चन्दौलीरामगढ़ (बरऊर) में स्वीकृत 500 मीटर सड़क का निर्माण शुरू नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। अंकित यादव ने जिलाधिकारी से जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा, "सड़क नहीं तो वोट नहीं!"
02 Nov · 29 views
चन्दौलीसकलडीहा सीएचसी में करीब 50 लाख रुपये की लागत से बन रहे मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर का निर्माण कई सप्ताह से ठप है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग की है।
02 Nov · 206 views
चन्दौलीजनसुनवाई के दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने भोजापुर पुलिस लाइन में मजदूर की मौत के बाद मुआवजा वितरण में देरी पर नाराजगी जताई। जिला प्रशासन को पीड़ित परिवार को मुआवजा और सहायता दिलाने का निर्देश दिया।
02 Nov · 269 views
चन्दौलीधानापुर स्थित खड़ान मोड़ पर श्याम होंडा मोटरसाइकिल एजेंसी का शुभारंभ हुआ। एसबीआई प्रबंधक दीपक कुमार ने उद्घाटन किया। नई एजेंसी शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को बाइक खरीदारी और सर्विसिंग की सुविधा स्थानीय स्तर पर मिलेगी। जिले में यह होंडा का दूसरा शोरूम है।
02 Nov · 170 views
चन्दौलीबलुआ थाना क्षेत्र में बिजली तार चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। बिहार के रोहतास से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने करीब 800 मीटर एल्यूमिनियम विद्युत तार और वारदात में प्रयुक्त स्कॉर्पियो बरामद की है।
02 Nov · 17 views
चन्दौलीविकासखंड में धान खरीद शुरू होते ही 32 क्रय केंद्रों पर किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। सरकार ने धान का समर्थन मूल्य 2441 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। इस वर्ष चार नए क्रय केंद्र भी खोले गए हैं।
02 Nov · 20 views
चन्दौलीबरहनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर परिवार नियोजन शिविर में 12 महिलाओं का बंध्याकरण किया गया। चिकित्सकों ने आवश्यक जांच के बाद प्रक्रिया पूरी कर महिलाओं को दवाएं दीं और स्वास्थ्य निगरानी के बाद छुट्टी दी।
02 Nov · 19 views
चन्दौलीकमालपुर स्थित राष्ट्रीय इंटर कॉलेज की छात्राएं पलक यादव और सोनी यादव ने प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में लॉन्ग जंप और हाई जंप में स्वर्ण पदक जीते। दोनों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।
02 Nov · 43 views
चन्दौलीइलिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित रामअवतार उर्फ छांगुर को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक हरिनारायण पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कलानी स्थित संत मत अनुयायी आश्रम के पास कार्रवाई की।
02 Nov · 501 views
चन्दौलीकमालपुर स्थित रमरजाई रोड पर हेतमपुर रजवाहा की पुरानी पुलिया की सुरक्षा दीवारें क्षतिग्रस्त होने से हादसों का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने पीडब्ल्यूडी विभाग से शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है।
02 Nov · 24 views
चन्दौलीधीना थाना क्षेत्र में डिग्घी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में रामसूरत सिंह की मौत हो गई, जबकि कृपाशंकर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में तीन बच्चे बाल-बाल बच गए।
02 Nov · 90 views
चन्दौलीसकलडीहा पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय का पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने बधाई दी। उनके कार्यकाल में नैक बी ग्रेड और आईएसओ प्रमाणन सहित महाविद्यालय ने कई उपलब्धियां हासिल कीं।
02 Nov · 300 views