चन्दौलीबरहनी ब्लॉक के अदसड़ गांव में पंचमी दुबेपुर पुल के पास लंबे समय से खराब पड़े हैंडपंप को लेकर ग्रामीणों और बच्चों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने हैंडपंप की मरम्मत, रिबोर या नया हैंडपंप लगाने की मांग की। एडीओ पंचायत ने स्थलीय निरीक्षण कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
20 Nov · 20 views
चन्दौलीबरहनी तिराहे पर मोड़ लेते समय अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर में पलट गई। हादसे में चालक जुगनू खरवार ट्रैक्टर के नीचे दब गए। इमिलियां गांव के बबलू सिंह ने ग्रामीणों की मदद से उन्हें बाहर निकाला। घायल चालक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गनीमत रही कि हादसे से पहले ट्रैक्टर पर सवार महिलाएं और बच्चे नीचे उतर चुके थे।
18 Nov · 19 views
चन्दौलीकंदवा बाजार स्थित निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान 21 वर्षीय रिंकी देवी की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
16 Nov · 155 views
चन्दौलीबरहनी ब्लॉक स्थित सिकठा गांव में बंदरों, जंगली सूअरों और नीलगायों के आतंक से ग्रामीण परेशान हैं। बच्चों-महिलाओं की सुरक्षा और फसलों को हो रहे नुकसान को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन व वन विभाग से कार्रवाई की मांग की है।
15 Nov · 57 views
चन्दौलीकंदवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान पिकअप से तस्करी कर बिहार ले जाए जा रहे चार गोवंश बरामद किए। पुलिस ने बैरियर तोड़कर भागने की कोशिश कर रहे तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया।
14 Nov · 31 views
चन्दौलीप्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी के पीछे बने स्वास्थ्य कर्मियों के आवास में सांप निकलने से हड़कंप मच गया। सपेरे ने सांप को पकड़ लिया, लेकिन परिसर में अन्य सांपों की आशंका से स्वास्थ्य कर्मियों और उनके परिवारों में दहशत बनी हुई है। कर्मचारियों ने साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
11 Nov · 31 views
चन्दौलीसैयदराजा-जमानियां नेशनल हाईवे पर मंगलवार देर शाम दो अलग-अलग सड़क हादसों में बाबूलाल विश्वकर्मा और गिरिजा यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों के सिर में चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।
10 Nov · 31 views
चन्दौलीसिकठा गांव निवासी आकांक्षा यादव का उपनिरीक्षक पद पर चयन हुआ है। 6 नवंबर 2026 को नियुक्ति पत्र प्राप्त करने पर परिवार और गांव में खुशी की लहर है। आकांक्षा का अगला लक्ष्य IPS अधिकारी बनना है।
10 Nov · 213 views
चन्दौलीकंदवा थाना क्षेत्र के सुढना गांव में रिश्तेदारी में आए बिहार निवासी 27 वर्षीय अख्तर अली की तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
07 Nov · 17 views
चन्दौलीप्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी में टीबी पोषण सहायता कार्यक्रम के तहत नौ टीबी मरीजों को प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र कुमार ने पौष्टिक आहार से भरपूर पोषण पोटली वितरित की। पोटली में गुड़, चना, सत्तू, सोयाबीन सहित अन्य खाद्य सामग्री शामिल रही।
06 Nov · 64 views
चन्दौलीबहेरी में 10 नवंबर मंगलवार को दोपहर 12 बजे समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला कार्यालय का उद्घाटन होगा। कार्यक्रम में सांसद वीरेंद्र सिंह और जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर मौजूद रहेंगे। इसकी जानकारी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र कुमार बिंद ने दी।
05 Nov · 23 views
चन्दौलीधीना थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव में दिनदहाड़े चोरों ने सब्जी व्यवसायी संतोष मौर्या के घर की आलमारी तोड़कर दो लाख रुपये नकद चोरी कर लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
04 Nov · 56 views