अपने प्रदेश की खबर, अपने लोगों की आवाज़। Saturday, 21 November

682 stories

कम्पोजिट विद्यालय बड़ौरा में अराजकतत्वों का उत्पात, शराब पीने और तोड़फोड़ करने का आरोपचन्दौली

कम्पोजिट विद्यालय बड़ौरा में अराजकतत्वों का उत्पात, शराब पीने और तोड़फोड़ करने का आरोप

शहाबगंज स्थित कम्पोजिट विद्यालय बड़ौरा में अराजकतत्वों पर रात में शराब पीने, गाली-गलौज और तोड़फोड़ करने का आरोप लगा है। प्रधानाध्यापक मुसाफिर सिंह ने थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

05 Nov · 18 views
केराडीह माइनर की बदहाली से किसान परेशान, दक्षिणी पटरी पर 100 मीटर पक्की लाइनिंग कराने की उठी मांगचन्दौली

केराडीह माइनर की बदहाली से किसान परेशान, दक्षिणी पटरी पर 100 मीटर पक्की लाइनिंग कराने की उठी मांग

शहाबगंज के केराडीह माइनर की पटरी बार-बार टूटने से किसान सिंचाई की समस्या से जूझ रहे हैं। किसान विकास मंच ने सिंचाई विभाग से दक्षिणी पटरी पर 100 मीटर पक्की लाइनिंग कराकर स्थायी समाधान कराने की मांग की है।

05 Nov · 24 views
31 सूत्री मांगों को लेकर शिक्षकों ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन, पुरानी पेंशन बहाली और 65 वर्ष आयु सीमा की उठाई मांगचन्दौली

31 सूत्री मांगों को लेकर शिक्षकों ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन, पुरानी पेंशन बहाली और 65 वर्ष आयु सीमा की उठाई मांग

फुपुक्टा के आह्वान पर सकलडीहा और मुगलसराय के शिक्षकों ने 31 सूत्री मांगों को लेकर एडीएम राजेश कुमार वर्मा को ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली, अधिवर्षता आयु 65 वर्ष करने और सेवा संबंधी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग उठाई।

05 Nov · 252 views
चंदौली में पुलिस अधीक्षक की बड़ी कार्रवाई, ड्यूटी में लापरवाही पर निरीक्षक सलील स्वरूप आदर्श निलंबितचन्दौली

चंदौली में पुलिस अधीक्षक की बड़ी कार्रवाई, ड्यूटी में लापरवाही पर निरीक्षक सलील स्वरूप आदर्श निलंबित

धानापुर थाने में तैनात अतिरिक्त निरीक्षक सलील स्वरूप आदर्श को ड्यूटी में लापरवाही और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना के आरोप में एसपी आकाश पटेल ने निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

05 Nov · 30 views
प्रदेशीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में नगमा खातून ने मारी बाजी, हाईजम्प में जीता गोल्ड; राष्ट्रीय स्तर पर हुआ चयनचन्दौली

प्रदेशीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में नगमा खातून ने मारी बाजी, हाईजम्प में जीता गोल्ड; राष्ट्रीय स्तर पर हुआ चयन

चहनिया के सिंगहा गांव की नगमा खातून ने 70वीं प्रदेशीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हाईजम्प में प्रथम स्थान हासिल किया। अब 22 नवंबर को छत्तीसगढ़ में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।

05 Nov · 21 views
चंदौली में दोहरे हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मेढ़वा गांव के दो संदिग्ध हिरासत मेंचन्दौली

चंदौली में दोहरे हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मेढ़वा गांव के दो संदिग्ध हिरासत में

धीना थाना क्षेत्र के दोहरे हत्याकांड की जांच में पुलिस ने धानापुर के पास मेढ़वा गांव निवासी दो लोगों को हिरासत में लिया है। 22 अक्टूबर को डेढ़गावा के पास बोरे में दो युवकों के शव मिले थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

05 Nov · 85 views
बहुजन स्वराज संकल्प महारैली की सफलता को लेकर सकलपुर में तैयारी सभा आयोजित, कार्यकर्ताओं से घर-घर पहुंचने का आह्वानचन्दौली

बहुजन स्वराज संकल्प महारैली की सफलता को लेकर सकलपुर में तैयारी सभा आयोजित, कार्यकर्ताओं से घर-घर पहुंचने का आह्वान

सकलपुर में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी की तैयारी सभा आयोजित हुई। बैठक में 26 नवंबर 2026 को संविधान दिवस पर माता रमाबाई पार्क में होने वाली बहुजन स्वराज संकल्प महारैली को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई।

05 Nov · 255 views
चंदौली में बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा, राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में राज्य स्तर के लिए 5 टीमों का चयनचन्दौली

चंदौली में बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा, राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में राज्य स्तर के लिए 5 टीमों का चयन

राजकीय हाईस्कूल खुरुहुजा में 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026 के तहत जनपद स्तरीय परियोजना प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें जूनियर वर्ग से तीन और सीनियर वर्ग से दो टीमों का चयन राज्य स्तर के लिए किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

05 Nov · 31 views
सकलडीहा में जर्जर सड़क के निर्माण की मांग तेज, किसान नेता पिंटू पाल ने PWD अधिकारी को सौंपा ज्ञापनचन्दौली

सकलडीहा में जर्जर सड़क के निर्माण की मांग तेज, किसान नेता पिंटू पाल ने PWD अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

उकनी वीरम राय से ददौली होते हुए डैना रोड और सकलडीहा स्टेशन तक जाने वाली जर्जर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर किसान नेता पिंटू पाल ने PWD अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जल्द निर्माण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

04 Nov · 19 views
सकलडीहा तहसील की समस्याओं को लेकर अधिवक्ताओं ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन, शीघ्र समाधान की मांगचन्दौली

सकलडीहा तहसील की समस्याओं को लेकर अधिवक्ताओं ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन, शीघ्र समाधान की मांग

सकलडीहा तहसील की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा को ज्ञापन सौंपा। एडीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।

04 Nov · 18 views
चंदौली में होली पर 3 मार्च को भी रहेगा सार्वजनिक अवकाश, 10 नवंबर को घोषित हुई नई स्थानीय छुट्टीचन्दौली

चंदौली में होली पर 3 मार्च को भी रहेगा सार्वजनिक अवकाश, 10 नवंबर को घोषित हुई नई स्थानीय छुट्टी

होली पर्व पर 3 मार्च 2026 को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। वहीं, पहले से निर्धारित 3 मार्च का स्थानीय अवकाश निरस्त कर अब 10 नवंबर 2026 को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

04 Nov · 186 views
बेकरी की आड़ में चल रहा था अवैध पटाखों का गोदाम, बलुआ पुलिस ने 103 किलो पटाखों के साथ एक को दबोचाचन्दौली

बेकरी की आड़ में चल रहा था अवैध पटाखों का गोदाम, बलुआ पुलिस ने 103 किलो पटाखों के साथ एक को दबोचा

चहनियां चौराहे के पास रिद्धी बेकर्स की दुकान के बगल वाले कमरे में बलुआ पुलिस ने छापेमारी कर 103 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए हैं। नौ गत्तों में रखे पटाखों के साथ राहुल सिंह को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

04 Nov · 14 views