चन्दौलीकैथी निवासी व्यापारी संजय मौर्य चार साल से बैंक ऑफ बड़ौदा में अटल पेंशन योजना बंद किए जाने के मामले में न्याय की आस लगाए हैं। वाराणसी रीजनल ऑफिस के अधिकारियों ने 15 से 20 दिनों में जांच कर उचित निष्कर्ष देने का आश्वासन दिया है।
03 Nov · 39 views
चन्दौलीसाक्षर भारत योजना के अंतर्गत कार्यरत रहे शिक्षा प्रेरकों ने वर्ष 2018 से बकाया मानदेय भुगतान की मांग की है। बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर दीपावली से पहले भुगतान कराने की अपील की।
03 Nov · 93 views
चन्दौलीठंड की शुरुआत के साथ आंखों में सूखापन, जलन, खुजली और लालिमा जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। ज्योति नेत्र चिकित्सालय के वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉ. संजय त्रिपाठी ने बदलते मौसम में आंखों की देखभाल और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी।
03 Nov · 15 views
चन्दौलीसकलडीहा के भोजापुर नहर के पास आयोजित निःशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर में 21 मरीजों ने पंजीयन कराया। जांच के बाद 6 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित किए गए, जिन्हें मुगलसराय स्थित अस्पताल भेजा गया।
03 Nov · 238 views
चन्दौलीसकलडीहा में भाजपा मंडल अध्यक्ष जेपी चौहान के नेतृत्व में नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। मुसाफिर चौहान, रविंद्र प्रताप सिंह रवि, पूनम चौहान और शारदा देवी को जिला एवं मंडल स्तर पर नई जिम्मेदारी मिली है।
03 Nov · 259 views
चन्दौलीअलीनगर में युवक पर लाठी-डंडों से हमला और जानलेवा फायरिंग के मामले में पुलिस ने रेवसा निवासी भोला भारती उर्फ करन को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से .315 बोर का तमंचा, जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद हुए।
03 Nov · 22 views
चन्दौलीसदर कोतवाली पुलिस ने बंद पड़े रेस्टोरेंट में छापेमारी कर अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह के 33 आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से 520.7 लीटर अवैध शराब, 37,690 रुपये नकद और चार वाहन बरामद हुए। शराब को बिहार में खपाने की तैयारी थी।
03 Nov · 41 views
चन्दौलीसकलडीहा में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से संबद्ध महाविद्यालयों के शिक्षकों का 30 सूत्रीय मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली और सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष करने सहित लंबित मांगें पूरी करने की मांग उठाई।
03 Nov · 209 views
चन्दौलीसकलडीहा तहसील में कथित भ्रष्टाचार, धारा 38(2) के लंबित मामलों और खतौनी में अनियमितताओं को लेकर अधिवक्ताओं ने एसडीएम आकांक्षा सिंह को छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। 12 नवंबर तक समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
03 Nov · 353 views
चन्दौलीद जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने चंदौली में मृत्युंजय सिंह को जिलाध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार आनंद सिंह को जिला संरक्षक नियुक्त किया है। राष्ट्रीय संयोजक डॉ. विनय कुमार वर्मा ने अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने के लिए संगठन देशव्यापी अभियान चला रहा है।
03 Nov · 75 views
चन्दौलीआयुष वेलफेयर डॉक्टर्स एसोसिएशन के चिकित्सकों ने वेतन विसंगति दूर करने और नियमितीकरण की मांग को लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। मंत्री ने मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखने का आश्वासन दिया।
03 Nov · 20 views
चन्दौलीधानापुर ब्लॉक की कई ग्रामसभाओं में लाखों रुपये की बैटरी चालित कूड़ा गाड़ियां लंबे समय से खड़ी हैं। कचरा डिब्बे गायब और आरसीसी सेंटर जर्जर होने से सफाई व्यवस्था प्रभावित है। सीडीओ आर. जगत साईं ने डीपीआरओ से रिपोर्ट लेकर कार्रवाई की बात कही है।
03 Nov · 39 views