अपने प्रदेश की खबर, अपने लोगों की आवाज़। Saturday, 21 November
Uttar Pradesh newsroom

Category: चन्दौली

Published stories and latest updates

666 stories

ग्राफ्टिंग तकनीक से सब्जी की खेती का प्रशिक्षण, किसानों को मुफ्त में बांटे गए 3000 ग्राफ्टेड पौधेचन्दौली

ग्राफ्टिंग तकनीक से सब्जी की खेती का प्रशिक्षण, किसानों को मुफ्त में बांटे गए 3000 ग्राफ्टेड पौधे

धानापुर किसान बाजार में शिवनंदम फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी और भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में ग्राफ्टिंग तकनीक से सब्जी उत्पादन का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में किसानों को 3000 ग्राफ्टेड पौधे निशुल्क बांटे गए। वैज्ञानिकों ने आधुनिक खेती, उन्नत प्रजातियों और किसानों की आय बढ़ाने के उपाय बताए।

07 Nov · 98 views
दीपावली पर चंदौली पुलिस ने 111 लोगों को लौटाए खोए मोबाइल, 33.30 लाख रुपये के फोन पाकर खिले चेहरेचन्दौली

दीपावली पर चंदौली पुलिस ने 111 लोगों को लौटाए खोए मोबाइल, 33.30 लाख रुपये के फोन पाकर खिले चेहरे

दीपावली पर चंदौली पुलिस ने 111 लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल फोन वापस लौटाए। एसपी आकाश पटेल ने पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में मोबाइल वितरित किए। बरामद फोन की कीमत 33.30 लाख रुपये है। वर्ष 2026 में अब तक 630 मोबाइल बरामद किए जा चुके हैं, जिनकी कीमत करीब 1.85 करोड़ रुपये है।

07 Nov · 26 views
मुगलसराय में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर में पीछे से भिड़ी स्कूटी; मामा-भांजे की मौत से मचा कोहरामचन्दौली

मुगलसराय में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर में पीछे से भिड़ी स्कूटी; मामा-भांजे की मौत से मचा कोहराम

चंदौली के मड़िया गांव स्थित घंटावीर बाबा मंदिर के पास शनिवार भोर सड़क हादसे में स्कूटी सवार मामा-भांजे की मौत हो गई। सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर में पीछे से स्कूटी टकराने के बाद दोनों को वाराणसी ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

07 Nov · 39 views
महिला शिक्षक संघ चंदौली ने अधिकारियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, शिक्षा और विकास की नई रोशनी की जताई उम्मीदचन्दौली

महिला शिक्षक संघ चंदौली ने अधिकारियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, शिक्षा और विकास की नई रोशनी की जताई उम्मीद

महिला शिक्षक संघ ने जिलाधिकारी, सीडीओ, बीएसए और सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। संघ की सदस्यों ने जनपद में शिक्षा, सामाजिक सद्भाव और विकास की नई रोशनी आने की कामना की।

06 Nov · 131 views
महाबोधि शिक्षण संस्थान में प्रतिभाओं का दिखा अनूठा संगम, मेहंदी-रंगोली से लेकर कबड्डी तक विद्यार्थियों ने मारी बाजीचन्दौली

महाबोधि शिक्षण संस्थान में प्रतिभाओं का दिखा अनूठा संगम, मेहंदी-रंगोली से लेकर कबड्डी तक विद्यार्थियों ने मारी बाजी

महाबोधि शिक्षण संस्थान में मेहंदी, रंगोली, कबड्डी और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। GK प्रतियोगिता में अमन मौर्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कबड्डी में रिशु यादव की टीम विजेता बनी। विजेता विद्यार्थियों और शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

06 Nov · 94 views
भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं त्योहार, अनावश्यक पटाखों से बचें : डॉ. अरुण स्वामीचन्दौली

भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं त्योहार, अनावश्यक पटाखों से बचें : डॉ. अरुण स्वामी

सकलडीहा में स्वास्थ्य शिविर के दौरान डॉ. अरुण स्वामी ने लोगों से त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने तथा अनावश्यक पटाखों से बचने की अपील की। उन्होंने ध्वनि प्रदूषण के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक किया।

06 Nov · 184 views
सकलडीहा में धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भीड़, सुरक्षा को लेकर चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिसचन्दौली

सकलडीहा में धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भीड़, सुरक्षा को लेकर चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस

धनतेरस पर सकलडीहा बाजार में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी। आभूषण, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर रौनक रही। सुरक्षा को लेकर कोतवाल भूपेंद्र निषाद पुलिस टीम के साथ पैदल गश्त करते रहे और जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात रहे।

06 Nov · 236 views
चंदौली के 1267 विद्यालयों में शुरू हुआ सप्लीमेंट्री न्यूट्रिशन कार्यक्रम, बच्चों को परोसा जा रहा पौष्टिक हलवा और उपमाचन्दौली

चंदौली के 1267 विद्यालयों में शुरू हुआ सप्लीमेंट्री न्यूट्रिशन कार्यक्रम, बच्चों को परोसा जा रहा पौष्टिक हलवा और उपमा

जनपद के 1267 विद्यालयों में पीएम पोषण योजना के तहत 14 सप्ताह का विशेष सप्लीमेंट्री न्यूट्रिशन कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसके अंतर्गत बच्चों को सूजी का मीठा हलवा और नमकीन उपमा वितरित किया जा रहा है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने सभी विद्यालयों में योजना का समयबद्ध और शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

06 Nov · 20 views
नौसेना से सेवानिवृत्ति के बाद भी जारी रखा पढ़ाई का सफर, 38 की उम्र में बने पुलिस उपनिरीक्षकचन्दौली

नौसेना से सेवानिवृत्ति के बाद भी जारी रखा पढ़ाई का सफर, 38 की उम्र में बने पुलिस उपनिरीक्षक

सकलडीहा क्षेत्र के रविकांत कुशवाहा ने नौसेना से सेवानिवृत्ति के बाद भी पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी जारी रखी। 38 वर्ष की उम्र में पांच किलोमीटर की दौड़ पूरी कर अब उनका चयन यूपी पुलिस में उपनिरीक्षक पद पर हुआ है।

06 Nov · 673 views
नौगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता: 33.5 किलो गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, मैजिक वाहन सीजचन्दौली

नौगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता: 33.5 किलो गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, मैजिक वाहन सीज

नौगढ़ में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जयमोहनी वन रेंज कार्यालय के सामने वाहन चेकिंग के दौरान 33 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद कर झारखंड निवासी अंतरराज्यीय तस्कर राजीव कुमार को गिरफ्तार किया। गांजा तस्करी में इस्तेमाल मैजिक वाहन को भी सीज कर दिया गया।

06 Nov · 21 views
बरहनी में नौ टीबी मरीजों को वितरित की गई पोषण पोटली, पौष्टिक आहार से मिलेगी सेहत को मजबूतीचन्दौली

बरहनी में नौ टीबी मरीजों को वितरित की गई पोषण पोटली, पौष्टिक आहार से मिलेगी सेहत को मजबूती

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी में टीबी पोषण सहायता कार्यक्रम के तहत नौ टीबी मरीजों को प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र कुमार ने पौष्टिक आहार से भरपूर पोषण पोटली वितरित की। पोटली में गुड़, चना, सत्तू, सोयाबीन सहित अन्य खाद्य सामग्री शामिल रही।

06 Nov · 66 views
बरठी–डैना मोड़ पर अनियंत्रित होकर धान के खेत में पलटा गिट्टी लदा ट्रेलर, बाल-बाल बचे चालक और खलासीचन्दौली

बरठी–डैना मोड़ पर अनियंत्रित होकर धान के खेत में पलटा गिट्टी लदा ट्रेलर, बाल-बाल बचे चालक और खलासी

सकलडीहा थाना क्षेत्र के बरठी–डैना मोड़ पर गिट्टी लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर धान के खेत में पलट गया। ट्रेलर टेकापुर में सड़क निर्माण के लिए जा रहा था। हादसे में चालक विक्की (22) और खलासी आशीष (20) सुरक्षित बच गए। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

06 Nov · 385 views