चन्दौलीकमालपुर स्थित रमरजाई रोड पर हेतमपुर रजवाहा की पुरानी पुलिया की सुरक्षा दीवारें क्षतिग्रस्त होने से हादसों का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने पीडब्ल्यूडी विभाग से शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है।
02 Nov · 24 views
चन्दौलीधीना थाना क्षेत्र में डिग्घी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में रामसूरत सिंह की मौत हो गई, जबकि कृपाशंकर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में तीन बच्चे बाल-बाल बच गए।
02 Nov · 90 views
चन्दौलीसकलडीहा पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय का पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने बधाई दी। उनके कार्यकाल में नैक बी ग्रेड और आईएसओ प्रमाणन सहित महाविद्यालय ने कई उपलब्धियां हासिल कीं।
02 Nov · 300 views
चन्दौलीसकलडीहा पीजी कॉलेज में फुपुक्टा के आह्वान पर शिक्षकों ने 30 सूत्री मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। पुरानी पेंशन बहाली, यूजीसी वेतनमान और सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर तीन दिवसीय प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू हुआ।
02 Nov · 242 views
चन्दौलीसैयदराजा में पुलिस ने लाई-चूड़ा की दुकान की आड़ में चल रहे अवैध पटाखों के गोदाम का भंडाफोड़ किया। मकान की तीसरी मंजिल से 39 बोरियों में रखे 525 किलो पटाखे बरामद कर मनोज कुमार को गिरफ्तार किया गया।
02 Nov · 18 views
चन्दौलीपुलिस लाइन में एसपी आकाश पटेल ने हरी झंडी दिखाकर यातायात जागरूकता माह-2026 का शुभारंभ किया। नवंबर भर जिले में सड़क सुरक्षा जागरूकता, विशेष चेकिंग और यातायात नियमों के पालन को लेकर अभियान चलाया जाएगा।
02 Nov · 15 views
चन्दौलीबिसौरी गांव स्थित गणपति स्कूल में विश्व हिंदू महासंघ की बैठक में संगठन के पदाधिकारियों का चयन किया गया। शिवा सिंह को जिलाध्यक्ष और ऋषिकेश उर्फ राजन सिंह को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।
01 Nov · 103 views
चन्दौलीसकलडीहा-अलीपुर मार्ग पर बतावर गांव के पास ऑटो और बाइक की आमने-सामने टक्कर में हिनौली निवासी सौरभ राव गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।
01 Nov · 16 views
चन्दौलीसहरोई गांव में हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गंगा तट कैली घाट पर पूजन-अर्चन कर यात्रा में सहभागिता की। गांव में 1 से 7 नवंबर तक श्रीराम कथा का आयोजन होगा।
01 Nov · 16 views
चन्दौलीलेहरा गांव में किसानों की फसल पूरी तरह बर्बाद होने से आर्थिक संकट गहरा गया है। किसानों ने प्रशासन से फसल नुकसान का स्थलीय सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
01 Nov · 32 views
चन्दौलीधानापुर में परिषदीय अनुदेशक उत्थान समिति का आठवां क्रमिक अनशन जारी रहा। अनुदेशकों ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अनुपालन, लंबित एरियर भुगतान और वर्तमान पद पर नियमितीकरण की मांग उठाई।
01 Nov · 17 views
चन्दौलीडेढ़गांवा निवासी एवं पूर्व सैनिक चंदन सिंह राजपूत को निषाद पार्टी का प्रदेश सचिव और वाराणसी मंडल का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत कर खुशी जताई।
01 Nov · 15 views