चन्दौलीसकलडीहा तहसील की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा को ज्ञापन सौंपा। एडीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।
04 Nov · 18 views
चन्दौलीमयंक प्रकाश कुशवाहा ED अधिकारी के रूप में ट्रेनिंग पूरी कर पहली बार घर पहुंचे। इस अवसर पर जन अधिकार पार्टी के पदाधिकारियों ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट कर उन्हें सम्मानित किया और उनकी सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।
04 Nov · 185 views
चन्दौलीसकलडीहा में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने दीवाली और डाला छठ को लेकर अधिकारियों को मंदिरों, सरोवरों और घाटों की साफ-सफाई व सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सड़क निर्माण, छुट्टा पशुओं और जनसमस्याओं के शीघ्र निस्तारण पर भी जोर दिया।
04 Nov · 219 views
चन्दौलीदीपावली से पहले चंदौली में पटाखों के अवैध भंडारण और बिक्री पर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। एसडीएम आकांक्षा सिंह और सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने पुलिस व फायर ब्रिगेड टीम के साथ दुकानों का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों का जायजा लिया और अवैध कारोबार करने वालों को कार्रवाई की चेतावनी दी।
04 Nov · 245 views
चन्दौलीसकलडीहा के भोजापुर नहर के पास आयोजित निःशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर में 21 मरीजों ने पंजीयन कराया। जांच के बाद 6 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित किए गए, जिन्हें मुगलसराय स्थित अस्पताल भेजा गया।
03 Nov · 237 views
चन्दौलीसकलडीहा में भाजपा मंडल अध्यक्ष जेपी चौहान के नेतृत्व में नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। मुसाफिर चौहान, रविंद्र प्रताप सिंह रवि, पूनम चौहान और शारदा देवी को जिला एवं मंडल स्तर पर नई जिम्मेदारी मिली है।
03 Nov · 258 views
चन्दौलीसकलडीहा में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से संबद्ध महाविद्यालयों के शिक्षकों का 30 सूत्रीय मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली और सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष करने सहित लंबित मांगें पूरी करने की मांग उठाई।
03 Nov · 208 views
चन्दौलीसकलडीहा तहसील में कथित भ्रष्टाचार, धारा 38(2) के लंबित मामलों और खतौनी में अनियमितताओं को लेकर अधिवक्ताओं ने एसडीएम आकांक्षा सिंह को छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। 12 नवंबर तक समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
03 Nov · 352 views
चन्दौलीसकलडीहा सीएचसी में करीब 50 लाख रुपये की लागत से बन रहे मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर का निर्माण कई सप्ताह से ठप है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग की है।
02 Nov · 205 views
चन्दौलीजनसुनवाई के दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने भोजापुर पुलिस लाइन में मजदूर की मौत के बाद मुआवजा वितरण में देरी पर नाराजगी जताई। जिला प्रशासन को पीड़ित परिवार को मुआवजा और सहायता दिलाने का निर्देश दिया।
02 Nov · 268 views
चन्दौलीसकलडीहा पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय का पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने बधाई दी। उनके कार्यकाल में नैक बी ग्रेड और आईएसओ प्रमाणन सहित महाविद्यालय ने कई उपलब्धियां हासिल कीं।
02 Nov · 299 views
चन्दौलीसकलडीहा पीजी कॉलेज में फुपुक्टा के आह्वान पर शिक्षकों ने 30 सूत्री मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। पुरानी पेंशन बहाली, यूजीसी वेतनमान और सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर तीन दिवसीय प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू हुआ।
02 Nov · 241 views