चन्दौली163 सफाई कर्मियों को लगाकर चलाए गए सफाई अभियान के बावजूद ड्रेन में कूड़े का अंबार लगा है। तहसील और पीजी कॉलेज जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल।
08 Nov · 334 views
चन्दौलीछोटी दिवाली पर सकलडीहा कस्बे के बाजार में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी। आभूषण, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक और पूजन सामग्री की दुकानों पर रौनक रही। सुरक्षा के मद्देनजर कोतवाल भूपेंद्र निषाद पुलिस बल के साथ पैदल गश्त करते रहे।
07 Nov · 233 views
चन्दौलीसकलडीहा क्षेत्र में बहरवानी-दुदौली सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी का आरोप लगाकर ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने काम रुकवा दिया। ग्रामीणों ने गुणवत्ता सुधारने की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी।
07 Nov · 238 views
चन्दौलीसकलडीहा में स्वास्थ्य शिविर के दौरान डॉ. अरुण स्वामी ने लोगों से त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने तथा अनावश्यक पटाखों से बचने की अपील की। उन्होंने ध्वनि प्रदूषण के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक किया।
06 Nov · 183 views
चन्दौलीधनतेरस पर सकलडीहा बाजार में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी। आभूषण, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर रौनक रही। सुरक्षा को लेकर कोतवाल भूपेंद्र निषाद पुलिस टीम के साथ पैदल गश्त करते रहे और जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात रहे।
06 Nov · 235 views
चन्दौलीसकलडीहा क्षेत्र के रविकांत कुशवाहा ने नौसेना से सेवानिवृत्ति के बाद भी पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी जारी रखी। 38 वर्ष की उम्र में पांच किलोमीटर की दौड़ पूरी कर अब उनका चयन यूपी पुलिस में उपनिरीक्षक पद पर हुआ है।
06 Nov · 671 views
चन्दौलीसकलडीहा थाना क्षेत्र के बरठी–डैना मोड़ पर गिट्टी लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर धान के खेत में पलट गया। ट्रेलर टेकापुर में सड़क निर्माण के लिए जा रहा था। हादसे में चालक विक्की (22) और खलासी आशीष (20) सुरक्षित बच गए। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
06 Nov · 383 views
चन्दौलीचंदौली पुलिस ने खड़ेहरा स्थित अमर ज्योति संस्था में दृष्टिबाधित बच्चों के साथ दीपावली मनाई। पुलिस अधिकारियों ने मिठाइयां बांटी और बच्चों का उत्साहवर्धन कर प्रेम, भाईचारे एवं सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया।
06 Nov · 160 views
चन्दौलीसकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने सपा कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक कर 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने और एसआईआर के तहत छूटे पात्र मतदाताओं के नाम सूची में जुड़वाने का आह्वान किया।
05 Nov · 258 views
चन्दौलीबीबीएस सोनाटा माइक्रो क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय नईबाजार, प्राथमिक विद्यालय धनउर और बरठी समेत कई परिषदीय विद्यालयों को कूलर, सीलिंग फैन और ब्लूटूथ स्पीकर उपलब्ध कराए। कंपनी जरूरतमंद एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देकर शिक्षा के क्षेत्र में भी निरंतर सहयोग कर रही है।
05 Nov · 174 views
चन्दौलीफुपुक्टा के आह्वान पर सकलडीहा और मुगलसराय के शिक्षकों ने 31 सूत्री मांगों को लेकर एडीएम राजेश कुमार वर्मा को ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली, अधिवर्षता आयु 65 वर्ष करने और सेवा संबंधी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग उठाई।
05 Nov · 251 views
चन्दौलीउकनी वीरम राय से ददौली होते हुए डैना रोड और सकलडीहा स्टेशन तक जाने वाली जर्जर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर किसान नेता पिंटू पाल ने PWD अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जल्द निर्माण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
04 Nov · 17 views