चन्दौलीसकलडीहा क्षेत्राधिकारी ने थाना सकलडीहा का त्रैमासिक निरीक्षण कर कार्यालय, हवालात, मिशन शक्ति केंद्र और साइबर सेल का जायजा लिया। इस दौरान ग्राम चौकीदारों को टॉर्च वितरित कर पुलिसकर्मियों को फरियादियों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण और रात्रि गश्त तेज करने के निर्देश दिए।
12 Nov · 14 views
चन्दौलीसकलडीहा विधानसभा में 20 से 30 नवंबर के बीच सकलडीहा पीजी कॉलेज में जिला स्तरीय रोजगार मेला आयोजित करने की तैयारी है। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने सेवायोजन विभाग के अधिकारियों को आयोजन का निर्देश दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने हाईवे निर्माण की अधूरी व्यवस्थाओं को लेकर भी पत्रक सौंपा।
11 Nov · 244 views
चन्दौलीसकलडीहा में यातायात माह के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। क्षेत्राधिकारी ने बिना हेलमेट वाहन चला रहे 50 लोगों को हेलमेट वितरित कर सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
11 Nov · 294 views
चन्दौलीसकलडीहा थाने में छठ महापर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। एसडीएम और सीओ ने घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा, यातायात, प्रकाश व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
11 Nov · 242 views
चन्दौलीसकलडीहा थाना क्षेत्र स्थित नोनार गांव में बुधवार सुबह रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से 68 वर्षीय हरिहर पाल की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
11 Nov · 371 views
चन्दौलीसकलडीहा के टिमिलपुर स्थित सामुदायिक शौचालय की मरम्मत और रंग-रोगन के बाद भी कर्मचारियों की कमी से संचालन शुरू नहीं हो सका है। डाला छठ से पहले इसे चालू कराने की मांग पर सचिव ने आश्वासन दिया है।
11 Nov · 17 views
चन्दौलीसकलडीहा-सैदपुर फोरलेन हाईवे पर लगी करीब 200 स्ट्रीट लाइटें दिवाली बीतने के बाद भी चालू नहीं हुई हैं। इससे ग्रामीणों और व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापार मंडल ने छठ से पहले लाइटें चालू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
10 Nov · 15 views
चन्दौलीसकलडीहा कस्बे सहित आसपास के गांवों में भैया दूज का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने विधि-विधान से पूजा कर भाइयों को तिलक लगाया और उनकी लंबी उम्र व खुशहाली की कामना की।
10 Nov · 18 views
चन्दौलीसकलडीहा में डाला छठ की तैयारियां शुरू हो गई हैं। महिलाओं ने प्राचीन सरोवर के घाटों का नामकरण किया, लेकिन दूषित पानी और जलस्तर कम होने पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से सफाई और पानी की व्यवस्था की मांग की।
10 Nov · 14 views
चन्दौलीसकलडीहा तहसीलदार अभिजीत प्रताप सिंह ने मलिन बस्ती में गरीब और जरूरतमंद परिवारों के साथ दीपावली मनाई। उन्होंने बच्चों को मिठाई और पटाखे वितरित कर त्योहार की खुशियां साझा कीं। उनकी इस मानवीय पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है।
08 Nov · 225 views
चन्दौलीजामडीह गांव का 175 साल पुराना जामेश्वर महादेव मंदिर आस्था का प्रमुख केंद्र है। मान्यता है कि यहां पीपल के पेड़ के नीचे खुदाई में जोड़ा शिवलिंग प्रकट हुआ था। दीपावली के दूसरे दिन लगने वाले मेले में कई जिलों से बड़ी संख्या में महिलाएं दर्शन-पूजन के लिए पहुंचती हैं।
08 Nov · 289 views
चन्दौलीआजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने नन्दलाल महादेवन को चंदौली का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ ने तीन जिलों में संगठनात्मक नियुक्तियां कीं।
08 Nov · 294 views