश का कहर: धानापुर के महराई बिंद पुरवा में कच्चा मकान ढहा, गृहस्थी का सामान मलबे में दबाचन्दौली

चंदौली में बारिश का कहर: धानापुर के महराई बिंद पुरवा में कच्चा मकान ढहा, गृहस्थी का सामान मलबे में दबा

धानापुर स्थित महराई बिंद पुरवा में बारिश के बीच लवकुश बिंद का कच्चा मकान ढह गया। गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया। ग्राम प्रधान ने आपदा राहत और सरकारी आवास दिलाने का भरोसा दिया।

31 Oct · 115 views
चक्रवाती तूफान और बेमौसम बारिश से सकलडीहा में फसलें बर्बाद, किसानों पर टूटा मुसीबतों का पहाड़चन्दौली

चक्रवाती तूफान और बेमौसम बारिश से सकलडीहा में फसलें बर्बाद, किसानों पर टूटा मुसीबतों का पहाड़

सकलडीहा तहसील क्षेत्र में चक्रवाती तूफान और भारी बारिश से 1200 हेक्टेयर से अधिक फसल बर्बाद होने का अनुमान है। खेतों में पानी भरने से धान की फसल सड़ने लगी है। किसानों ने शासन से जल्द मुआवजा देने की मांग की है।

30 Oct · 209 views
न्यायमूर्ति के कथित दुर्व्यवहार के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, न्यायिक कार्य से रहे विरतचन्दौली

न्यायमूर्ति के कथित दुर्व्यवहार के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, न्यायिक कार्य से रहे विरत

उच्च न्यायालय प्रयागराज के एक न्यायमूर्ति द्वारा अधिवक्ता के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन और सिविल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर विरोध जताया और मामले में उचित कार्रवाई की मांग की।

30 Oct · 123 views