चन्दौलीएमडी कॉलेज ऑफ फार्मेसी एवं नर्सिंग में बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। डायरेक्टर डॉ. बीके वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा एवं सर्वांगीण विकास पर जोर दिया।
14 Nov · 21 views
चन्दौलीधानापुर ब्लॉक में आयोजित प्रतिभा खोज परीक्षा 2026 में तीन विद्यार्थियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। यूपीएस मिर्जापुर की श्रेया मौर्य 41 अंक पाकर प्रथम रहीं, जबकि अंशिका कुमारी और आशीष मौर्य ने 40-40 अंक हासिल किए।
14 Nov · 40 views
चन्दौलीकंदवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान पिकअप से तस्करी कर बिहार ले जाए जा रहे चार गोवंश बरामद किए। पुलिस ने बैरियर तोड़कर भागने की कोशिश कर रहे तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया।
14 Nov · 30 views
चन्दौलीसकलडीहा थाना क्षेत्र के नोनार गांव में दंपती पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद की है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
14 Nov · 33 views
चन्दौलीबलुआ थाना क्षेत्र के गुरेरा गांव में चोरों ने किसान पारस यादव के घर से 12 हजार रुपये नकद, लाखों के आभूषण और कीमती साड़ियां चुरा लीं। चोर पांच से छह बक्से खेत में ले जाकर तोड़ गए। दो दिनों में तीसरी बड़ी चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश है।
14 Nov · 19 views
चन्दौलीबृजनंदनी ग्रुप ऑफ स्कूल्स में छठ महापर्व पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। छात्राओं ने पारंपरिक छठ गीतों, लोकनृत्य और झांकियों से समां बांधा। चेयरमैन बिरजू अग्रहरि ने बच्चों को छठ पर्व, सूर्य उपासना और पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया।
14 Nov · 30 views
चन्दौलीछठ महापर्व को लेकर चंदौली प्रशासन अलर्ट है। एडीएम राजेश कुमार और एएसपी विक्रम दहिया ने नरौली, गुरैनी, प्रहलादपुर और बलुआ घाट का निरीक्षण कर सुरक्षा, बैरिकेडिंग, पुलिस बल, नाव और गोताखोरों की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
14 Nov · 17 views
चन्दौलीबाल दिवस पर डैडीज इंटरनेशनल स्कूल, बिशुनपुरा (चंदौली) में जरूरतमंद विद्यार्थियों को 14 साइकिलें वितरित की गईं। मुख्य अतिथि एसडीएम राजीव मोहन सक्सेना ने विद्यालय की सामाजिक पहल की सराहना की। प्रबंधक डॉ. विनय प्रकाश तिवारी ने समाजसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
14 Nov · 53 views
चन्दौलीपूर्व माध्यमिक विद्यालय नई बाजार में बाल दिवस पर ‘नन्हे उद्यमी बाल मेले’ का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों ने हस्तनिर्मित उत्पादों, खाद्य सामग्रियों और विज्ञान-गणित के मॉडलों के स्टॉल लगाकर अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
14 Nov · 32 views
चन्दौलीधीना सीमा के कसवढ़ डेहरियाडीह स्थित तालाब के बीच बने सूर्य मंदिर में छठ महापर्व को लेकर खासा उत्साह है। इस बार 151 व्रती महिलाओं ने वेदी बनाई है। यहां डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए कई राज्यों से श्रद्धालु पहुंचते हैं।
14 Nov · 43 views
चन्दौलीधानापुर ब्लॉक में 114 स्थानों पर छठ महापर्व मनाया जाएगा। विधायक सुशील सिंह और ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वच्छता और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
14 Nov · 61 views
चन्दौलीसकलडीहा में हाईवे पर बैठे छुट्टा मवेशी से बाइक टकराने पर दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। ग्रामीणों ने छुट्टा पशुओं को गौशाला भेजने की मांग उठाई।
14 Nov · 26 views