चन्दौलीआदर्श गांव ताजपुर में भाकियू (टिकैत) की पंचायत में किसानों ने ड्रेनों की सफाई नहीं होने से खेतों में जलजमाव और गेहूं की बुआई प्रभावित होने पर नाराजगी जताई। जिलाध्यक्ष ने समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
17 Nov · 21 views
चन्दौलीनोनार क्षेत्र में तुलसी आश्रम नहर मार्ग पर 11 हजार वोल्ट का विद्युत पोल 15 दिनों से झुका हुआ है। हाईटेंशन और एलटी लाइन के तार नीचे लटकने से ग्रामीणों और राहगीरों पर हादसे का खतरा मंडरा रहा है। शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी है।
17 Nov · 27 views
चन्दौलीछठ महापर्व के अंतिम दिन हजारों व्रती महिलाओं ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण किया। क्षेत्र के 82 सरोवरों पर प्रशासन ने सुरक्षा और साफ-सफाई के विशेष इंतजाम किए।
16 Nov · 22 views
चन्दौलीसकलडीहा में डाला छठ के अवसर पर बाबा कीनाराम अघोर पीठ रामशाला एवं मां दुर्गा टेंट हाउस उकनी डेढ़ावल की ओर से व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं के बीच चना, चाय एवं फल वितरित किए गए। आयोजकों ने सेवा कार्य को हर वर्ष जारी रखने का संकल्प जताया।
16 Nov · 72 views
चन्दौलीपूर्व माध्यमिक विद्यालय नई बाजार में बाल दिवस पर ‘नन्हे उद्यमी बाल मेले’ का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों ने हस्तनिर्मित उत्पादों, खाद्य सामग्रियों और विज्ञान-गणित के मॉडलों के स्टॉल लगाकर अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
14 Nov · 33 views
चन्दौलीधीना सीमा के कसवढ़ डेहरियाडीह स्थित तालाब के बीच बने सूर्य मंदिर में छठ महापर्व को लेकर खासा उत्साह है। इस बार 151 व्रती महिलाओं ने वेदी बनाई है। यहां डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए कई राज्यों से श्रद्धालु पहुंचते हैं।
14 Nov · 44 views
चन्दौलीसकलडीहा में हाईवे पर बैठे छुट्टा मवेशी से बाइक टकराने पर दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। ग्रामीणों ने छुट्टा पशुओं को गौशाला भेजने की मांग उठाई।
14 Nov · 27 views
चन्दौलीसकलडीहा में 25 लाख रुपये दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता से मारपीट का आरोप लगा है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
14 Nov · 58 views
चन्दौलीमुगलसराय स्थित चंधासी कुशवाहा बस्ती में पूर्व प्रधानाध्यापक देवीदयाल सिंह के आवास पर गौ माता की बछिया मुनिया का पहला जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर केक काटा गया, तिलक लगाया गया और पुष्प वर्षा कर मुनिया को प्यार व आशीर्वाद दिया गया। कार्यक्रम में परिवार, रिश्तेदारों और गौ सेवकों ने भाग लिया।
13 Nov · 250 views
चन्दौलीकस्बे में जाम की समस्या से आमजन और व्यापारी परेशान हैं। डायट में शिक्षकों की काउंसलिंग के दौरान घंटों जाम लगा रहा। व्यापारियों ने कस्बा प्रभारी की कार्यशैली पर सवाल उठाए, वहीं सूचना पर प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र निषाद ने मौके पर पहुंचकर यातायात संभाला।
12 Nov · 217 views
चन्दौलीकैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने सकलडीहा समेत चंदौली के विभिन्न गांवों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी से मुलाकात की। हाईवे निर्माण, हैंडपंप, स्ट्रीट लाइट, छठ पूजा की व्यवस्था और पीजी कॉलेज की समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
12 Nov · 273 views
चन्दौलीमहात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने प्रो. रणधीर सिंह द्वारा संपादित पुस्तक ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता : अंतर्दृष्टि, एकीकरण एवं नवाचार’ का विमोचन किया। पुस्तक में कला, विज्ञान, प्रबंधन, तकनीकी और वाणिज्य विषयों से जुड़े 20 अध्याय शामिल हैं।
12 Nov · 18 views