अपने प्रदेश की खबर, अपने लोगों की आवाज़। Saturday, 21 November

681 stories

मतदाता जागरूकता और प्रशिक्षण के लिए चिह्नित ईवीएम-वीवीपैट स्ट्रांग रूम में सील, डीएम ने परखी सुरक्षा व्यवस्थाचन्दौली

मतदाता जागरूकता और प्रशिक्षण के लिए चिह्नित ईवीएम-वीवीपैट स्ट्रांग रूम में सील, डीएम ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

मतदाता जागरूकता और प्रशिक्षण के लिए चिह्नित ईवीएम-वीवीपैट मशीनों की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में स्कैनिंग कर उन्हें डबल लॉक स्ट्रांग रूम में सील किया गया। जिलाधिकारी शैलेश कुमार ने वेयरहाउस का निरीक्षण कर सीसीटीवी और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।

19 Nov · 12 views
महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज में एनसीसी रैंक सेरेमनी का आयोजन, 11 कैडेट्स को मिली नई जिम्मेदारीचन्दौली

महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज में एनसीसी रैंक सेरेमनी का आयोजन, 11 कैडेट्स को मिली नई जिम्मेदारी

महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज चंदौली में एनसीसी रैंक सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 11 कैडेट्स को सार्जेंट, कॉरपोरल और लांस कॉरपोरल की रैंक प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने कैडेट्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

19 Nov · 42 views
भुड़कुड़ा-इलिया मार्ग जर्जर, नहर में समा रही सड़क की पटरी; घास-फूस से आवागमन में परेशानी, हादसे का खतराचन्दौली

भुड़कुड़ा-इलिया मार्ग जर्जर, नहर में समा रही सड़क की पटरी; घास-फूस से आवागमन में परेशानी, हादसे का खतरा

शहाबगंज ब्लॉक में भुड़कुड़ा से इलिया जाने वाला मार्ग जर्जर हो गया है। सड़क की पटरी नहर में समाने और दोनों तरफ घास-फूस उगने से वाहनों के आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत और झाड़ियों की सफाई कराने की मांग की है।

19 Nov · 32 views
शादी की खुशियों के बीच चोरों का धावा, 21 लाख के जेवरात लेकर फरार; लगन छुड़ाने गया था पूरा परिवारचन्दौली

शादी की खुशियों के बीच चोरों का धावा, 21 लाख के जेवरात लेकर फरार; लगन छुड़ाने गया था पूरा परिवार

शादी की तैयारियों के बीच चोरों ने दिनदहाड़े घर से करीब 21 लाख रुपये के आभूषण चोरी कर लिए। परिवार लगन छुड़ाने गया था, इसी दौरान वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

18 Nov · 121 views
बरहनी तिराहे पर नहर में पलटा ट्रैक्टर-ट्रॉली, नीचे दबे चालक को ग्रामीणों ने सुरक्षित निकालाचन्दौली

बरहनी तिराहे पर नहर में पलटा ट्रैक्टर-ट्रॉली, नीचे दबे चालक को ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाला

बरहनी तिराहे पर मोड़ लेते समय अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर में पलट गई। हादसे में चालक जुगनू खरवार ट्रैक्टर के नीचे दब गए। इमिलियां गांव के बबलू सिंह ने ग्रामीणों की मदद से उन्हें बाहर निकाला। घायल चालक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गनीमत रही कि हादसे से पहले ट्रैक्टर पर सवार महिलाएं और बच्चे नीचे उतर चुके थे।

18 Nov · 17 views
चंदौली एमसीएच विंग में मनाया गया कन्या जन्मोत्सव, 30 नवजात बच्चियों को मिली बेबी किटचन्दौली

चंदौली एमसीएच विंग में मनाया गया कन्या जन्मोत्सव, 30 नवजात बच्चियों को मिली बेबी किट

चंदौली एमसीएच विंग में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत कन्या जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में 30 नवजात बच्चियों को बेबी किट वितरित की गई और अभिभावकों को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

18 Nov · 24 views
गांव-गांव आयुर्वेद की अलख जगा रहे वैद्य हीरामन जी महाराज, निःशुल्क शिविर लगाकर कर रहे उपचारचन्दौली

गांव-गांव आयुर्वेद की अलख जगा रहे वैद्य हीरामन जी महाराज, निःशुल्क शिविर लगाकर कर रहे उपचार

वैद्य हीरामन जी महाराज गांव-गांव निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाकर आयुर्वेद चिकित्सा की अलख जगा रहे हैं। गरीब और जरूरतमंद लोगों को उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श देने के साथ आयुर्वेद और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक कर रहे हैं।

18 Nov · 17 views
कमालपुर में व्यापारियों की सुरक्षा का मुद्दा उठा, सांसद साधना सिंह ने एसपी चंदौली से की बातचन्दौली

कमालपुर में व्यापारियों की सुरक्षा का मुद्दा उठा, सांसद साधना सिंह ने एसपी चंदौली से की बात

कमालपुर में चोरी और दुकानदार पर हमले की घटनाओं से चिंतित व्यापारियों ने अध्यक्ष भोलेनाथ जायसवाल के नेतृत्व में राज्यसभा सांसद साधना सिंह से मुलाकात की। सांसद ने एसपी चंदौली से फोन पर बात कर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिलाया।

18 Nov · 118 views
सकलडीहा में 25 व 26 नवंबर को होगी 24वीं जनपद स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता, तैयारियां तेजचन्दौली

सकलडीहा में 25 व 26 नवंबर को होगी 24वीं जनपद स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता, तैयारियां तेज

सकलडीहा में 25 और 26 नवंबर को 24वीं जनपद स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह आयोजित होगा। आवाजापुर स्थित कैप्टन विजय प्रताप सिंह पीजी कॉलेज में होने वाले आयोजन के लिए खेल मैदान की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी और विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।

18 Nov · 62 views
जिला किसान दिवस में छाईं किसानों की समस्याएं, खाद की जबरन टैगिंग और फसल नुकसान के सर्वे में लापरवाही पर उठे सवालचन्दौली

जिला किसान दिवस में छाईं किसानों की समस्याएं, खाद की जबरन टैगिंग और फसल नुकसान के सर्वे में लापरवाही पर उठे सवाल

जिला किसान दिवस में किसानों ने खाद के साथ नैनो उत्पादों की जबरन टैगिंग, धान खरीद, अर्णव तूफान से बर्बाद फसलों के सर्वे और नहरों में पानी छोड़े जाने सहित कई समस्याएं उठाईं। जिलाधिकारी की अनुपस्थिति से किसानों में निराशा दिखी। अधिकारियों ने शिकायतों के निस्तारण और दोषी खाद विक्रेताओं पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

18 Nov · 42 views
माधोपुर में 26 नवंबर से गूंजेगी श्रीमद् भागवत कथा की अमृतवाणी, एक लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीदचन्दौली

माधोपुर में 26 नवंबर से गूंजेगी श्रीमद् भागवत कथा की अमृतवाणी, एक लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद

माधोपुर गांव में 26 नवंबर से 2 दिसंबर तक सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होगा। पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू अपने पिता की पुण्यतिथि पर कथा करा रहे हैं। आयोजन में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। कथा के समापन पर 400 से अधिक कारीगरों की मदद से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

18 Nov · 30 views
तिरंगे में लिपटकर अंतिम विदाई, लोकतंत्र सेनानी राजनारायण सिंह को पुलिस ने दी सलामीचन्दौली

तिरंगे में लिपटकर अंतिम विदाई, लोकतंत्र सेनानी राजनारायण सिंह को पुलिस ने दी सलामी

कोदोचक निवासी लोकतंत्र सेनानी राजनारायण सिंह का 64 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर अंतिम यात्रा निकाली गई। पुलिस ने सलामी देकर उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी। मणिकर्णिका घाट पर बड़े पुत्र रविरंगा प्रसाद ने मुखाग्नि दी। विधायक कैलाश आचार्य समेत सैकड़ों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

18 Nov · 184 views