चन्दौलीराजकीय हाईस्कूल खुरुहुजा में 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026 के तहत जनपद स्तरीय परियोजना प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें जूनियर वर्ग से तीन और सीनियर वर्ग से दो टीमों का चयन राज्य स्तर के लिए किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
05 Nov · 29 views
चन्दौलीहोली पर्व पर 3 मार्च 2026 को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। वहीं, पहले से निर्धारित 3 मार्च का स्थानीय अवकाश निरस्त कर अब 10 नवंबर 2026 को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।
04 Nov · 185 views
चन्दौलीचहनियां चौराहे के पास रिद्धी बेकर्स की दुकान के बगल वाले कमरे में बलुआ पुलिस ने छापेमारी कर 103 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए हैं। नौ गत्तों में रखे पटाखों के साथ राहुल सिंह को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
04 Nov · 12 views
चन्दौलीकलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में प्रभारी जिलाधिकारी एवं सीडीओ आर जगत साई ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। राजस्व, बिजली, पेंशन, राशन कार्ड और भूमि विवाद समेत विभिन्न शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
04 Nov · 15 views
चन्दौलीमुगलसराय थाना क्षेत्र के सहजौर गांव में पुलिस ने छापेमारी कर जुआ खेल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से कुल 5,430 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद हुए। पुलिस को देखकर कई अन्य जुआरी फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।
04 Nov · 16 views
चन्दौलीचहनिया के रामगढ़-दरियापुर मार्ग पर अधूरे सड़क निर्माण और बिखरी गिट्टियों से हादसों का खतरा बढ़ा। एक नवंबर को ऑटो पलटने से चालक तिलकधारी गोस्वामी की मौत के बाद भी सड़क की स्थिति नहीं सुधरी। ग्रामीणों ने डीएम से जांच और तत्काल कार्रवाई की मांग की।
04 Nov · 14 views
चन्दौलीकैथी निवासी व्यापारी संजय मौर्य चार साल से बैंक ऑफ बड़ौदा में अटल पेंशन योजना बंद किए जाने के मामले में न्याय की आस लगाए हैं। वाराणसी रीजनल ऑफिस के अधिकारियों ने 15 से 20 दिनों में जांच कर उचित निष्कर्ष देने का आश्वासन दिया है।
03 Nov · 37 views
चन्दौलीसाक्षर भारत योजना के अंतर्गत कार्यरत रहे शिक्षा प्रेरकों ने वर्ष 2018 से बकाया मानदेय भुगतान की मांग की है। बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर दीपावली से पहले भुगतान कराने की अपील की।
03 Nov · 91 views
चन्दौलीठंड की शुरुआत के साथ आंखों में सूखापन, जलन, खुजली और लालिमा जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। ज्योति नेत्र चिकित्सालय के वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉ. संजय त्रिपाठी ने बदलते मौसम में आंखों की देखभाल और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी।
03 Nov · 14 views
चन्दौलीअलीनगर में युवक पर लाठी-डंडों से हमला और जानलेवा फायरिंग के मामले में पुलिस ने रेवसा निवासी भोला भारती उर्फ करन को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से .315 बोर का तमंचा, जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद हुए।
03 Nov · 21 views
चन्दौलीसदर कोतवाली पुलिस ने बंद पड़े रेस्टोरेंट में छापेमारी कर अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह के 33 आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से 520.7 लीटर अवैध शराब, 37,690 रुपये नकद और चार वाहन बरामद हुए। शराब को बिहार में खपाने की तैयारी थी।
03 Nov · 40 views
चन्दौलीद जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने चंदौली में मृत्युंजय सिंह को जिलाध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार आनंद सिंह को जिला संरक्षक नियुक्त किया है। राष्ट्रीय संयोजक डॉ. विनय कुमार वर्मा ने अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने के लिए संगठन देशव्यापी अभियान चला रहा है।
03 Nov · 73 views