अपने प्रदेश की खबर, अपने लोगों की आवाज़। Saturday, 21 November
Our authors

Author: सत्येन्द्र कुमार यादव

12 stories

लंबे समय से खराब पड़ा हैंडपंप, पेयजल संकट से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शनचन्दौली

लंबे समय से खराब पड़ा हैंडपंप, पेयजल संकट से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

बरहनी ब्लॉक के अदसड़ गांव में पंचमी दुबेपुर पुल के पास लंबे समय से खराब पड़े हैंडपंप को लेकर ग्रामीणों और बच्चों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने हैंडपंप की मरम्मत, रिबोर या नया हैंडपंप लगाने की मांग की। एडीओ पंचायत ने स्थलीय निरीक्षण कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।

20 Nov · 20 views
बरहनी तिराहे पर नहर में पलटा ट्रैक्टर-ट्रॉली, नीचे दबे चालक को ग्रामीणों ने सुरक्षित निकालाचन्दौली

बरहनी तिराहे पर नहर में पलटा ट्रैक्टर-ट्रॉली, नीचे दबे चालक को ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाला

बरहनी तिराहे पर मोड़ लेते समय अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर में पलट गई। हादसे में चालक जुगनू खरवार ट्रैक्टर के नीचे दब गए। इमिलियां गांव के बबलू सिंह ने ग्रामीणों की मदद से उन्हें बाहर निकाला। घायल चालक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गनीमत रही कि हादसे से पहले ट्रैक्टर पर सवार महिलाएं और बच्चे नीचे उतर चुके थे।

18 Nov · 17 views
कंदवा में निजी अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप; अस्पताल बंद कर हुआ फरारचन्दौली

कंदवा में निजी अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप; अस्पताल बंद कर हुआ फरार

कंदवा बाजार स्थित निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान 21 वर्षीय रिंकी देवी की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

16 Nov · 154 views
बंदरों, जंगली सूअरों और नीलगायों के आतंक से परेशान ग्रामीण, प्रशासन से लगाई गुहारचन्दौली

बंदरों, जंगली सूअरों और नीलगायों के आतंक से परेशान ग्रामीण, प्रशासन से लगाई गुहार

बरहनी ब्लॉक स्थित सिकठा गांव में बंदरों, जंगली सूअरों और नीलगायों के आतंक से ग्रामीण परेशान हैं। बच्चों-महिलाओं की सुरक्षा और फसलों को हो रहे नुकसान को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन व वन विभाग से कार्रवाई की मांग की है।

15 Nov · 56 views
पुलिस बैरियर तोड़कर भागने की कोशिश नाकाम, पिकअप से चार गोवंश बरामद; तीन तस्कर गिरफ्तारचन्दौली

पुलिस बैरियर तोड़कर भागने की कोशिश नाकाम, पिकअप से चार गोवंश बरामद; तीन तस्कर गिरफ्तार

कंदवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान पिकअप से तस्करी कर बिहार ले जाए जा रहे चार गोवंश बरामद किए। पुलिस ने बैरियर तोड़कर भागने की कोशिश कर रहे तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया।

14 Nov · 30 views
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी के आवास में निकला सांप, स्वास्थ्य कर्मियों में मचा हड़कंपचन्दौली

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी के आवास में निकला सांप, स्वास्थ्य कर्मियों में मचा हड़कंप

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी के पीछे बने स्वास्थ्य कर्मियों के आवास में सांप निकलने से हड़कंप मच गया। सपेरे ने सांप को पकड़ लिया, लेकिन परिसर में अन्य सांपों की आशंका से स्वास्थ्य कर्मियों और उनके परिवारों में दहशत बनी हुई है। कर्मचारियों ने साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।

11 Nov · 31 views
सैयदराजा-जमानियां हाईवे पर दो अलग-अलग हादसे, बाइक से गिरकर और टक्कर लगने से दो लोग गंभीर घायलचन्दौली

सैयदराजा-जमानियां हाईवे पर दो अलग-अलग हादसे, बाइक से गिरकर और टक्कर लगने से दो लोग गंभीर घायल

सैयदराजा-जमानियां नेशनल हाईवे पर मंगलवार देर शाम दो अलग-अलग सड़क हादसों में बाबूलाल विश्वकर्मा और गिरिजा यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों के सिर में चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।

10 Nov · 31 views
चंदौली की आकांक्षा यादव का उपनिरीक्षक पद पर चयन, गांव में खुशी की लहर; IPS बनने का है सपनाचन्दौली

चंदौली की आकांक्षा यादव का उपनिरीक्षक पद पर चयन, गांव में खुशी की लहर; IPS बनने का है सपना

सिकठा गांव निवासी आकांक्षा यादव का उपनिरीक्षक पद पर चयन हुआ है। 6 नवंबर 2026 को नियुक्ति पत्र प्राप्त करने पर परिवार और गांव में खुशी की लहर है। आकांक्षा का अगला लक्ष्य IPS अधिकारी बनना है।

10 Nov · 212 views
तालाब में डूबने से 27 वर्षीय युवक की मौत, रिश्तेदारी में आया था युवकचन्दौली

तालाब में डूबने से 27 वर्षीय युवक की मौत, रिश्तेदारी में आया था युवक

कंदवा थाना क्षेत्र के सुढना गांव में रिश्तेदारी में आए बिहार निवासी 27 वर्षीय अख्तर अली की तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

07 Nov · 17 views
बरहनी में नौ टीबी मरीजों को वितरित की गई पोषण पोटली, पौष्टिक आहार से मिलेगी सेहत को मजबूतीचन्दौली

बरहनी में नौ टीबी मरीजों को वितरित की गई पोषण पोटली, पौष्टिक आहार से मिलेगी सेहत को मजबूती

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी में टीबी पोषण सहायता कार्यक्रम के तहत नौ टीबी मरीजों को प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र कुमार ने पौष्टिक आहार से भरपूर पोषण पोटली वितरित की। पोटली में गुड़, चना, सत्तू, सोयाबीन सहित अन्य खाद्य सामग्री शामिल रही।

06 Nov · 64 views
10 नवंबर को होगा सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला कार्यालय का उद्घाटन, सांसद वीरेंद्र सिंह रहेंगे मौजूदचन्दौली

10 नवंबर को होगा सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला कार्यालय का उद्घाटन, सांसद वीरेंद्र सिंह रहेंगे मौजूद

बहेरी में 10 नवंबर मंगलवार को दोपहर 12 बजे समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला कार्यालय का उद्घाटन होगा। कार्यक्रम में सांसद वीरेंद्र सिंह और जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर मौजूद रहेंगे। इसकी जानकारी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र कुमार बिंद ने दी।

05 Nov · 23 views
कमालपुर में दिनदहाड़े चोरी, सब्जी व्यवसायी के घर से दो लाख रुपये पारचन्दौली

कमालपुर में दिनदहाड़े चोरी, सब्जी व्यवसायी के घर से दो लाख रुपये पार

धीना थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव में दिनदहाड़े चोरों ने सब्जी व्यवसायी संतोष मौर्या के घर की आलमारी तोड़कर दो लाख रुपये नकद चोरी कर लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

04 Nov · 55 views