चन्दौलीमहात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने प्रो. रणधीर सिंह द्वारा संपादित पुस्तक ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता : अंतर्दृष्टि, एकीकरण एवं नवाचार’ का विमोचन किया। पुस्तक में कला, विज्ञान, प्रबंधन, तकनीकी और वाणिज्य विषयों से जुड़े 20 अध्याय शामिल हैं।
12 Nov · 18 views
चन्दौलीइलिया पशु चिकित्सालय में डॉक्टर और कंपाउंडर की तैनाती नहीं होने से नाराज किसान विकास मंच ने 13 नवंबर को दोपहर 12 बजे धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया है। मंच ने नियमित चिकित्सक की नियुक्ति और बेहतर पशु चिकित्सा व्यवस्था की मांग उठाई है।
12 Nov · 311 views
चन्दौलीसकलडीहा क्षेत्राधिकारी ने थाना सकलडीहा का त्रैमासिक निरीक्षण कर कार्यालय, हवालात, मिशन शक्ति केंद्र और साइबर सेल का जायजा लिया। इस दौरान ग्राम चौकीदारों को टॉर्च वितरित कर पुलिसकर्मियों को फरियादियों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण और रात्रि गश्त तेज करने के निर्देश दिए।
12 Nov · 14 views
चन्दौलीबलुआ थाना क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय मजीदहा में चोरों ने करीब 50 मीटर बिजली का तार और नल की टोटियां चोरी कर लीं। पानी की टंकी का पाइप भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे पहले चोर विद्यालय का पंखा भी उड़ा चुके हैं। लगातार चोरी की घटनाओं से विद्यालय की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।
12 Nov · 35 views
चन्दौलीबलुआ थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में चोरों ने छत के रास्ते घर में घुसकर 1.20 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
12 Nov · 35 views
चन्दौलीटांडा-कैथी गंगा घाट पर पीपा पुल निर्माण कार्य शुरू हो गया है। मौसम अनुकूल रहने पर 20 दिनों में पुल चालू होने की उम्मीद है। इससे वाराणसी, जौनपुर और आजमगढ़ के आवागमन के साथ मार्कंडेय महादेव दर्शन की राह आसान होगी।
12 Nov · 32 views
चन्दौलीचकिया स्थित काली माता पोखरे में सुबह करीब 5:15 बजे अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर शिनाख्त की कार्रवाई शुरू कर दी है।
12 Nov · 44 views
चन्दौलीमुगलसराय थाना क्षेत्र स्थित चंदासी के विक्रम सिंह कन्या महाविद्यालय में 32 वर्षीय पंकज चौबे का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक शहाबगंज के कनेरा गांव का निवासी था और मुगलसराय के एक निजी अस्पताल में काम करता था। परिजनों की आशंका पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
11 Nov · 224 views
चन्दौलीसकलडीहा विधानसभा में 20 से 30 नवंबर के बीच सकलडीहा पीजी कॉलेज में जिला स्तरीय रोजगार मेला आयोजित करने की तैयारी है। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने सेवायोजन विभाग के अधिकारियों को आयोजन का निर्देश दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने हाईवे निर्माण की अधूरी व्यवस्थाओं को लेकर भी पत्रक सौंपा।
11 Nov · 244 views
चन्दौलीप्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी के पीछे बने स्वास्थ्य कर्मियों के आवास में सांप निकलने से हड़कंप मच गया। सपेरे ने सांप को पकड़ लिया, लेकिन परिसर में अन्य सांपों की आशंका से स्वास्थ्य कर्मियों और उनके परिवारों में दहशत बनी हुई है। कर्मचारियों ने साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
11 Nov · 31 views
चन्दौलीसकलडीहा में यातायात माह के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। क्षेत्राधिकारी ने बिना हेलमेट वाहन चला रहे 50 लोगों को हेलमेट वितरित कर सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
11 Nov · 294 views
चन्दौलीसकलडीहा थाने में छठ महापर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। एसडीएम और सीओ ने घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा, यातायात, प्रकाश व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
11 Nov · 242 views