अपने प्रदेश की खबर, अपने लोगों की आवाज़। Saturday, 21 November

682 stories

बरठी–डैना मोड़ पर अनियंत्रित होकर धान के खेत में पलटा गिट्टी लदा ट्रेलर, बाल-बाल बचे चालक और खलासीचन्दौली

बरठी–डैना मोड़ पर अनियंत्रित होकर धान के खेत में पलटा गिट्टी लदा ट्रेलर, बाल-बाल बचे चालक और खलासी

सकलडीहा थाना क्षेत्र के बरठी–डैना मोड़ पर गिट्टी लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर धान के खेत में पलट गया। ट्रेलर टेकापुर में सड़क निर्माण के लिए जा रहा था। हादसे में चालक विक्की (22) और खलासी आशीष (20) सुरक्षित बच गए। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

06 Nov · 385 views
चंदौली में ऑपरेशन क्लीन के तहत बड़ी कार्रवाई, 1.94 करोड़ की 24,247 लीटर अवैध शराब का कराया गया विनष्टीकरणचन्दौली

चंदौली में ऑपरेशन क्लीन के तहत बड़ी कार्रवाई, 1.94 करोड़ की 24,247 लीटर अवैध शराब का कराया गया विनष्टीकरण

सैयदराजा पुलिस ने ‘ऑपरेशन क्लीन’ अभियान के तहत 25 मुकदमों से संबंधित 24,247 लीटर अवैध अंग्रेजी-देशी शराब और बीयर का विनष्टीकरण कराया। नष्ट की गई शराब की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 94 लाख रुपये बताई गई है। यह कार्रवाई 5 नवंबर 2026 को न्यायालय की अनुमति से अधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुई।

06 Nov · 20 views
कमालपुर में आबकारी विभाग का सघन चेकिंग अभियान, शराब की दुकानों का किया औचक निरीक्षणचन्दौली

कमालपुर में आबकारी विभाग का सघन चेकिंग अभियान, शराब की दुकानों का किया औचक निरीक्षण

कमालपुर क्षेत्र में आबकारी निरीक्षक पुष्पेन्द्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने शराब की दुकानों और कम्पोजिट वाइन शॉप का औचक निरीक्षण किया। स्टॉक रजिस्टर, बिक्री व्यवस्था और अभिलेखों की जांच कर अनियमितता मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

06 Nov · 98 views
दृष्टिबाधित बच्चों के बीच पुलिस ने मनाई दीपावली, मिठाइयां बांटकर साझा की खुशियांचन्दौली

दृष्टिबाधित बच्चों के बीच पुलिस ने मनाई दीपावली, मिठाइयां बांटकर साझा की खुशियां

चंदौली पुलिस ने खड़ेहरा स्थित अमर ज्योति संस्था में दृष्टिबाधित बच्चों के साथ दीपावली मनाई। पुलिस अधिकारियों ने मिठाइयां बांटी और बच्चों का उत्साहवर्धन कर प्रेम, भाईचारे एवं सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया।

06 Nov · 161 views
एसआरवीएस कृषि महाविद्यालय में दीपावली-छठ पूजा समारोह की धूम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मनचन्दौली

एसआरवीएस कृषि महाविद्यालय में दीपावली-छठ पूजा समारोह की धूम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

बेन तियरी स्थित एसआरवीएस कृषि महाविद्यालय में दीपावली एवं छठ पूजा पर भव्य समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि जयनाथ सिंह ने आधुनिक कृषि शिक्षा और ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह में चार चांद लगा दिए।

05 Nov · 178 views
कटरे की रजिस्ट्री का विवाद बना दोहरी हत्या की वजह! चंदौली पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचाचन्दौली

कटरे की रजिस्ट्री का विवाद बना दोहरी हत्या की वजह! चंदौली पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

धीना थाना क्षेत्र के डेढ़गावां में मिले दो युवकों के शवों के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों सूर्यप्रकाश सिंह और विकास सिंह को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हसिया बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, कटरे की खरीद और रजिस्ट्री को लेकर हुए विवाद में सिद्धार्थ सिंह और सागर त्रिपाठी की हत्या की गई थी।

05 Nov · 534 views
दिन में विकास की चमक, रात में अंधेरे का पहरा! सकलडीहा रोड की स्ट्रीट लाइटें बनीं शोपीसचन्दौली

दिन में विकास की चमक, रात में अंधेरे का पहरा! सकलडीहा रोड की स्ट्रीट लाइटें बनीं शोपीस

चंदौली के सकलडीहा रोड पर लाखों रुपये की लागत से लगाई गई स्ट्रीट लाइटें कई महीनों बाद भी चालू नहीं हुई हैं। महेंद्र टेक्निकल कॉलेज, पंडित कमलापति त्रिपाठी डिग्री कॉलेज और पॉलिटेक्निक कॉलेज समेत कई महत्वपूर्ण संस्थानों को जोड़ने वाले इस मार्ग पर रात में अंधेरा रहने से राहगीरों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार विभाग से जल्द लाइटें चालू कराने की मांग की है।

05 Nov · 13 views
अंतर्मन के अंधेरे को दूर करना ही दीपावली का शाश्वत संदेश: संतोष अग्रवालचन्दौली

अंतर्मन के अंधेरे को दूर करना ही दीपावली का शाश्वत संदेश: संतोष अग्रवाल

विहंगम योग संस्थान के युवा प्रचारक एवं योग प्रशिक्षक संतोष अग्रवाल ने दीपावली पर अंतर्मन के अंधकार को मिटाकर प्रेम, करुणा, ज्ञान और मानवता का प्रकाश फैलाने का संदेश दिया।

05 Nov · 18 views
डबल इंजन सरकार के उत्पीड़न से जनता का उठ रहा भरोसा, सपा की जीत तय: प्रभुनारायण सिंह यादवचन्दौली

डबल इंजन सरकार के उत्पीड़न से जनता का उठ रहा भरोसा, सपा की जीत तय: प्रभुनारायण सिंह यादव

सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने सपा कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक कर 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने और एसआईआर के तहत छूटे पात्र मतदाताओं के नाम सूची में जुड़वाने का आह्वान किया।

05 Nov · 260 views
चंदौली युवा उत्सव में लोक संस्कृति की दिखी झलक, विभिन्न प्रतियोगिताओं में कलाकारों ने मारी बाजीचन्दौली

चंदौली युवा उत्सव में लोक संस्कृति की दिखी झलक, विभिन्न प्रतियोगिताओं में कलाकारों ने मारी बाजी

कृषि विज्ञान केंद्र बिछियां में आयोजित जनपद स्तरीय युवा उत्सव में लोकनृत्य, लोकगीत, चित्रकला, कविता लेखन एवं नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिताएं हुईं। विजेता प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

05 Nov · 13 views
10 नवंबर को होगा सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला कार्यालय का उद्घाटन, सांसद वीरेंद्र सिंह रहेंगे मौजूदचन्दौली

10 नवंबर को होगा सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला कार्यालय का उद्घाटन, सांसद वीरेंद्र सिंह रहेंगे मौजूद

बहेरी में 10 नवंबर मंगलवार को दोपहर 12 बजे समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला कार्यालय का उद्घाटन होगा। कार्यक्रम में सांसद वीरेंद्र सिंह और जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर मौजूद रहेंगे। इसकी जानकारी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र कुमार बिंद ने दी।

05 Nov · 25 views
परिषदीय विद्यालयों की बदलेगी तस्वीर, बीबीएस सोनाटा माइक्रो क्रेडिट ने बढ़ाया मदद का हाथचन्दौली

परिषदीय विद्यालयों की बदलेगी तस्वीर, बीबीएस सोनाटा माइक्रो क्रेडिट ने बढ़ाया मदद का हाथ

बीबीएस सोनाटा माइक्रो क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय नईबाजार, प्राथमिक विद्यालय धनउर और बरठी समेत कई परिषदीय विद्यालयों को कूलर, सीलिंग फैन और ब्लूटूथ स्पीकर उपलब्ध कराए। कंपनी जरूरतमंद एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देकर शिक्षा के क्षेत्र में भी निरंतर सहयोग कर रही है।

05 Nov · 176 views