चन्दौलीचंदौली के भोजापुर में निर्माणाधीन पुलिस लाइन में पश्चिम बंगाल के मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
24 Sep · 39 views
चन्दौलीसकलडीहा में पत्रकारों की बैठक में फर्जी मुकदमों और उत्पीड़न पर आक्रोश जताया गया। कार्रवाई न होने पर पत्रकारों ने बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।
24 Sep · 9 views
चन्दौलीबालिका सशक्तिकरण की प्रतीक 'मीना' के जन्मदिन पर चंदौली में भव्य कार्यक्रम हुआ। CDO आर. जगत साई ने उत्कृष्ट महिला सुगमकर्ताओं व पावर एंजेल्स को सम्मानित किया और बेटियों को अपने कक्ष में बुलाकर करियर गाइडेंस दी।
24 Sep · 7 views
चन्दौलीयूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की 28-30 सितंबर तक हड़ताल और चौथे शनिवार व रविवार की छुट्टी के कारण लगातार 5 दिन बैंक बंद रह सकते हैं। एलडीएम आशीष मिश्रा ने ग्राहकों को 25 सितंबर तक जरूरी बैंकिंग कार्य निपटाने की सलाह दी है।
24 Sep · 6 views
चन्दौलीवाराणसी में आयोजित नेशनल मिल्किंग कॉम्पिटिशन में चंदौली के अली डेयरी फॉर्म की भैंस ने 22.3 लीटर दूध देकर देश में तीसरा स्थान हासिल किया। मो. साजिद अली और मो. राशिद अली ने इस उपलब्धि से 'धान के कटोरे' चंदौली का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।
24 Sep · 265 views
चन्दौलीचंदौली के धानापुर (दिया गांव) निवासी व आरक्षक गोरखनाथ यादव ने 7वीं राज्य स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के सीनियर-B वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। Duty के साथ रोजाना 3-4 घंटे योग साधना कर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया।
24 Sep · 164 views
लखनऊवाराणसी स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के MLC चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। 23 अक्टूबर 2026 को होने वाले मतदान के लिए आचार संहिता लागू कर दी गई है।
24 Sep · 32 views
चन्दौलीचंदौली के सैयदराजा थाना क्षेत्र के परेवा गांव में 16 वर्षीय सुहानी गुप्ता ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस और फील्ड यूनिट ने साक्ष्य जुटाकर शव को कब्जे में लिया तथा आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट गई है।
24 Sep · 25 views
उत्तर प्रदेशचंदौली मुख्यालय स्थित बालिका इंटर कॉलेज के पास तेज हवा से पीपल का पेड़ 11 KV लाइन पर गिर गया। बबुरी रोड समेत कई वार्डों में बिजली ठप्प, मरम्मत कार्य जारी।
23 Sep · 426 views
उत्तर प्रदेशजिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग एवं मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साई ने प्राथमिक विद्यालय बसारिकपुर, कंपोजिट विद्यालय खगवल और बर्थरा खुंद गेस्ट हाउस का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने खगवल में मध्याह्न भोजन (MDM) चखकर गुणवत्ता पर संतोष जताया और पठन-पाठन का स्तर सुधारने के निर्देश दिए।
23 Sep · 304 views
उत्तर प्रदेशCSC के माध्यम से डिश टीवी कनेक्शन देने में चंदौली जिला पूरे उत्तर प्रदेश में अव्वल रहा, जबकि गाजीपुर दूसरे और आजमगढ़ तीसरे स्थान पर रहे। 34 कनेक्शन लगाकर प्रदेश में प्रथम स्थान पाने वाले इमरान अंसारी को यूपी हेड अखिलेश पांडेय और सीएससी जिला हेड रामभरोस यादव ने सम्मानित किया।
23 Sep · 420 views
उत्तर प्रदेशचंदौली कलेक्ट्रेट सभागार में इफको द्वारा सहकारिता बिक्री केंद्र प्रभारियों के लिए नैनो उर्वरक जागरूकता सह-प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें नैनो यूरिया, नैनो DAP और सागरिका के सही प्रयोग व बीजोपचार से खेती की लागत घटाने और पैदावार बढ़ाने के उपाय बताए गए।
23 Sep · 23 views