चन्दौलीभाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. के.एन. पाण्डेय ने सकलडीहा में विभिन्न धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर पारदर्शी खरीद और किसानों की सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बिचौलियों से खरीद, खाद की कालाबाजारी और अनियमितताओं पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
19 Nov · 21 views
चन्दौलीमतदाता जागरूकता और प्रशिक्षण के लिए चिह्नित ईवीएम-वीवीपैट मशीनों की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में स्कैनिंग कर उन्हें डबल लॉक स्ट्रांग रूम में सील किया गया। जिलाधिकारी शैलेश कुमार ने वेयरहाउस का निरीक्षण कर सीसीटीवी और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।
19 Nov · 12 views
चन्दौलीमहेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज चंदौली में एनसीसी रैंक सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 11 कैडेट्स को सार्जेंट, कॉरपोरल और लांस कॉरपोरल की रैंक प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने कैडेट्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
19 Nov · 42 views
चन्दौलीशहाबगंज ब्लॉक में भुड़कुड़ा से इलिया जाने वाला मार्ग जर्जर हो गया है। सड़क की पटरी नहर में समाने और दोनों तरफ घास-फूस उगने से वाहनों के आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत और झाड़ियों की सफाई कराने की मांग की है।
19 Nov · 32 views
चन्दौलीशादी की तैयारियों के बीच चोरों ने दिनदहाड़े घर से करीब 21 लाख रुपये के आभूषण चोरी कर लिए। परिवार लगन छुड़ाने गया था, इसी दौरान वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
18 Nov · 121 views
चन्दौलीबरहनी तिराहे पर मोड़ लेते समय अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर में पलट गई। हादसे में चालक जुगनू खरवार ट्रैक्टर के नीचे दब गए। इमिलियां गांव के बबलू सिंह ने ग्रामीणों की मदद से उन्हें बाहर निकाला। घायल चालक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गनीमत रही कि हादसे से पहले ट्रैक्टर पर सवार महिलाएं और बच्चे नीचे उतर चुके थे।
18 Nov · 17 views
चन्दौलीचंदौली एमसीएच विंग में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत कन्या जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में 30 नवजात बच्चियों को बेबी किट वितरित की गई और अभिभावकों को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
18 Nov · 24 views
चन्दौलीवैद्य हीरामन जी महाराज गांव-गांव निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाकर आयुर्वेद चिकित्सा की अलख जगा रहे हैं। गरीब और जरूरतमंद लोगों को उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श देने के साथ आयुर्वेद और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक कर रहे हैं।
18 Nov · 17 views
चन्दौलीकमालपुर में चोरी और दुकानदार पर हमले की घटनाओं से चिंतित व्यापारियों ने अध्यक्ष भोलेनाथ जायसवाल के नेतृत्व में राज्यसभा सांसद साधना सिंह से मुलाकात की। सांसद ने एसपी चंदौली से फोन पर बात कर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिलाया।
18 Nov · 118 views
चन्दौलीसकलडीहा में 25 और 26 नवंबर को 24वीं जनपद स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह आयोजित होगा। आवाजापुर स्थित कैप्टन विजय प्रताप सिंह पीजी कॉलेज में होने वाले आयोजन के लिए खेल मैदान की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी और विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
18 Nov · 62 views
चन्दौलीजिला किसान दिवस में किसानों ने खाद के साथ नैनो उत्पादों की जबरन टैगिंग, धान खरीद, अर्णव तूफान से बर्बाद फसलों के सर्वे और नहरों में पानी छोड़े जाने सहित कई समस्याएं उठाईं। जिलाधिकारी की अनुपस्थिति से किसानों में निराशा दिखी। अधिकारियों ने शिकायतों के निस्तारण और दोषी खाद विक्रेताओं पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
18 Nov · 42 views
चन्दौलीमाधोपुर गांव में 26 नवंबर से 2 दिसंबर तक सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होगा। पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू अपने पिता की पुण्यतिथि पर कथा करा रहे हैं। आयोजन में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। कथा के समापन पर 400 से अधिक कारीगरों की मदद से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
18 Nov · 30 views