अपने प्रदेश की खबर, अपने लोगों की आवाज़। Saturday, 21 November

683 stories

राजवाहा के पास मिला बुजुर्ग महिला का शव, इलाके में फैली सनसनी, शिनाख्त के बाद जांच में जुटी पुलिसचन्दौली

राजवाहा के पास मिला बुजुर्ग महिला का शव, इलाके में फैली सनसनी, शिनाख्त के बाद जांच में जुटी पुलिस

शहाबगंज के गोविंदीपुर राजवाहा के पास छलका के पास एक बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की शिनाख्त पालपुर गांव की रहने वाली एक मंदबुद्धि महिला के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

11 Oct · 518 views
कमालपुर रामलीला में श्रीराम-सीता विवाह का भव्य मंचन, मंगलगीतों और जयकारों से गूंजा परिसरचन्दौली

कमालपुर रामलीला में श्रीराम-सीता विवाह का भव्य मंचन, मंगलगीतों और जयकारों से गूंजा परिसर

कमालपुर रामलीला में भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह का भव्य मंचन किया गया। शिव धनुष टूटने और वरमाला के मनमोहक दृश्यों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। परिसर मंगलगीतों और जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।

11 Oct · 48 views
सकलडीहा कोतवाली पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान: नारी शक्ति और सड़क सुरक्षा को लेकर निकाला पैदल मार्चचन्दौली

सकलडीहा कोतवाली पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान: नारी शक्ति और सड़क सुरक्षा को लेकर निकाला पैदल मार्च

सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने नारी सुरक्षा, सम्मान और सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस टीम ने पैदल मार्च कर महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी और वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी।

11 Oct · 210 views
18 लीटर अवैध देशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तारचन्दौली

18 लीटर अवैध देशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

सकलडीहा थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान भोजापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास से दो तस्करों को 18 लीटर अवैध देशी शराब (90 पाउच) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

11 Oct · 221 views
मिशन शक्ति फेज-5: सकलडीहा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, कुछ ही घंटों में सकुशल बरामद हुई गुमशुदा किशोरीचन्दौली

मिशन शक्ति फेज-5: सकलडीहा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, कुछ ही घंटों में सकुशल बरामद हुई गुमशुदा किशोरी

मिशन शक्ति फेज-5 के तहत सकलडीहा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में गुमशुदा 16 वर्षीय किशोरी को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। किशोरी बिना बताए सहेली की बर्थडे पार्टी में गई थी।

11 Oct · 342 views
चंदौली-शहाबगंज-चकिया मार्ग: दोनों तरफ फैली झाड़ियों से बढ़ रहा हादसों का खतरा, राहगीर परेशानचन्दौली

चंदौली-शहाबगंज-चकिया मार्ग: दोनों तरफ फैली झाड़ियों से बढ़ रहा हादसों का खतरा, राहगीर परेशान

चंदौली-शहाबगंज-चकिया मार्ग पर झाड़ियों के कारण हादसों का खतरा बढ़ गया है। खासकर रात के समय लाइट की रोशनी झाड़ियों में दबने और जानवरों के अचानक सामने आने से राहगीरों की जान जोखिम में पड़ रही है।

11 Oct · 439 views
विधायक सुशील सिंह ने नोनार और फुल्ली में किया जनसंपर्क, विकास योजनाओं का दिया ब्योराचन्दौली

विधायक सुशील सिंह ने नोनार और फुल्ली में किया जनसंपर्क, विकास योजनाओं का दिया ब्योरा

सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने नोनार और फुल्ली गांव में जनसंपर्क कर ग्रामीणों का हाल जाना। उन्होंने भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियां गिनाते हुए आगामी चुनाव में समर्थन की अपील की।

11 Oct · 27 views
ग्रेडिंग के लिए धानापुर के अमर वीर इंटर कॉलेज में टीम ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताया संतोषचन्दौली

ग्रेडिंग के लिए धानापुर के अमर वीर इंटर कॉलेज में टीम ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताया संतोष

एनसीईआरटी सदस्यों ने विद्यार्थियों को दी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की सीख, विद्यालय परिवार ने अधिकारियों का किया भव्य स्वागत

11 Oct · 65 views
सकलडीहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 12.84 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ बिहार के दो तस्कर गिरफ्तारचन्दौली

सकलडीहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 12.84 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार

सकलडीहा पुलिस ने नोनार तुलसी आश्रम रेलवे हाल्ट के पास से बिहार निवासी 2 शातिर तस्करों को 12.84 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर रही है।

10 Oct · 21 views
बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, 2 युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत, 1 गंभीरचन्दौली

बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, 2 युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत, 1 गंभीर

सैयदराजा थाना क्षेत्र के नरहन-कोनिया मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया।

10 Oct · 544 views
चंदौली जिला एथलेटिक्स संघ द्वारा 13 अक्टूबर को चैंपियनशिप एवं मीट का आयोजन, चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लेंगे भागचन्दौली

चंदौली जिला एथलेटिक्स संघ द्वारा 13 अक्टूबर को चैंपियनशिप एवं मीट का आयोजन, चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लेंगे भाग

चंदौली जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में 13 अक्टूबर 2026 को इंडियन इंस्टीट्यूट कॉलोनी ग्राउंड, मुगलसराय में जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप एवं मीट का आयोजन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता (NIDJAM 2026) में भाग लेंगे।

10 Oct · 288 views
धनुष भंग होते ही जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा कमालपुर रामलीला परिसर, राम-लक्ष्मण संवाद ने बांधा समांचन्दौली

धनुष भंग होते ही जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा कमालपुर रामलीला परिसर, राम-लक्ष्मण संवाद ने बांधा समां

कमालपुर रामलीला में धनुष यज्ञ और राम-लक्ष्मण संवाद का भव्य मंचन किया गया। भगवान श्रीराम द्वारा शिव धनुष भंग करते ही पूरा परिसर जयकारों से गूंज उठा। कलाकारों के जीवंत अभिनय ने देर रात तक दर्शकों को बांधे रखा।

10 Oct · 51 views