चन्दौलीधानापुर के अंश कंप्यूटर सेंटर एवं अनुज डिजिटल लाइब्रेरी में यूपी पुलिस में चयनित दीपक मौर्य और होमगार्ड में चयनित राहुल मौर्य को सम्मानित किया गया। डॉ. रिंकू राव ने युवाओं से देश सेवा के साथ समाज सेवा को प्राथमिकता देने की अपील की।
16 Nov · 72 views
चन्दौलीछठ महापर्व के अंतिम दिन हजारों व्रती महिलाओं ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण किया। क्षेत्र के 82 सरोवरों पर प्रशासन ने सुरक्षा और साफ-सफाई के विशेष इंतजाम किए।
16 Nov · 22 views
चन्दौलीधानापुर में जय बजरंग दंगल कमेटी ने अंतरराज्यीय कुश्ती दंगल कराया। 500 से 51 हजार रुपये तक की कुश्तियों में कई जिलों के पहलवानों ने दमखम दिखाया। विधायक सुशील सिंह ने अखाड़े की बाउंड्रीवॉल बनवाने की घोषणा की।
16 Nov · 93 views
चन्दौलीनौगढ़ के मझगाई बीट स्थित आरक्षित वन भूमि पर अवैध कब्जे की कोशिश को वन विभाग ने नाकाम कर दिया। कक्ष संख्या 20-बी में जुताई करते ट्रैक्टर को सीज किया गया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।
16 Nov · 14 views
चन्दौलीचंदौली जिले के नए जिलाधिकारी बनाए गए शैलेश कुमार। वर्तमान जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग को विशेष सचिव, मुख्यमंत्री बनाया गया। प्रशासनिक फेरबदल में दोनों अधिकारियों की नई तैनाती हुई।
16 Nov · 153 views
चन्दौलीसकलडीहा में डाला छठ के अवसर पर बाबा कीनाराम अघोर पीठ रामशाला एवं मां दुर्गा टेंट हाउस उकनी डेढ़ावल की ओर से व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं के बीच चना, चाय एवं फल वितरित किए गए। आयोजकों ने सेवा कार्य को हर वर्ष जारी रखने का संकल्प जताया।
16 Nov · 72 views
चन्दौलीशहाबगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत इलिया में डाला छठ महापर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। ग्राम प्रधान सुरेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में की गई व्यवस्थाओं और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पूजा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
16 Nov · 115 views
चन्दौलीधानापुर थाना क्षेत्र के तोरवा रमरजाय में रविवार रात चोरों ने कंपोजिट अंग्रेजी शराब एवं बीयर की दुकान में सेंध लगाकर लाखों की नकदी और ब्रांडेड शराब चोरी कर ली। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
16 Nov · 142 views
चन्दौलीजनपद के सभी नौ विकासखंडों में 640 स्थानों पर छठ महापर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। गंगा घाटों से लेकर नदियों, तालाबों और सरोवरों तक श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया।
16 Nov · 48 views
चन्दौलीनोनारी गांव निवासी होमगार्ड गंगा दास मौर्य की रविवार सुबह ड्यूटी पर जाते समय अचानक अचेत होने के बाद मौत हो गई। उनके निधन से गांव में शोक छा गया।
15 Nov · 48 views
चन्दौलीबसौली गांव में छठ पूजा के दौरान उपनिरीक्षक अरविंद कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम घाट पर मुस्तैद है। व्रती महिलाओं और उनके परिजनों की सुरक्षा के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।
15 Nov · 13 views
चन्दौलीकंदवा-बरहनी क्षेत्र में छठ महापर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। रीना त्रिपाठी सपरिवार घाट पहुंचीं और हरिशंकर वर्मा ने व्रतियों को नि:शुल्क पान वितरित किया।
15 Nov · 29 views