चन्दौलीकेंद्रीय स्वास्थ्य विभाग की सीआरएम टीम के प्रस्तावित निरीक्षण से पहले अपर निदेशक डॉ. दिग्विजय सिंह ने सकलडीहा सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लेकर तीन दिनों तक सभी स्वास्थ्यकर्मियों को केंद्रों पर तैनात रहने और लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
21 Nov · 3 views
चन्दौलीसकलडीहा विधानसभा क्षेत्र में विशेष मतदाता अभियान के पहले दिन 391 बूथों पर 1250 नए मतदाताओं ने नाम जोड़ने के लिए आवेदन किया। एसडीएम आकांक्षा सिंह ने बताया कि अभियान में छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम भी सूची में शामिल किए जाएंगे।
21 Nov · 4 views
चन्दौलीरानेपुर गांव की नम्रता कुमारी का उत्तर प्रदेश पुलिस में चयन होने पर ग्रामीणों ने घर पहुंचकर माला पहनाकर सम्मानित किया। बेटी की सफलता पर परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
20 Nov · 30 views
चन्दौलीसकलडीहा विधानसभा में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर एसडीएम आकांक्षा सिंह ने 206 पदविहित अधिकारियों के साथ बैठक की। अधिकारियों को निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने, दोहरे नाम हटाने और संशोधन करने के निर्देश दिए गए।
20 Nov · 15 views
चन्दौलीसकलडीहा तहसील में एक महीने तक चलने वाले ईवीएम जागरूकता अभियान की शुरुआत हुई। मास्टर ट्रेनरों ने लोगों को ईवीएम, वीवीपैट और मतदान प्रक्रिया की जानकारी देकर वोट डालने का अभ्यास कराया।
20 Nov · 15 views
चन्दौलीडिघवट ग्राम सभा में तालाब के रूप में दर्ज सैकड़ों बीघा जमीन से कथित अवैध कब्जा हटाने की मांग को लेकर युवा संघर्ष मोर्चा ने एसडीएम आकांक्षा सिंह को ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने तहसीलदार को कार्रवाई के निर्देश दिए।
20 Nov · 18 views
चन्दौलीजलालपुर ग्राम सभा स्थित हुडरहा की मड़ई में करीब 400 की आबादी सड़क, जल निकासी और स्वच्छ पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से जूझ रही है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से जलजमाव की समस्या दूर कराने और बंद कुलावा खुलवाकर स्थायी निकासी व्यवस्था कराने की मांग की है।
19 Nov · 16 views
चन्दौलीरबी फसल की बुवाई से पहले धूसखास साधन सहकारी समिति पर किसानों को 600 बोरी डीएपी और 500 बोरी यूरिया का वितरण किया गया। सचिव श्रवण मौर्य ने पर्याप्त खाद उपलब्ध होने की जानकारी देते हुए किसानों से खतौनी लेकर आने की अपील की।
19 Nov · 15 views
चन्दौलीभाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. के.एन. पाण्डेय ने सकलडीहा में विभिन्न धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर पारदर्शी खरीद और किसानों की सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बिचौलियों से खरीद, खाद की कालाबाजारी और अनियमितताओं पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
19 Nov · 23 views
चन्दौलीवैद्य हीरामन जी महाराज गांव-गांव निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाकर आयुर्वेद चिकित्सा की अलख जगा रहे हैं। गरीब और जरूरतमंद लोगों को उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श देने के साथ आयुर्वेद और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक कर रहे हैं।
18 Nov · 19 views
चन्दौलीसकलडीहा में 25 और 26 नवंबर को 24वीं जनपद स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह आयोजित होगा। आवाजापुर स्थित कैप्टन विजय प्रताप सिंह पीजी कॉलेज में होने वाले आयोजन के लिए खेल मैदान की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी और विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
18 Nov · 63 views
चन्दौलीसकलडीहा विधानसभा क्षेत्र के बूथों पर मंगलवार को मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। एसडीएम आकांक्षा सिंह और तहसीलदार अभिजीत प्रताप सिंह ने बूथों का जायजा लिया। 21, 22, 28 और 29 नवंबर को विशेष कैंप लगाकर नाम जोड़ने व संशोधन के लिए आवेदन लिए जाएंगे।
17 Nov · 40 views