चन्दौलीचंदौली के सकलडीहा रोड पर लाखों रुपये की लागत से लगाई गई स्ट्रीट लाइटें कई महीनों बाद भी चालू नहीं हुई हैं। महेंद्र टेक्निकल कॉलेज, पंडित कमलापति त्रिपाठी डिग्री कॉलेज और पॉलिटेक्निक कॉलेज समेत कई महत्वपूर्ण संस्थानों को जोड़ने वाले इस मार्ग पर रात में अंधेरा रहने से राहगीरों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार विभाग से जल्द लाइटें चालू कराने की मांग की है।
05 Nov · 13 views
चन्दौलीविहंगम योग संस्थान के युवा प्रचारक एवं योग प्रशिक्षक संतोष अग्रवाल ने दीपावली पर अंतर्मन के अंधकार को मिटाकर प्रेम, करुणा, ज्ञान और मानवता का प्रकाश फैलाने का संदेश दिया।
05 Nov · 18 views
चन्दौलीसकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने सपा कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक कर 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने और एसआईआर के तहत छूटे पात्र मतदाताओं के नाम सूची में जुड़वाने का आह्वान किया।
05 Nov · 260 views
चन्दौलीबहेरी में 10 नवंबर मंगलवार को दोपहर 12 बजे समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला कार्यालय का उद्घाटन होगा। कार्यक्रम में सांसद वीरेंद्र सिंह और जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर मौजूद रहेंगे। इसकी जानकारी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र कुमार बिंद ने दी।
05 Nov · 25 views
चन्दौलीबीबीएस सोनाटा माइक्रो क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय नईबाजार, प्राथमिक विद्यालय धनउर और बरठी समेत कई परिषदीय विद्यालयों को कूलर, सीलिंग फैन और ब्लूटूथ स्पीकर उपलब्ध कराए। कंपनी जरूरतमंद एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देकर शिक्षा के क्षेत्र में भी निरंतर सहयोग कर रही है।
05 Nov · 176 views
चन्दौलीशहाबगंज स्थित कम्पोजिट विद्यालय बड़ौरा में अराजकतत्वों पर रात में शराब पीने, गाली-गलौज और तोड़फोड़ करने का आरोप लगा है। प्रधानाध्यापक मुसाफिर सिंह ने थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
05 Nov · 18 views
चन्दौलीशहाबगंज के केराडीह माइनर की पटरी बार-बार टूटने से किसान सिंचाई की समस्या से जूझ रहे हैं। किसान विकास मंच ने सिंचाई विभाग से दक्षिणी पटरी पर 100 मीटर पक्की लाइनिंग कराकर स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
05 Nov · 24 views
चन्दौलीधानापुर थाने में तैनात अतिरिक्त निरीक्षक सलील स्वरूप आदर्श को ड्यूटी में लापरवाही और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना के आरोप में एसपी आकाश पटेल ने निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
05 Nov · 30 views
चन्दौलीचहनिया के सिंगहा गांव की नगमा खातून ने 70वीं प्रदेशीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हाईजम्प में प्रथम स्थान हासिल किया। अब 22 नवंबर को छत्तीसगढ़ में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।
05 Nov · 21 views
चन्दौलीधीना थाना क्षेत्र के दोहरे हत्याकांड की जांच में पुलिस ने धानापुर के पास मेढ़वा गांव निवासी दो लोगों को हिरासत में लिया है। 22 अक्टूबर को डेढ़गावा के पास बोरे में दो युवकों के शव मिले थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
05 Nov · 85 views
चन्दौलीसकलपुर में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी की तैयारी सभा आयोजित हुई। बैठक में 26 नवंबर 2026 को संविधान दिवस पर माता रमाबाई पार्क में होने वाली बहुजन स्वराज संकल्प महारैली को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई।
05 Nov · 255 views
चन्दौलीराजकीय हाईस्कूल खुरुहुजा में 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026 के तहत जनपद स्तरीय परियोजना प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें जूनियर वर्ग से तीन और सीनियर वर्ग से दो टीमों का चयन राज्य स्तर के लिए किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
05 Nov · 31 views